BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 11

Sansar LochanBPSC3 Comments

आज हम बिहार सामान्य अध्ययन सामग्री (General Knowledge Study Material) आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो जरुर बताएँ ताकि हम इस तरह के Question and Answer सीरीज BPSC के लिए और भी ला सकें. यदि आपने हमारे पुराने Test series को सॉल्व नहीं किया है, तो इस लिंक पर जा कर जरुर सॉल्व कर लें > BPSC Study Material

वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें जरुर सूचित करें. 

Important Info
यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.

BIHAR – BPSC – HISTORY TEST 50 Questions Part 11

  1. जंतर-मन्तर का निर्माण किसने किया था? – महराजा जयसिंह ने
  2. महात्मा गाँधी अपना राजनीतिक गुरु किन को मानते थे? – गोपालकृष्ण गोखले
  3. साइमन कमीशन पहली बार भारत कब आया था? – 3 फरवरी, 1928
  4. कांग्रेस पार्टी ने किस वर्ष “पूर्ण स्वराज” का प्रस्ताव पारित किया था? – 1929
  5. वर्ष 1919 भारतीय इतिहास से सम्बंधित है – जालियाँवाला बाग़ त्रासदी
  6. “वन्दे मातरम” गीत किसकी रचना है? – बंकिम चन्द्र चटर्जी
  7. अलग पाकिस्तान देश के लिए आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया था? – मुहम्मद अली जिन्ना ने
  8. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई? – 1885
  9. कौन-से प्रसिद्ध भारतीय नेता “सीमान्त गाँधी” के रूप में जाने गये? – खां अब्दुल गफ्फार खां
  10. द्वितीय विश्व युद्ध के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था? – विन्सटन चर्चिल
  11. टीपू सुलतान ने अपनी राजधानी कहाँ बनवाई? – श्रीरंगपट्टनम में
  12. “इंडिया विन्स फ्रीडम” के लेखक कौन हैं? – अबुल कलाम आजाद
  13. “लाइफ डिवाइन” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? – अरविन्द घोष
  14. महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी नियुक्त किस वर्ष किया गया? – 1858
  15. कला की गांधार शैली किसके शासनकाल में फली-फूली? – कुषाणों के समय
  16. सिन्धु सभ्यता किस काल में पड़ता है? – प्रागैतिहासिक काल
  17. 800 से 600 ई.पू. का काल किस युग से जुड़ा है? – उत्तरवैदिक कालीन संस्कृति का युग जिस समय में ब्राह्मण संस्कृति का बोलबाला था.
  18. बोगाज कोई का महत्त्व इसलिए है कि – वहाँ जो अभिलेख प्राप्त हुए हैं उनमें वैदिक देवी एवं देवताओं का वर्णन मिलता है.
  19. गायत्री मन्त्र किस पुस्तक में लिखा मिलता है – ऋग्वेद
  20. संगम युग में उरइयूर किस लिए विख्यात था? – कपास के व्यापार का महत्त्वपूर्ण केंद्र
  21. आजीवक सम्प्रदाय के संस्थापक कौन थे? – मक्खलि गोसाल
  22. भागवत सम्प्रदाय के विकास में किसका देन अत्यधिक था? – गुप्त शासनकाल
  23. किस अभिलेख से यह साबित होता है कि चन्द्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत पर फैला हुआ था? – रूद्र दामन का जूनागढ़ अभिलेख
  24. केवल वह स्तम्भ जिसमें अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है? – भाब्रु स्तम्भ
  25. उस स्रोत का नाम बतलाइये जो प्राचीन भारत के व्यापारिक मार्गों पर मौन है? – मिलिंद पन्हो
  26. किस वंश ने मंदिरों एवं ब्रह्मांडों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिया था? – गुप्त वंश
  27. किस काल में अछूत की अवधारणा स्पष्ट रूप से उद्धृत हुई? – उत्तर वैदिक काल
  28. भारत में मोहम्मद गोरी ने किसको प्रथम इक्ता प्रदान किया था? – शमसुद्दीन इल्तुमिश
  29. किस सुलतान के काल में खालसा भूमि अधिक पैमाने में विकसित हुई? – अलाउद्दीन खिलजी
  30. सल्तनत काल के सिक्के – टंका, शशगानी एवं जीतल किन धातुओं से बने थे? – चाँदी, तांबा
  31. “बारहमासा” की रचना किसने की थी? – मलिक मोहम्मद जायसी
  32. विजयनगर साम्राज्य के वित्तीय व्यवस्था की मुख्य विशेषता क्या थी? – भू-राजस्व
  33. पानीपत के युद्ध में बाबर के जीतने का मुख्य कारण क्या था? – उसकी सैन्य कुशलता
  34. जब्ती प्रणाली किसकी उपज थी? – अकबर
  35. जवाबित का सम्बन्ध किससे था? – जवाबित का सम्बन्ध राज्य के कानून से है जो कि मुग़ल शासन की दें थी.
  36. ईरान के शाह और मुग़ल शासकों के बीच झगड़े की जड़ क्या थी? – ईरान के शाह और मुग़ल शासकों के बीच झगड़े की जड़ कंधार था. यह बाबर के समय से ही लगातार संघर्षरत क्षेत्र रहा था. कंधार, अकबर के शासनकाल तक मुग़ल साम्राज्य का हिस्सा था. परन्तु जहाँगीर के समय की एक प्रमुख घटना है कंधार का भारत के हाथ से निकलना. 1622 ई. में ईरान के शाह अब्बास – 1, जो जहांगीर का मित्र शासक भी था, ने कंधार पर कब्ज़ा कर लिया. शाहजहाँ के काल में स्पष्ट रूप से कंधार मुगलों के हाथ से निकल गया.
  37. “दो-अस्पा, सिह-अस्पा” प्रथा किसने शुरू की थी? – जहाँगीर
  38. सरंजामी प्रथा किससे सम्बंधित थी? – सरंजामी प्रथा सरंजानम गाँव से प्रारभ हुई थी. इस प्रथा के तहत सैनिकों, हवलदारों तथा अन्य लोगों का सरंजाम गाँव के राजस्व से एक निश्चित धनराशि का भुगतान किया जाता था.
  39. भारत में 1612 में अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्ट्री कहाँ स्थापित की थी? – सूरत
  40. महाराष्ट्र में रामोसी कृषक जत्था किसने स्थापित की थी? – वासुदेव बलवंत फड़के
  41. 1878 का वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट किसने रद्द कर दिया था? – लॉर्ड रिपन
  42. अमेरिका में “फ्री हिन्दुस्तान” अखबार किसने शुरू किया था? – तारकनाथ दास
  43. ग़दर क्रान्ति छोड़ने का सबसे महत्त्वपूर्ण कारण था? – ग़दर क्रान्ति छिड़ने का सबसे महत्त्वपूर्ण कारण कोमागातामारू घटना थी. प्रथम महायुद्ध के दौरान कोमागातामारू नामक जहाज से भारतीय यात्री भारत आ रहे थे लेकिन अंग्रेजों ने इस जहाज को आने से रोक दिया था बस इसी विरोध में ग़दर क्रान्ति का आरम्भ हुआ था.
  44. किस अधिवेशन में होमरूल समर्थक अपनी राजनीतिक शक्ति का सफलतापूर्वक प्रदर्शन कर सके? – कांग्रेस का 1916 का लखनऊ अधिवेशन
  45. “इंडियन अनरेस्ट” के लेखक कौन थे? – वेलेंटाइन शिरोल
  46. 1917-18 में अहमदाबाद में गाँधी द्वारा चलाये गये सत्याग्रह में किसने हिस्सा लिया था? – औद्योगिक कर्मी
  47. 1920 की खिलाफत समिति की सभा किस शहर में सम्पन्न हुई थी? – इलाहबाद
  48. अवध के एका आन्दोलन का उद्देश्य क्या था? – जमींदारों के अधिकारों की रक्षा करना
  49. “नाई-धोबी बंद” सामाजिक बायकाट का एक स्वरूप था जो 1919 में – किसानों द्वारा प्रतापगढ़ जिले में चलाया गया
  50. INA किसके दिमाग की उपज थी और किसने इसकी स्थापना की – मोहन सिंह

Tags : Bihar General Knowledge Test – GK Mock Test Part 11. बिहार सामान्य ज्ञान. History इतिहास material in Hindi Bihar online test series free for BPSC

इस तरह के सभी सवाल आपको इस पेज पर मिलेंगे :>> BPSC Questions

We are also in telegram >> Telgram

Print Friendly, PDF & Email
Read them too :
[related_posts_by_tax]

3 Comments on “BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 11”

  1. sorry sir aapka answer shi h ..
    muje he thoda confusion ho gya tha ..
    abhi pdha h shi h thank you soo much sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.