आज हम बिहार सामान्य अध्ययन सामग्री (General Knowledge Study Material) आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो जरुर बताएँ ताकि हम इस तरह के Question and Answer सीरीज BPSC के लिए और भी ला सकें. यदि आपने हमारे पुराने Test series को सॉल्व नहीं किया है, तो इस लिंक पर जा कर जरुर सॉल्व कर लें > BPSC Questions
वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें जरुर सूचित करें.
Important Info
यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.BIHAR – BPSC – General Knowledge Test 100 Questions Part 9
- सैफ खान के मदरसे (पटना) में किस प्रसिद्ध ईरानी यात्री ने 1807 ई. में भ्रमण किया था? – अहमद बहानी
- सैंड्रोकोटस, एन्ड्रोकोटस, सैंड्रोकोप्टस आदि नामों से किस राजा को जाना जाता है? – चन्द्रगुप्त मौर्य
- सुमागधी के नाम से किस नदी को जाना जाता है? – सकरी नदी
- सिद्धार्थ के गृह त्याग के समय उनके सारथि का क्या नाम था? – छन्दक
- सिंहसेन किस शासक का एक अन्य नाम था? – बिन्दुसार
- शिशुनाग वंश का सर्वश्रेष्ठ शासक कौन था? – कालाशोक
- शिव मंदिर, बैकटपुर का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया था? – राजा मान सिंह
- विष्णुपद मंदिर कहाँ स्थित है? – गया
- विश्व का सबसे ऊँचा “विश्व शान्ति स्तूप” बिहार में कहाँ है? – राजगीर
- विश्व का प्रथम लोकतांत्रिक गणराज्य कौन है? – वज्जि संघ (वैशाली)
- विधानसभा को भंग कौन कर सकता है? – राज्यपाल
- विद्यापति के माता का नाम क्या था? – हासिनी देवी
- विक्रमशिला महोत्सव बिहार में कहाँ आयोजित किया जाता है? – भागलपुर
- वर्ष 2011-12 में बिहार का कुल प्रजनन दर कितना था? – 5
- लौह तत्त्व की अधिकता किस मृदा में पाई जाती है? – लाल-पीली मिट्टी
- लेसीफर लक्का नामक कीड़ा किस वृक्ष पर मिलता है? – लाख
- लखनदेई और करनाली के नाम से किस नदी को जाना जाता है? – घाघरा (सरयू)
- रूद्रदामन प्रथम की विभिन्न उपलब्धियाँ किस अभिलेख में वर्णित है? – जूनागढ़
- रियासत काश्तकारी अधिनियम को अन्य किस अधिनियम के नाम से जाना जाता है? – बटाईदार अधिनिमय
- रिज़र्व बैंक की स्थापना कब हुई? – 1935
- राबड़ी देवी बिहार में कितनी बार मुख्यमंत्री बनी हैं? – तीन बार
- रानी का अभिलेख किस स्तम्भ लेख को कहा जाता है? – कौशाम्बी तथा प्रयाग के स्तम्भ लेख
- राज्य में सर्वप्रथम मानसून किस कृषि उपजोन में आता है? – जोन II
- राज्य में छात्र वृक्षारोपण योजना का प्रारम्भ कब हुआ? – 15 अगस्त, 2006
- राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर ऋणात्मक (-0.97%) किस दशक में हुई थी? – 1911 से 1921
- यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में बिहार के किस स्थल को सम्मिलित किया गया है? – नालंदा महाविहार
- मिथिला शैली में हाथी और घोड़े की आकृति किसका प्रतीक है? – ऐश्वर्य
- मिथिला शैली में हंस और मयूर की आकृति किसके प्रतीक हैं? – शान्ति
- मिथिला शैली में सिंह की आकृति किसका प्रतीक है? – शक्ति
- मिथिला शैली में मछली की आकृति किसका प्रतीक है? – कामोत्तेजना
- मिथिला शैली में बाँस की आकृति किसका प्रतीक है? – वंशवृद्धि
- मिथिला शैली में केला की आकृति किसका प्रतीक है? – मांसलता
- मिथिला के ब्राह्मण समुदाय का जातिगत त्यौहार क्या है? – कोजागरा
- मगध की राजधानी पाटलिपुत्र से वैशाली स्थानान्तरित करने वाला राजा का नाम क्या था? – शिशुनाग
- भारत में तुर्कों के आगमन का प्रारम्भिक इतिहास किस पुस्तक में है? – तबकाते नासिरी
- बेगुसराय, मुंगेर, पूर्णिया और कटिहार को किस वर्ष नगर निगम का दर्जा प्रदान किया गया? – 2009
- बुद्ध स्मृति स्तूप-सह-सम्यक् दर्शन संग्रहालय की स्थापना राज्य में कहाँ की गई है? – वैशाली
- बुद्ध स्मृति पार्क का निर्माण कहाँ किया गया है? – पटना
- बिहार स्कूल ऑफ़ योग (मुंगेर) की स्थापना किसके द्वारा की गई? – स्वामी सत्यानन्द सरस्वती (1963 ई.)
- बिहार विधान सभा में पास होने के बाद धन विधेयक को कहाँ पेश किया जाता है? – विधान परिषद्
- बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का गठन कब किया गया? – 28 अगस्त, 2015
- बिहार राज्य से किस देश की सीमा जुड़ती है? – नेपाल
- बिहार में ग्रेफाइट किस जिले में पाया जाता है? – जमुई
- बिहार में कितने राष्ट्रीय पार्क हैं? – 17
- बिहार प्रांतीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन किसके प्रयत्नों से हुआ? – श्री दीपनारायण सिंह
- बिहार छात्र परिषद् को किस स्वतंत्रता सेनानी ने संगठित किया था? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- बिहार गृहस्थल योजना की शुरुआत बिहार सरकार के द्वारा किस वित्तीय वर्ष में की गई? – 20-10-21
- बिहार के किस जिले में नक्टी झील अवस्थित है? – जमुई
- बिहार के किस कलाकार के चित्रों की प्रदर्शनी जापान में हो चुकी है? – शशिकला देवी
- बिहार की सिल्क नगरी के नाम से कौन जाना जाता है? – भागलपुर
- बिहार की राजकीय मछली किस मछली को घोषित किया गया है? – देशी मांगुर
- बिहार का प्रेमचंद किस साहित्यकार को कहा जाता है? – अनूप लाल मंडल
- बिहार का पूर्णिया जिला किस भूकम्प प्रभावित जोन में आता है? – जोन 5
- बिहार का पहला हिंदी समाचार पत्र “बिहार बन्धु” कब शुरू हुआ? – 1874 ई.
- बिम्बा, गोपा, भद्रकच्छा आदि किस रानी का अन्य नाम है? – राजकुमारी यशोधरा (गौतम बुद्ध और यशोधरा का विवाह 16 वर्ष की आयु में हुआ था)
- प्रतिहार शास वत्सराज एवं राष्ट्रकूट शासक ध्रुव को पराजित करने वाले पाल शासक का नाम क्या था? – धर्मपाल
- पितृपक्ष में भव्य और विशाल मेला किस स्थल पर लगता है? – गया
- पाल वंश का द्वितीय संस्थापक किस पाल शासक को कहा जाता है? – महिपाल
- पार्श्वनाथ ने गृह त्याग किस आयु में किया था? – 30 वर्ष
- पाटलिपुत्र को किस राजा ने सर्वप्रथम मगध की राजधानी बनाया? – उदायिन
- पद्मश्री सिया देवी, कौशल्या देवी, गंगा देवी, जगदम्बा देवी, भगवती देवी, मैना देवी, लाल बाबा एवं शशिकला देवी किस कला के प्रमुख कलाकार हैं? – मिथिला कला
- पटना में औपचारिक राज्याभिषेक किस मुगल सम्राट का हुआ था? – फर्रुखसीयर
- दिल्ली-मेरठ स्तम्भलेख पहले कहाँ था? – मेरठ (यह स्तम्भ लेख भी पहले मेरठ में था जो बाद में फिरोजशाह द्वारा दिल्ली लाया गया)
- दिल्ली-मेरठ स्तम्भलेख किसके द्वारा दिल्ली लाया गया? – फिरोज शाह तुगलक
- थंका शैली किस प्रकार की शैली है? – तिब्बती शैली
- थंका चित्रशैली के 109 चित्र बिहार राज्य के किस संग्राहलय में विद्यमान हैं? – पटना संग्रहालय
- जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बिहार के किस जिले में स्थित है? – पटना
- चूनापुर हवाई अड्डा (पूर्णिया) किस प्रकार का हवाई अड्डा है? – रक्षा
- चन्द्रगुप्त मौर्य को “भारत का मुक्तिदाता” किससे मुक्ति दिलाने के कारण कहा कहा जाता है? – यूनानियों से
- चन्द्रगुप्त बसादि मन्दिर कहाँ स्थित है? – श्रवणबेलगोला (कर्नाटक के मैसूर शहर में स्थित श्रवणबेलगोला वह पवित्र स्थान है जहां प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के पुत्र बाहुबली ने मोक्ष प्राप्त किया था)
- घोड़ाकटोरा झील बिहार के किस जिले में स्थित है? – नालंदा
- गैंडा प्रजनन का एशिया का सबसे बड़ा एवं विश्व का दूसरा बड़ा केंद्र किस उद्यान में स्थापित है? – संजय गाँधी जैविक उद्यान
- गुप्तधाम कहाँ स्थित है? – रोहतास
- कौशल को अंतिम रूप से मगध में किसके शासनकाल में मिला लिया गया था? – अजातशत्रु
- किस सिख गुरु का जन्म पटना में हुआ था? – गुरु गोविन्द सिंह
- किस शिलालेख में अशोक ने कलिंग युद्ध के हताहतों का उल्लेख किया है? – शिला राजादेश
- किस विद्वान् के अनुसार कलिंग युद्ध का मुख्य कारण हाथियों के क्षेत्र को प्राप्त करना था? – कौटिल्य
- किस राजा ने पाटलिपुत्र बसाया था? – उदायिन
- किस मुस्लिम शासक ने तीर्थयात्रा में लगने वाले कर को समाप्त कर दिया था? – अकबर
- किस प्रसिद्ध जर्मन शोधकर्ता ने मिथिला चित्रकला पर शोध कार्य किया है? – एरिक स्मिथ
- किस प्रसिद्ध जर्मन शोधकर्ता ने मिथिला चित्रकला पर शोध कार्य किया है? – एरिक स्मिथ
- किस जनपद का अमात्य शिशुनाग था? – काशी
- किस उद्यान को राज्य का पहला प्लास्टिक निषिद्ध क्षेत्र बनाया गया है? – संजय गाँधी जैविक उद्यान, पटना
- कलकत्ता विश्वविद्यालय में प्रथम श्रेणी में प्रथम आने वाले पहले बिहारी कौन थे? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- उदयपुर झील बिहार के किस जिले में अवस्थित है? – प. चंपारण
- इंद्रपुरी बराज का निर्माण 1968 ई. में किस नई पर किया गया? – सोन नदी
- आजाद भारत में बिहार के प्रथम राज्यपाल कौन हुए? – जयराम दास दौलत राम
- आजाद दस्ता का गठन बिहार में किनके द्वारा किया गया? – जयप्रकाश नारायण
- अशोक को “बुद्ध शाक्य” किस अभिलेख में कहा गया? – मस्की
- अशोक को “प्रियदर्शी” किस अभिलेख में कहा गया है? – भाब्रू
- अपनी पहली पुस्तक के लिए वर्ष 2000 का साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले मैथिली लेखक का नाम क्या है? – साकेतानन्द
- अगस्त 2016 में नगर निगम का दर्जा राज्य के किस नगर को प्रदान किया गया है? – छपरा
- अकबर के समय में कानून बनाकर किस प्रथा को निषिद्ध कर दिया गया था? – सती प्रथा
- 51 शक्तिपीठों में से एक माँ दुर्गा का प्रसिद्ध बड़ी पटनदेवी मंदिर कहाँ अवस्थित है? – पटना
- 400 वर्ष पुराना चैतन्य महाप्रभु मंदिर बिहार में कहाँ अवस्थित है? – पटना सिटी
- 13वीं शत्बादी में हजरत मखदूमशाह द्वारा स्थापित खानकाह किस स्थल पर स्थित है? – फुलवारी शरीफ, पटना
- “भारत का सिराज” किस नगर को कहा जाता है? – जौनपुर
- “द बिहार हेराल्ड” का प्रकाशन कब शुरू हुआ था? – 1875
- “गेहूँ और गुलाब” बिहार के किस साहित्यकार की रचना है? – रामवृक्ष बेनीपुरी
- “कलि का अंश”, “सर्वक्षत्रांतक”, “दूसरे परशुराम का अवतार”, “भार्गव”, “एकराट” आदि किस राजा को कहा गया है? – महापद्मनंद
Tags : Bihar General Knowledge Test – GK Mock Test Part 9. बिहार सामान्य ज्ञान. Study material in Hindi Bihar online test series free for BPSC
इस तरह के सभी सवाल आपको इस पेज पर मिलेंगे :>> BPSC Questions
We are also in telegram >> Telgram
2 Comments on “BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 9”
Very nice
please provide pdf of above 100 BPSC MCQ’s on my mail