63rd BPSC मुख्य परीक्षा, 2018 Paper 2 PDF Download

Sansar LochanBPSC Exam

63वीं बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की मुख्य परीक्षा (Mains Exam, 2018) के सामान्य अध्ययन (प्रश्न पत्र 2) को हमारी टीम ने  देखा. हम प्रश्नों को नीचे दे रहे हैं.  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के General Studies Paper 2 के प्रश्न थोड़े कठिन थे.

BPSC GS Paper 2 Short Details

  • प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभाजित था – खंड 1, खंड 2, खंड 3.
  • खंड 1 में 6 प्रश्न, खंड 2 में 5 प्रश्न और खंड 3 में 5 प्रश्न थे.
  • खंड 1 और खंड 2 में से तीन-तीन और खंड 3 से दो प्रश्नों का चयन करते हुए कुल आठ प्रश्नों का उत्तर देना था.

63rd BPSC Mains, 2018 Question Paper 2

खंड 1

  1. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संचालन में भारत के निर्वाचन आयोग की भूमिका की गंभीरता से जाँच करें. इस सम्बन्ध में चुनावी पहचान-पत्र किस उद्देश्य से कार्य करता है?
  2. क्या आप सहमत हैं कि भारतीय राजनीति आज मुख्य रूप से वर्णनात्मक राजनीति की बजाय विकास राजनीति के आस-पास घूमती है? बिहार के संदर्भ में चर्चा कीजिए.
  3. हाल के दिनों में भारतीय पार्टी की राजनीति पर बढ़ते क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रभाव क्या हैं?
  4. संविधान और संवैधानिकता के बीच क्या अंतर है? भारत के सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुमोदित “मूल संरचना” के सिद्धांत के विषय में गंभीरता से जाँच करें.
  5. केंद्र प्रायोजित योजनाएँ, केंद्र और राज्यों के बीच हमेशा विवाद का मुद्दा रही हैं. प्रासंगिक उदाहरणों का हवाला देते हुए चर्चा करें.

खंड 2

  1. वर्तमान में भारतीय कृषि की प्रमुख समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें दूर करने हेतु सुझाव दें. साथ ही भारतीय कृषि के विकास हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रमुख कार्यक्रमों की चर्चा कीजिए.
  2. भारत में गरीबी के अनुमान पर चर्चा करते हुए गरीबी के लिए जिम्मेदार कारकों की व्याख्या करें. भारत सरकार द्वारा गरीबी दूर करने के लिए कौन-कौन से कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं?
  3. भारत के प्रमुख बड़े पैमाने के उद्योग भौगोलिक दृष्टि से कुछ विशेष क्षेत्रों में ही स्थापित हो पाए हैं, इसके कारणों की व्याख्या करें एवं भारत के प्रमुख बुनियादी उद्योगों की व्याख्या करें.
  4. भारत में पाए जाने वाले प्रमुख खनिजों की विस्तार से व्याख्या करें. भारतीय अर्थव्यवस्था के आर्थिक विकास में इनके योगदान की चर्चा करें, साथ ही भारत की नई खनिज नीति के प्रमुख बातों को बताएँ.

खंड 3

  1. नाभिकीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति, हमारे देश के विकास में किस प्रकार से सहायक है, विस्तार से समझाएँ. नाभिकीय ऊर्जा किस प्रकार से देश की कुल ऊर्जा के उत्पादन के क्षेत्र में सहायक है, चर्चा करें. नाभिकीय ऊर्जा के सकारात्मक एवं ऋणात्मक पक्ष को स्पष्ट करें.
  2. उपग्रहों को अन्तरिक्ष में स्थापित करने के क्षेत्र में भारत ने क्या प्रगति की है? एक से अधिक उपग्रहों को एक साथ अन्तरिक्ष में भेजे जाने के सकारात्मक एवं ऋणात्मक पक्ष को स्पष्ट करें. भारत के इस क्षेत्र में प्रवेश करने से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में किस प्रकार सहायता मिली है?
  3. सॉफ्टवेयर से आप क्या समझते हैं? देश के आर्थिक विकास में कैसे सॉफ्टवेर उद्योग रीढ़ की हड्डी के समान हैं, समझाएँ. कंप्यूटर की भाषाओं के विकास पर अपना मत स्पष्ट करें तथा समझाएँ कि हमारे देश का इस क्षेत्र में क्या योगदान है?
  4. ग्लोबल वार्मिंग क्या है? ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले प्रभाव को कम करने के लिए जाने वाले प्रयासों में भारत का क्या योगदान है? “निकट भविष्य में पूरा विश्व, इस ग्रह के मानव के द्वारा की जाने वाली गलतियों के कारण, पानी में डूब जाएगा.” उक्त कथन पर विचार करें.

You can download Paper 1 from this link > BPSC GS Paper 1

All GS 2 material are covered in our Polity Section by Ruchira Mam.

PDF

Download PDF

Tags: BPSC (Bihar Public Service Commission) बिहार लोक सेवा आयोग, 2018 मुख्य परीक्षा का प्रश्न पत्र 1 General Studies Paper 2 Polity 2019 Download in PDF. 63rd BPSC Mains General Studies Exam Paper – 2 “held on 15th January 2019

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]