JPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 09

Sansar LochanJPSC

जोहार! आज हम झारखण्ड इतिहास (JPSC History 2021) के कुछ सवाल आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो इस पोस्ट पर कमेंट करके जरूर बताएँ ताकि 2021 की JPSC परीक्षा होने के पहले एक टेस्ट सीरीज आपके लिए ला सकें.

वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें अवश्य सूचित करें. 

JOIN TEST SERIES new_gif_blinking

Important Info
👉यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने झारखंडी और बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.

⏳Jharkhand – JPSC – Test Series Part 9

JPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 09

Congratulations - you have completed JPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 09. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
निम्न में से किनके द्वारा अपने संगठन का नाम "जुड़ी पंचायत" रखा गया?
A
बीर तेलन्गा खड़िया
B
नीलाम्बर-पीताम्बर
C
फूलो-झानो
D
इनमें से कोई नहीं
Question 1 Explanation: 
इनका जन्म गुमला जिला के सिसई थाना के अंतर्गत मुर्गू गाँव में टुइया पाहन के घर 9 फरवरी, 1806 को हुआ था। सरना धर्म के प्रति उनका अटूट प्रेम था। इन्होंने अपने संगठन का नाम 'जुड़ी पंचायत' रखा।
Question 2
किनके मृत्यु के दिन 23 अप्रैल को 'शहादत दिवस ' के रूप में मनाया जाता है?
A
जतरा भगत
B
जयपाल सिंह
C
फूलो-झानो
D
बीर तेलंगा खड़िया
Question 2 Explanation: 
तेलंगा खड़िया ने 1831-32 के कोल विद्रोह को अपनी आँखों से देखा था। एक दिन तेलंगा खड़िया सुबह सिसई स्थित अखाड़े में अपने अनुयायियों को प्रशिक्षण देने के लिए पहुँचे। वहीं नजदीक की झाड़ी में हत्यारे बोधन सिंह ने मौका मिलते ही तेलंगा पर गोली चला दी। इसी जगह तेलंगा खड़िया की मौत हो गई। इनके समाधि स्थल को “तेलंगा तोपा डाँड' कहा जाता है। इनके मृत्यु के दिन 23 अप्रैल को 'शहादत दिवस ' के रूप में मनाया जाता है।
Question 3
संथाल विद्रोह का मुख्य नारा क्या था?
A
लेकर रहेंगे आजादी
B
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
C
करो या मरो, अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो
D
इन्कलाब जिंदाबाद
Question 4
अंग्रेजों ने किनसे छोटानागपुर का उत्तराधिकार हड़पा था?
A
सिंदराय
B
टिकैत उमराव सिंह
C
विश्वनाथ शाहदेव
D
शेख भिखारी
Question 5
अंग्रेजों ने निम्नलिखित में से किन्हें 1858 ई. को चुटूपाली घाटी में एक वटवृक्ष की डाली से लटकाकर फाँसी दे दी?
A
टिकैत उमराव सिंह
B
बिन्दराय
C
जतरा भगत
D
पोटो सरदार
Question 5 Explanation: 
टिकैत उमराँव सिंह झारखंड के ओरमाँझी के खटंगा गाँव के रहने वाले थे और बंदगाँव राजपरिवार से संबंधित थे। वह झारखंड के राँची क्षेत्र की सन् 1857 क्रांति के सेनानायकों में से एक थे। वह उच्च कोटि के सेना नायक, घुड़सवार और अस्त्र-शस्त्र में निपुण थे। इन्होंने 1857 ई. के विद्रोह को पूरे छोटा नागपुर में फैलाया और साथ ही विद्रोहितयों के बीच तालमेल बिठाया। चुटुपाल घाटी के फलों को तोड़वा दिया तथा वृक्षों को काटकर राँची आने वाला रास्ता रोक दिया था। टिकैत उमराव सिंह को चुटुपालू घाटी में उनके दीवान शेख़ भिखारी के साथ एक वट वृक्ष पर एक ही डाली पर फाँसी दे दी गई थी। आज भी झारखण्ड में उन्हें एक जनप्रिय नायक के रूप में याद किया जाता है।
Question 6
किस/किन शहीदों की याद में हर साल 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है?
A
टाना भगत
B
दिवा-किसुन
C
सिद्धो-कान्हो
D
अल्बर्ट एक्का
Question 6 Explanation: 
बहराइच में चांद और भैरव को अंग्रेजों ने मौत की नींद सुला दिया तो दूसरी तरफ सिद्धो और कान्हो को पकड़कर भोगनाडीह गांव में ही पेड़ से लटकाकर 26 जुलाई 1855 को फांसी दे दी गई। इन्हीं शहीदों की याद में हर साल 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है। इस महान क्रांति में लगभग 20000 लोगों को मौत के घाट उतारा गया।
Question 7
निम्नलिखित में से किन्हें वर्तमान के राँची जिला स्कूल के गेट के निकट कदम्ब वृक्ष पर फाँसी दे दी गई थी?
A
शेख भिखारी
B
विश्वनाथ शाहदेव
C
जयपाल सिंह
D
भूषण सिंह
Question 7 Explanation: 
16 अप्रैल, 1858 को शहीद स्थल पर ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को कदंब के वृक्ष से लटकाकर फांसी दे दी गई थी। गणपत राय को भी यहीं फाँसी दी गई थी.
Question 8
बिरसा मुंडा का जन्म किस जिले में हुआ था?
A
खूँटी
B
लातेहार
C
गिरिडीह
D
पाकुड़
Question 8 Explanation: 
इनका जन्म मुंडा जनजाति के गरीब परिवार में पिता-सुगना पुर्ती(मुंडा) और माता-करमी पुर्ती(मुंडाईन) के सुपुत्र बिरसा पुर्ती (मुंडा) का जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखण्ड के खूँटी जिले के उलिहातु गाँव में हुआ था।
Question 9
निम्नलिखित में से कौन कोल विद्रोह के प्रमुख नेता थे?
A
बुधु भगत
B
रानी सर्वेश्वरी
C
दिवा-किसुन
D
गया मुंडा
Question 9 Explanation: 
ब्रितानिया हुकूमत के खिलाफ कोल विद्रोह सफल रहा था। इसके नायक वीर बुधु भगत थे।
Question 10
"अबुआ दिशुम" (अपना देश) आन्दोलन किनके नेतृत्व में शुरू हुआ?
A
शरद चन्द्र राय
B
अल्बर्ट एक्का
C
दिवा-किसुन
D
बिरसा मुंडा
Question 10 Explanation: 
बिरसा उलगुलान के नायक थे। वे अबुआ दिशुम अबुआ राज के पुरोधा थे।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.

Read them too :
[related_posts_by_tax]