Current Affairs February 2024 in Hindi MCQ Part 4

Sansar LochanQuiz, Quiz 2024

आज इस पोस्ट में हम Current Affairs 2024 January से कुछ सवाल आपसे पूछने वाले हैं. चलिए खेलते हैं समसामयिक मुद्दों से सम्बंधित यह Quiz!!! अपना स्कोर कमेंट में जरुर शेयर करें.

Current Affairs February 2024 in Hindi MCQ Part 4

Congratulations - you have completed Current Affairs February 2024 in Hindi MCQ Part 4. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल संग्रहण के लिए कौन-सी तकनीक लागू करने की योजना बना रही है?
A
आरएफआइडी प्रौद्योगिकी
B
सैटेलाइट आधारित जीपीएस
C
चेहरे की पहचान
D
क्यूआर कोड स्कैनिंग
Question 1 Explanation: 
सरकार की योजना राष्ट्रीय राजमार्गों पर उपग्रह-आधारित जीपीएस टोल संग्रह प्रणाली शुरू करने की है। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इस प्रणाली को लागू करने की घोषणा की। नई टोल संग्रह प्रणाली वाहन नंबर प्लेट पहचान का उपयोग करके सीधे बैंक खातों से टोल शुल्क काट लेगी।
Question 2
गुयाना के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन हैं जिन्होंने हाल ही में भारत का दौरा किया?
A
लियो वारड्कर
B
मार्क फिलिप्स
C
मोहम्मद शिया अल सुदानी
D
सैय्यद इब्राहिम रईसोल-सदाती
Question 2 Explanation: 
गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क फिलिप्स ने (7 फरवरी, 2024 को) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
Question 3
भारत-म्यांमार सीमा की लम्बाई कितनी है जिस पर भारत सरकार बाड़ लगाने की योजना बना रही है?
A
410 किमी
B
1,120 किमी
C
1,333 किमी
D
1,643 किमी
Question 3 Explanation: 
भारत म्यांमार के साथ 1,643 किमी लंबी खुली सीमा पर बाड़ लगाने के लिए लगभग 3.7 बिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बना रहा है।
Question 4
ज्ञातव्य है कि केंद्र सरकार भारत-म्यांमार बॉर्डर पर मुक्त आवागमन व्यवस्था (FMR) को खत्म करने जा रही है.  भारत-म्यांमार सीमा पर मुक्त आवाजाही व्यवस्था (एफएमआर) स्थापित करने का उद्देश्य क्या था?
A
लोगों को बिना दस्तावेजों के एक-दूसरे के देश के किसी भी कोने में आने-जाने की अनुमति देना
B
परस्पर व्यापार को कर मुक्त कर देना
C
लोगों को बिना दस्तावेजों के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किलोमीटर तक जाने की अनुमति देना
D
पर्यटन को प्रोत्साहन देना
Question 4 Explanation: 
FRM दोनों देशों के बीच एक पारस्परिक रूप से सहमत व्यवस्था है जो सीमा के दोनों ओर रहने वाली जनजातियों (tribes) को बिना वीज़ा के दूसरे देश के अंदर 16 किमी. तक जा सकने की अनुमति देती है। इसे वर्ष 2018 में भारत सरकार की ‘एक्ट ईस्ट’ (Act East) नीति के एक अंग के रूप में लागू किया गया था।
Question 5
भारत सरकार भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ाबंदी क्यों कर रही है?
A
उग्रवाद और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए
B
वन्यजीव तस्करी को रोकने के लिए
C
सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहन देना
D
सीमा पर व्यापार को सुविधाजनक बनाना
Question 5 Explanation: 
केंद्र सरकार भारत-म्यांमार बॉर्डर पर मुक्त आवागमन व्यवस्था (FMR) को खत्म करने जा रही है. इस सीमा से म्यांमार के लोग करीब 16 किलोमीटर तक बगैर वीजा आ सकते हैं. इसकी वजह से नशे की तस्करी से लेकर घुसपैठ भी बढ़ी है. इस सिस्टम को बंद करने की बात लंबे समय से हो रही थी.
Question 6
अनुभवी भारतीय शास्त्रीय संगीतकार राकेश चौरसिया कौन-सा संगीत वाद्ययंत्र बजाते हैं?
A
सितार
B
तबला
C
बाँसुरी
D
हारमोनियम
Question 6 Explanation: 
हरिप्रसाद चौरसिया एक प्रसिद्ध बांसुरीवादक हैं जिन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान के लिए कई सम्मानों से सम्मानित किया गया है।
Question 7
हाल ही में श्री लालकृष्ण अडवानी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
A
पद्म भूषण
B
पद्म विभूषण
C
भारत रत्न
D
परमवीर चक्र
Question 7 Explanation: 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर आंदोलन के अगुवा रहे लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया.
Question 8
उस महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है जो इसरो के "गगनयान मिशन" से पहले अन्तरिक्ष में उड़ान भरेगी?
A
व्योमनौट
B
व्योममित्र
C
गगनयात्री
D
दिशा
Question 8 Explanation: 
हाल ही में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने घोषणा की कि महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री "व्योममित्र" (Vyommitra) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation- ISRO) के महत्त्वाकांक्षी "गगनयान" मिशन से पहले अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी.
Question 9
सूरजकुंड शिल्प मेला कहाँ आयोजित किया जाता है?
A
नई दिल्ली
B
फरीदाबाद, हरियाणा
C
मेरठ, उत्तर प्रदेश
D
जयपुर, राजस्थान
Question 9 Explanation: 
यह मेला हरियाणा राज्य के फरीदाबाद शहर के दिल्ली के निकटवर्ती सीमा से लगे सूरजकुंड क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगता है। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 2 फरवरी, 2024 को फरीदाबाद, हरियाणा के सूरजकुंड में 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया। यह मेला 18 फरवरी, 2024 तक चला। तंजानिया इस वर्ष के मेले का भागीदार देश है।
Question 10
विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2024 का विषय (theme) क्या है?
A
आर्द्रभूमि और जलवायु परिवर्तन
B
आर्द्रभूमि और मानव कल्याण
C
आर्द्रभूमि और सतत विकास
D
आर्द्रभूमि और जनजाति संरक्षण
Question 10 Explanation: 
विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2024 की थीम क्या है? विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2024 की थीम "आर्द्रभूमि और मानव कल्याण" है। इसका मकसद मानव कल्याण के सभी पहलूओं पर ध्यान देना है।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.
Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]