[MPPSC] History Quiz : Ancient, Med, Modern सवाल-जवाब

Sansar LochanMPPSC, PCS, Quiz14 Comments

नीचे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के लिए इतिहास के कुछ सवाल दिए गए हैं. ये सवाल आसान तो नहीं है पर moderate level के हैं. इन सवालों में प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत के इतिहास के mixed questions हैं. अपना स्कोर कमेंट में जरुर शेयर करें. नीचे quiz की link दी गई है जहाँ आप और भी कई सवाल उत्तर सहित देख सकते हैं. कोशिश किया गया है कि अधिकतम सवालों का explanation भी दिया जा सके. आपको बता दूँ कि MPPSC exam में सामान्य अध्ययन (General Studies) के पेपर में भारतीय इतिहास के कई सवाल आते हैं इसलिए आप प्रारम्भिक परीक्षा (prelims exam) से पहले ज्यादा से ज्यादा mcq practice करें.

[MPPSC] History Quiz : Ancient, Med, Modern

Congratulations - you have completed [MPPSC] History Quiz : Ancient, Med, Modern. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
सुभाषचन्द्र बोस द्वारा 1939 ई. में कांग्रेस छोड़ देने के बाद किस दल की स्थापना की गई?
A
इंडियन फ्रीडम पार्टी
B
आजाद हिन्द फ़ौज
C
रिवोल्यूशनरी पार्टी
D
फॉरवर्ड ब्लाक
Question 2
निम्नलिखित में कौन वह क्षेत्र है जो 1857 ई. विद्रोह से प्रभावित नहीं हुआ?
A
झाँसी
B
चित्तौड़
C
जगदीशपुर
D
लखनऊ
Question 3
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें - भारत छोड़ो आन्दोलन को शुरू करने से पहले गाँधी जी ने -
  1. सरकारी कर्मचारियों को सरकारी नौकरी छोड़ने की सलाह दी.
  2. सैनिकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने पद छोड़ दें.
  3. राजसी रियासतों के राजाओं को अपनी जनता की प्रभुसत्ता स्वीकारने कहा.
उपरोक्त कथन/कथनों में कौन सही है/हैं?
A
1 और 2
B
2 और 3
C
केवल 3
D
1, 2 और 3
Question 3 Explanation: 
गाँधीजी के प्रस्ताव में अनेक वर्गों को साफ़-साफ़ निर्देश दिए थे. सरकारी कर्मचारी नौकरी न छोड़ें, लेकिन कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा की घोषणा कर दें. सैनिक अपने देशवासियों पर गोली चलाने से इनकार कर दें. राजा-महराजा भारतीय जनता की प्रभुसत्ता स्वीकार कर लें.
Question 4
फेबियन आन्दोलन (Fabianism Movement) का प्रस्तावक कौन था?
A
ए.ओ. Hume
B
एनी बेसेंट
C
लाला हरदयाल
D
जवाहरलाल नेहरु
Question 4 Explanation: 
1888-89 में फेबियन सोसाइटी के सदस्यों ने 700 से अधिक व्याख्यान दिए थे. बर्नाड शौ, सिडनी वेब, विलियम क्लार्क, सिडनी सोलिवियर, ग्राहम वालास और एनी बेसेंट द्वारा रचित फेबियन लेखह (Fabian essay) नामक संग्रह 1889 ई. में प्रकाशित हुआ. इन्हीं लोगों के सहयोग से 1884 ई. में फेबियन सोसाइटी की स्थापना हुई.
Question 5
निम्नलिखित चार वेदों में से किस एक में जादुई माया और वशीकरण (Magical charm and spells) का वर्णन है?
A
ऋग्वेद
B
सामवेद
C
अथर्ववेद
D
यजुर्वेद
Question 5 Explanation: 
read more about vedas >> http://www.sansarlochan.in/veda-details-hindi/
Question 6
किस मुग़ल सम्राट के काल में इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपना पहला कारखाना स्थापित किया?
A
शाहजहाँ
B
औरंगजेब
C
अकबर
D
जहाँगीर
Question 7
भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान, निम्नलिखित में से किसने "Free India Legion" नामक सेना बनाई?
A
लाला हरदयाल
B
रास बिहारी बोस
C
सुभाष चन्द्र बोस
D
वी.डी. सावरकर
Question 7 Explanation: 
1941 ई. को सुभाष चन्द्र बोस जर्मनी गए और वहाँ पर हिटलर से मिले. जर्मनी और इटली में सजा काट रहे भारतीय सैनिकों को इकठ्ठा कर के बोस ने "मुक्ति सेना" का गठन किया. जापान में रह रहे भारतीय क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने टोक्यो में आयोजित एक सम्मलेन में आजाद हिन्द फौज और भारतीय स्वतंत्रता लीग की घोषणा की. Read more> https://en.wikipedia.org/wiki/Indian_Legion
Question 8
निम्नलिखित युग्मों से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित है?
  1. विक्रमशिला मठ - उत्तर प्रदेश
  2. हेमकुंड गुरुद्वारा - हिमाचल प्रदेश
  3. उदयगिरि गुफाएँ - महाराष्ट्र
  4. अमरावती बौद्ध स्तूप - आंध्र प्रदेश
A
1
B
2
C
3
D
4
Question 8 Explanation: 
विक्रमशिला मठ - बिहार हेमकुंड गुरुद्वारा - तिब्बत-नेपाल सीमा उदयगिरि गुफाएँ - ओडिशा
Question 9
भक्त तुकाराम कौन-से मुग़ल सम्राट के समकालीन थे?
A
बाबर
B
अकबर
C
जहाँगीर
D
औरंगजेब
Question 9 Explanation: 
तुकाराम का काल 1608 ई से 1649 ई के मध्य माना जाता है. मुग़ल शासकों में तुकाराम की कालावधि में दो शासक हुए, जो इस प्रकार हैं - जहाँगीर - 1605-1627 ई. शाहजहाँ - 1627-1657 ई.
Question 10
निम्नलिखित विद्रोहों में से किसको बंकिम चन्द्र चटर्जी ने अपने उपन्यास आनंद मठ में उल्लेख किया?
A
भील विद्रोह
B
1857 का विद्रोह
C
वीरभूमि विद्रोह
D
संन्यासी विद्रोह
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.

More Quiz Here>> GK QUIZ HINDI

Print Friendly, PDF & Email
Read them too :
[related_posts_by_tax]

14 Comments on “[MPPSC] History Quiz : Ancient, Med, Modern सवाल-जवाब”

  1. Thanks a lot sir
    It’s very much helpful to check out what we are studying..
    Please provide some more….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.