Current Affairs March 2024 in Hindi MCQ Part 1

Sansar LochanQuiz, Quiz 2024

आज इस पोस्ट में हम Current Affairs 2024 January से कुछ सवाल आपसे पूछने वाले हैं. चलिए खेलते हैं समसामयिक मुद्दों से सम्बंधित यह Quiz!!! अपना स्कोर कमेंट में जरुर शेयर करें.

Current Affairs March 2024 in Hindi MCQ Part 1

Congratulations - you have completed Current Affairs March 2024 in Hindi MCQ Part 1 . You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
2024 में पांच नई रामसर साइटें जोड़ने के पश्चात् भारत में कितनी रामसर साइटें हैं?
A
75
B
80
C
85
D
90
Question 1 Explanation: 
इस साल विश्व आर्द्रभूमि दिवस से पहले भारत के खाते में पांच और रामसर साइटें जुड़ गई हैं। अब इन साइटों की कुल संख्या 75 से बढ़कर 80 हो गई है। नए घोषित स्थलों में तमिलनाडु में कराईवेट्टी पक्षी अभयारण्य और लॉन्गवुड शोला रिजर्व वन शामिल हैं। वहीं, कर्नाटक से मागदी केरे संरक्षण रिजर्व, अंकसमुद्र पक्षी संरक्षण रिजर्व और अघनाशिनी एस्चुएरी को इसमें शामिल किया गया है।
Question 2
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य क्या रखा गया है?
A
सकल घरेलू उत्पाद का 3.5%
B
सकल घरेलू उत्पाद का 4.5%
C
सकल घरेलू उत्पाद का 5.1%
D
सकल घरेलू उत्पाद का 6.0%
Question 2 Explanation: 
2024-25 में राजकोषीय घाटा जीडीपी के 5.1% पर लक्षित है जो 2023-24 में जीडीपी के 5.8% के संशोधित अनुमान से कम है।
Question 3
अंतरिम बजट 2024-2025 में आयकर स्लैब या दरों की क्या स्थिति है?
A
बढ़ी हुई दरें
B
घटी हुई दरें
C
कोई बदलाव नहीं
D
समाप्त कर दिया
Question 3 Explanation: 
अंतरिम बजट 2024 के अनुसार, 2024-2025 के लिए आयकर दरों में कोई बदलाव की घोषणा नहीं की गई है, इसलिए दोनों आयकर व्यवस्थाओं के तहत कर दरें पहले की तरह ही रहेंगी।
Question 4
किस राज्य ने 2024 खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी की?
A
महाराष्ट्र
B
तमिलनाडु
C
हरियाणा
D
कर्नाटक
Question 4 Explanation: 
तमिलनाडु ने चार शहरों - चेन्नई, मदुरै, त्रिची और कोयंबटूर में KIYG 2024 की मेजबानी की ।
Question 5
30 मार्च 2024 को किन पूर्व प्रधानमंत्रियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया?
A
जवाहरलाल नेहरु और इंदिरा गाँधी
B
राजीव गाँधी और अटल बिहारी वाजपेयी
C
चौधरी चरण सिंह और पी.वी. नरसिम्हा राव
D
मोरारजी देसाई और वी.पी. सिंह
Question 5 Explanation: 
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने (30 मार्च, 2024) राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में इन विशिष्ट विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। - पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी. वी. नरसिम्हा राव मरणोपरांत।
Question 6
मार्च 2024 में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री डाकुओं से छुड़ाने के लिए ऑपरेशन कहाँ चलाया था?
A
बंगाली की खाड़ी
B
हिन्द महासागर
C
अरब सागर
D
दक्षिण चीन सागर
Question 6 Explanation: 
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 12 घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान कम से कम 23 पाकिस्तानी मछुआरों को सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाया।
Question 7
तेजस एमके-1ए की हालिया पहली उड़ान का क्या महत्त्व है?
A
यह स्वदेशी लड़ाकू विमान की पहली उड़ान थी
B
इसने ऊँचाई का विश्व रिकॉर्ड प्राप्त किया
C
इसने सुपरसोनिक यात्रा की व्यवहार्यता का प्रदर्शन किया
D
इसने एक नई स्टील्थ तकनीक का प्रदर्शन किया
Question 7 Explanation: 
भारत के नए फाइटर जेट तेजस MK-1A ने आसमान में भरी पहली उड़ान, कई नई तकनीक और सुविधाओं से है लैस रक्षा क्षेत्र में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। पूरी तरह से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ने गुरुवार को बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हवाई अड्डे से उड़ान भरी।
Question 8
27 मार्च, 2024 को लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में किसने शपथ ली?
A
न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर
B
पंकज कुमार
C
अजय तिर्की
D
न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी
Question 8 Explanation: 
न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ भारत के लोकपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एएम खानविलकर ने दिलाई। श्री पंकज कुमार और श्री अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ समारोह का आयोजन आज नई दिल्ली स्थित भारतीय लोकपाल कार्यालय में किया गया।
Question 9
भारत के लोकपाल के अध्यक्ष कौन हैं?
A
बी पी सिन्हा
B
बी के मुखरीजा
C
मेहरचंद महाजन
D
अजय माणिकराव खानविलकर
Question 9 Explanation: 
भारतीय लोकपाल ने 3 नए सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया, अब अध्यक्ष न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर सहित 9 सदस्यों की संख्या पूरी हो गई है जिसमें 1 अध्यक्ष और 8 सदस्य होते हैं।
Question 10
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
A
सदानंद वसंत दाते
B
राजीव कुमार शर्मा
C
पीयूष आनंद
D
नीना सिंह
Question 10 Explanation: 
सदानंद वसंत दाते ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी के नए महानिदेशक का पदभार संभाला है. सदानंद वसंत दाते, महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने दिनकर गुप्ता से राष्ट्रीय जांच एजेंसी की बागडोर संभाली, जो आज रिटायर हो गए. दाते एनआईए में शामिल होने से पहले महाराष्ट्र में एटीएस के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे.
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.
Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]