आज हम बिहार सामान्य अध्ययन सामग्री (General Knowledge Study Material) आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो जरुर बताएँ ताकि हम इस तरह के Question and Answer सीरीज BPSC के लिए और भी ला सकें. यदि आपने हमारे पुराने Test series को सॉल्व नहीं किया है, तो इस लिंक पर जा कर जरुर सॉल्व कर लें > BPSC Study Material
वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें जरुर सूचित करें.
Important Info
यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.BIHAR – BPSC – General Knowledge Test 100 Questions Part 10
- “कोशिकी” किस वास्तु का ब्रांड नाम है? – रेशम धागा
- “बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक, 2016” किस वित्तीय वर्ष में अधिसूचित किया गया? – 2016-17
- अकबर का अग्रदूत किस शासक को कहा जाता है? – शेरशाह
- अर्जुन नामक वृक्ष के पत्तों पर किस सिल्क-कीड़े का पालन किया जाता है? – तसर
- अहिरौली मंदिर कहाँ अवस्थित है? – बक्सर
- ककोलत झरना बिहार के किस जिले में है? – नवादा
- कटरागढ़ कहाँ स्थित है? – मुजफ्फरपुर
- काटेश्वर नाथ का शिवमंदिर कहाँ अवस्थित है? – जहानाबाद
- कितने पर्यावरणीय संवेदनशील क्षेत्र को राज्य सरकार ने वन्य जीव, जल पक्षी एवं पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए निर्धारित किया है? – 13
- किला-ए-कुहना मस्जिद का निर्माण किसने और कहाँ करवाया था – शेरशाह, दिल्ली
- किस कर्णाट शासक के समय “पंजी प्रबंध” का विकास हुआ? – हरि सिंह
- किस खनिज से गंधक निकलता है? – पायराइट
- किस ग्रन्थ का संकलन तृतीय बौद्ध संगीति में किया गया है? – अभिधम्मपिटक
- किस परियोजना के तहत हुनमान नगर अवरोधक बाँध निर्मित किया गया है? – कोसी
- किस पाल शासन ने नालंदा महाविहार को 200 ग्राम दानस्वरूप दिए थे? – धर्मपाल
- किस बौद्ध स्तूप को राजा बेन का देवरा भी कहा जाता है? – केसरिया स्थित बौद्ध स्तूप
- किस युद्ध के बाद लॉर्ड क्लाइव तथा मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय के बीच 12 अगस्त, 1765 ई. को इलाहबाद में संधि हुई? – बक्सर युद्ध
- किस योजना के अंतर्गत बिहार में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा उन्नत जल निकासी नेटवर्क स्थापना की जायेगी? – स्मार्ट गंगा सिटी योजना
- किस लेख से ज्ञात होता है कि अशोक ने मनुष्यों और पशुओं के लिए अलग-अलग चिकित्सकालयों की स्थापना करवाई थी? – गिरनार लेख
- किस शासक ने पाटलिपुत्र को पुनः राजधानी बनाया और तब से मगध साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र ही रही? – कालाशोक
- किसकी सलाह से मंत्रिपरिषद् के अन्य सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं? – मुख्यमंत्री
- केसरिया, जहाँ खुदाई के बाद भगवान् बुद्ध का स्तूप प्राप्त हुआ, कहाँ अवस्थित है? – पूर्वी चंपारण
- कोसी परियोजना से किस एक राज्य एवं किस एक देश को लाभ होता है? – बिहार और नेपाल
- कौन-सी नदी हिरण्यवाह तथा सोनभद्र के नाम से प्रसिद्ध है? – सोन नदी
- गंगानारायण हंगामा किस विद्रोह को कहा जाता है? – भूमिज विद्रोह
- गृह त्याग के समय सिद्धार्थ के अश्व का नाम क्या था? – कन्थक
- गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या के नाम पर किस मंदिर का नामकरण किया गया है? – अहिरौली मंदिर
- चार्वाक दर्शन का विकास किस सम्प्रदाय ने किया था? – लोकायत सम्प्रदाय
- छिन्नमस्तिका मंदिर, उच्चौठ कहाँ अवस्थित है? – मधुबनी
- जरासंध किस वंश का सर्वाधिक प्रसिद्ध राजा हुआ? – वृहद्रथ वंश
- जौ की सर्वाधिक खेती विहार के किस जिले में होती है? – पूर्वी चंपारण
- दिल्ली की राजगद्दी पर बैठने वाला पहला बिहारी कौन था? – शेरशाह सूरी
- द्वितीय अफगान साम्राज्य के संस्थापक के रूप में किस शासक को जाना गया? – शेर खान
- नंगी हड़ताल (1930 ई.) किस जेल के कैदियों ने की थी? – छपरा जेल
- नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किस शासक के प्रयासों से हुई थी? – कुमार गुप्त प्रथम
- नालंदा विश्वविद्यालय को जलाकर किसने नष्ट कर दिया था? – बख्तियार खिलजी
- नेपाल एवं भारत में 1959 ई. में किस परियोजना के लिए समझौता हुआ था? –गंडक
- पहली बार 16 महाजन पद का वर्णन किस जैन साहित्य में है? – भगवती सूत्र
- पहली बार महाजनपदों की जानकारी किस ग्रन्थ में मिलती है? – अंगुत्तर निकाय एवं भगवती सूत्र
- पाटलिपुत्र का नामकरण “पटना” किस शासन ने किया था? – शेरशाह सूरी
- प्रिंस ऑफ़ वेल्स किस तिथि को पटना आया? – 22 दिसम्बर, 1921
- फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित दार-उल-सफा क्या था? – एक खैराती अस्पताल
- बिड़ला मंदिर, जो पटना में अवस्थित है, का निर्माण किसने करवाया था? – राजबलदेव दासजी बिड़ला
- बिहार का शासक बनने के बाद “हजरत-ए-आला” की पदवी किस शासन के धारण की थी? – शेरशाह
- बिहार की पहली चीनी मिल किस जिले में स्थापित है? – पूर्वी चंपारण
- बिहार के किस जिले में चाय का सर्वाधिक उत्पादन किया जाता है? – किशनगंज
- बिहार के प्रसिद्ध लोककवि भिखारी ठाकुर किस नाट्य के रचयिता हैं? – विदेशिया
- बिहार के सूबेदार दरिया खां नूहानी ने किस लोदी शासक के समय में विद्रोह किया था? – इब्राहिम खान लोदी
- बिहार पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है? – 9 अगस्त
- बिहार महिला सामाख्या सोसाइटी के नाम से महिला सामाख्या को स्वायतता किस वर्ष प्राप्त हुई? – अप्रैल, 2006
- बिहार में अभी तक कुल कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागू हुआ है? – 9 [कोई-कोई कहते हैं आठ बार (विकिपीडिया), खुद से चेक कर लें]
- बिहार में कालिदास किस लोक कवि को माना जाता है? – भिखारी ठाकुर
- बिहार लोक सेवा आयोग अपने कार्यरूप में किस वर्ष आया? – अप्रैल, 1949
- बिहार लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – राजधारी सिन्हा
- बिहारी छात्र सम्मलेन में किसके नेतृत्व में बिहार युवक संघ की स्थापना की गई थी? – प्रोफेसर ज्ञान साहा
- बोधगया में स्थित बोधि मंदिर एवं ग्रेनाइट निर्मित रेलिंग के विषय में सबसे पहले जानकारी देने वाले कौन थे? – कनिंघम
- बौद्ध धर्म का नियम किस ग्रन्थ में है? – विनयपिटक
- बौद्ध धर्म की दार्शनिक व्याख्या किस ग्रन्थ में है? – अभिधम्मपिटक
- ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की परिस्थिति पर किस ब्रिटिश शासकों ने टिपण्णी लिखी थी? – कैथरीन मेयो, एल्ड्स हक्सले , चार्ल्स एंड्रूज एवं विलियम डिग्बी
- भगवा चौर बिहार के किस जिले में अवस्थित है? – सहरसा
- भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा किस अनुच्छेद के अनुसार की जा सकती है? – अनुच्छेद 352
- भारतीय पुरातत्व विज्ञान का जनक किसको कहते हैं – कनिंघम
- भिखारी ठाकुर का जन्म कब और कहाँ हुआ था? – 1887 ई., क़ुतुबपुर (सारण)
- मगध में 12 वर्षों का भीषण अकाल किसके शासन के समय में पड़ा था? – चन्द्रगुप्त मौर्य
- मगध राज्य को एक साम्राज्य का गौरव प्रदान करने वाले शासक का नाम क्या था? – बिम्बिसार
- मलिक इब्राहिम बयाँ का मकबरा कहाँ स्थित है? – बिहार शरीफ
- महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक पुस्तक “खुलासत-उत-तवारिख” किसकी रचना है? – महाराजा कल्याण सिंह
- महाबोधि वृक्ष को नष्ट करने वाले कौन थे? – शैव शासक शशांक और अशोक की रानी तिष्यरक्षिता
- महावीर को ज्ञान की प्राप्ति कितने समय की कठोर तपस्या के बाद हुई? – 12 वर्ष
- मिथिला का स्वर्ण युग किस वंश के शासन काल को कहा जाता है? – कर्णाट वंश
- मिथिला शैली में सूर्य और चन्द्र की आकृति किसका प्रतीक है? – जीवन
- मिथिला संस्कृत विद्यापीठ की स्थापना कब हुई? – 1951 ई.
- मिशन इंद्रधनुष का प्रारम्भ बिहार राज्य के कितने जिलों में किया गया है? – 14
- मुंडेश्वरी मंदिर कहाँ अवस्थित है? – कैमूर
- मौर्यकालीन राजप्रासाद के निर्माण में किस क्षेत्र के लाल बबुआ पत्थर का प्रयोग किया गया? – उत्तर प्रदेश के चुनार क्षेत्र
- राज्य पुरातत्व निदेशालय की स्थापना कब हुई? – 1962 ई.
- राज्य विभाजन के पश्चात् बिहार का क्षेत्रफल कितना वर्ग किलोमीटर रह गया है? – 94,163 वर्ग किलोमीटर
- राज्यपाल राष्ट्रपति से राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश किस अनुच्छेद के अंतर्गत करता है? – अनुच्छेद 356
- रॉबर्ट क्लाइव ने किस भारतीय को बिहार का नायब दीवान नियुक्त किया था? – शिताब राय
- विद्यापति की प्रसिद्ध रचनाएँ किस भाषा में है? – मैथिलि
- विद्यापति के पिता का नाम क्या था? – गणपति ठाकुर
- विद्यापति को शिक्षा देने का काम किसने किया था? – हरिमिश्र
- विद्यालयों के लिए मध्याह्न भोजन योजना का प्रारम्भ किस हुआ? – 15 अगस्त, 1995
- विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को कम से कम कितने दिन की पूर्व सूचना से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव को विधानसभा में पास कराके पद से हटाया जा सकता है? – 14
- वैशाली स्थित सिंह-स्तम्भ की स्थापना किसने की थी? – अशोक
- श्वेतपुर, कोटिग्राम, कुशपल्लव, विशालानगरी आदि के नाम से किस पाषाण स्थल को भी जाना जाता है? – चेचर
- संथाल परगना जिला की स्थापना कब हुई? – 30 नवम्बर, 1856
- सरकारी संरक्षण में किस तरह के वन को रखा जाता है? – सुरक्षित वन
- सासाराम स्थित शेरशाह का मकबरा किस शैली का सर्वश्रेष्ठ नमूना है? – सूर शैली या अफगान शैली
- सिंचित क्षेत्रों में कृषक धान के साथ किस फसल का उत्पादन करता है? – गेहूँ
- सिखों के 10वें गुरु गोविन्द सिंह की जन्मतिथि को कौन-सा पर्व मनाया जाता है? – प्रकाश पर्व
- सितम्बर, 2009 ई. से प्रारम्भ अक्षर आँचल योजना का उद्देश्य क्या है? – महिला साक्षरता को बढ़ाना
- सिद्धू और कान्हू को कहाँ फाँसी दी गई थी? – बरहेट
- सिमरिया मेला बिहार के किस शहर में आयोजित किया जाता है? – बरौनी
- सिराजुद्दौला और अंग्रेजों के मध्य पलासी का युद्ध कब हुआ था? – 23 जून, 1757
- सोनपुर मेला उत्तर बिहार में गंगा और गंडक नदी के संगम पर कब लगता है? – कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुरू होकर लगभग एक माह तक
- हिंदी भाषा में बिहार का क्या अर्थ है? – बौद्ध मठ
- हिन्दुओं का प्रमुख शक्तिपीठ मंगलागौरी मंदिर कहाँ अवस्थित है? – गया
- हिन्दुस्तान फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के अधीन किस नगर में उद्योग स्थापित किया गया है? – बरौनी
- हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार किस नदी को अपवित्र या अशुभ माना जाता है? – कर्मनाशा नदी
Tags : Bihar General Knowledge Test – GK Mock Test Part 10. बिहार सामान्य ज्ञान. Study material in Hindi Bihar online test series free for BPSC
इस तरह के सभी सवाल आपको इस पेज पर मिलेंगे :>> BPSC Questions
We are also in telegram >> Telgram
One Comment on “BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 10”
Sir question to hmare bahut kam aayenge lekin agr ye subject wise rhta to aur jyada faydemand hota
Bar bar subject change hone se padhne ka rydum bigad jata hai
So please sir… subject wise kar dijiye na