[Quiz] 1857 के विद्रोह से जुड़े Questions and Answers in Hindi

Sansar LochanQuiz

1857 ki kranti

टॉपिक: 1857 की क्रांति (1857 Revolt)

कुल सवाल: 20

पास मार्क्स: 50%

अपना मार्क्स कमेंट में जरुर शेयर करें.

Important Info
Quiz स्टार्ट करने से पहले यह आर्टिकल जरुर पढ़ लें, तभी आप इन प्रश्नों का उत्तर सफलतापूर्वक दे पायेंगे:-1857 Ki Kranti -Sepoy Rebellion/Mutiny in Hindi

1857 की क्रांति

Question 1
निम्न में से कौन-सा 1857 ई. के विद्रोह का नेता नहीं था?
A
कुँवर सिंह
B
रानी लक्ष्मीबाई
C
नाना साहब
D
मान सिंह
Question 2
1857 ई. के विद्रोह में कानपुर में क्रांतिकारियों का नेता कौन था?
A
जनरल बख्त खां
B
तात्या टोपे
C
नाना साहब
D
कुँवर सिंह
Question 3
निम्नलिखित में से किसने 1857 ई. के विद्रोह को भारतीय स्वाधीनता का प्रथम युद्ध नहीं माना?
A
अशोक मेहता
B
वीर सावरकर
C
एस.एन. सेन
D
आर.सी. मजुमदार
Question 4
किस वर्ष भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का अंत हुआ?
A
1857 ई.
B
1835 ई.
C
1847 ई.
D
1867 ई.
Question 5
1857 ई. के विद्रोह का किस रियासत ने समर्थन किया था?
A
जयपुर
B
जोधपुर
C
हैदराबाद
D
जगदीशपुर
Question 6
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत  है?
A
लॉर्ड डलहौजी की हड़प की नीति 1857 ई. के विद्रोह के लिए उत्तरदायी थी
B
लॉर्ड डलहौजी की मुग़ल बादशाह को उसके विशेषाधिकारों से वंचित करने की नीति 1857 ई. के विद्रोह के लिए उत्तरदायी थी
C
1857 ई. के विद्रोह के लिए अंग्रेजी शिक्षा उत्तरदायी थी
D
कम्पनी की सेना में भारतीयों सैनिकों का असंतोष 1857 ई. के विद्रोह के लिए उत्तरदायी था
Question 7
सर ह्यूज रोज ने निम्नलिखित में से किसे 'विद्रोहियों का सबसे अच्छा और सबसे बहादुर सैन्य नेता' बताया?
A
बेगम हज़रत महल
B
रानी लक्ष्मी बाई
C
कुँवर सिंह
D
बहादुर शाह जफ़र
Question 7 Explanation: 
सर ह्यूज रोज ने रानी लक्ष्मी बाई को 'विद्रोहियों का सबसे अच्छा और सबसे बहादुर सैन्य नेता' बताया।
Question 8
1857 के विद्रोह (1857 Ki Kranti) दमन के उपरान्त तात्या टोपे के साथ क्या घटा?
A
उसे भारत से निर्वासित किया गया
B
युद्ध में लड़ते हुए उसकी मृत्यु हो गई
C
वह अपने साथी के विश्वासघात के कारण पकड़ा गया और फाँसी पर लटका दिया गया
D
कोई नहीं जानता कि उसके साथ क्या हुआ
Question 9
1857 ई. के विद्रोह (1857 Ki Kranti) के अनेक कारण थे. निम्न में से कौन-सा कारण 1857 ई. के विद्रोह का कारण नहीं  था?
A
अंग्रेजों द्वारा भारतीयों का आर्थिक शोषण
B
भारतीय शासकों का असंतोष
C
धार्मिक कारण
D
भारतीयों की आर्थिक समृद्धि
Question 10
1857 के विद्रोह के दौरान लखनऊ में प्रमुख नेता कौन था?
A
बेगम हजरत महल
B
रानी लक्ष्मी बाई
C
कुँवर सिंह
D
बहादुर शाह जफ़र
Question 10 Explanation: 
सही उत्‍तर है → बेगम हजरत महल। 1857 के विद्रोह के दौरान बेगम हजरत महल और उनके सलाहकार बिरजिस कादिर, अहमदुल्ला लखनऊ के नेता थे।
Question 11
1857 ई. के विद्रोह का तात्कालिक कारण था - -
A
साम्राज्यवादी शोषण की नीति
B
ब्रिटिश सरकारी की नीतियों से तीव्र असंतोष
C
आधुनिक शिक्षा प्रणाली को लागू करना
D
चर्बी वाले कारतूसों का मामला
Question 12
1857 ई. के विद्रोह का सबसे महत्त्वपूर्ण परिणाम यह हुआ कि --
A
भारत में ब्रिटिश सरकार की जड़ें हिल गयीं
B
ब्रिटिश सरकार ने क्रांतिकारियों पर अत्याचार किये
C
भारतीय नेताओं की कमजोरी प्रकट हो गयी
D
विद्रोह ने भविष्य में भारत की आजादी के लिए लड़े जानेवाले संग्राम में हमेशा ही एक स्थाई प्रेरणा का काम किया
Question 13
"द फर्स्ट इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस- 1857-59" पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A
कार्ल मार्क्स
B
सैयद अहमद खान
C
आर.सी. मजूमदार
D
एस.एन. सेन
Question 13 Explanation: 
कार्ल मार्क्स ने 1857 में न्यूयॉर्क-ट्रिब्यून में 'भारतीय विद्रोह' नाम से एक लेख प्रकाशित किया था और बाद में 'द फर्स्ट वार ऑफ़ इंडिपेंडेंस- 1857-59' पुस्तक लिखी। वी. डी. सावरकर ने 1909 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम प्रकाशित किया था। भारत की आजादी के लिए 1857-1947 का संघर्ष बिपिन चंद्र ने लिखा है
Question 14
मंगल पांडे कौन था?
A
ग्वालियर के शासक का मंत्री
B
अवध का जमींदार
C
कम्पनी के सेना का सिपाही
D
कलकत्ता का व्यापारी
Question 15
1857 ई. के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल (Governor General) कौन था?
A
डलहौजी
B
कैनिंग
C
ऑकलैंड
D
रिपन
Question 16
निम्नलिखित में से किस ब्रिटिश अधिकारी ने झांसी के विद्रोह का दमन किया?
A
कॉलिन कैंपबेल
B
हेनरी हैवलॉक
C
हेनरी लॉरेंस
D
ह्यूग रोज
Question 16 Explanation: 
ह्यूग रोज एक ब्रिटिश अधिकारी थे जिन्होंने झांसी जिले में 1857 के विद्रोह के दमन का समर्थन किया था। ब्रिगेडियर-जनरल सर हेनरी मोंटगोमरी लॉरेंस ब्रिटिश भारत में एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी, सर्वेक्षक, प्रशासक और राजनेता थे। 1857 के विद्रोह के समय, लॉरेंस को छह महीने की घेराबंदी की रक्षा के लिए जाना जाता था।
Question 17
1857 ई. के विद्रोह के समय बिहार में क्रांतिकारियों का नेता कौन था?
A
मौलवी अहमदशाह
B
बहादुरशाह जफ़र
C
राजा तेज सिंह
D
कुँवर सिंह
Question 18
“हड़प की नीति (Doctrine of lapse)” की नीति अपनाई गयी थी —
A
लॉर्ड विलियम बेंटिक के द्वारा
B
डलहौजी के द्वारा
C
लॉर्ड हार्डिंग्ज के द्वारा
D
लॉर्ड वेलेजेली के द्वारा
Question 19
निम्नलिखित में से कौन-सा नेता 1857 के विद्रोह के दौरान उत्तर प्रदेश में बरौत से जुड़ा था?
A
बाबा शाहमल
B
मौलवी अहमदुल्ला शाह
C
तांत्या टोपे
D
वीर कुँवर सिंह
Question 19 Explanation: 
10 मई 1857 को मेरठ से शुरू हुई क्रांति की आग बागपत और बड़ौत क्षेत्र में भी फैली। क्रांतिकारी शाहमल के नेतृत्व में हजारों किसानों ने बड़ौत तहसील पर हमला बोलकर सरकारी खजाना लूट लिया था। भारत में क्रांतिकारियों की अगुवाई करने वाले अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर ने दिल्ली दरबार से शाहमल को बड़ौत क्षेत्र का सूबेदार नियुक्त किया। इसके बाद अंग्रेजों को रसद पहुंचाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला बागपत में यमुना किनारे बना नाव का पुल बारूद से उड़ा दिया गया।
Question 20
1857 ई. के विद्रोह का आरंभ - -
A
दिल्ली से हुआ
B
आगरा से हुआ
C
झाँसी से हुआ
D
मेरठ से हुआ
There are 20 questions to complete.
Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]