22 July, 2020 QUIZ :- Sansar Current Affairs

Sansar LochanQuiz 2020

Questions for UPSC Current Affairs in Hindi – 22 July, 2020 

Answerkey के लिए नीचे PDF दे दी गई है.

निम्नलिखित देशों के नामों पर ध्यान दें और बताएं कि कौन-सा देश QUAD देश समूह में सम्मिलित नहीं  है?

  1. भारत
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. रूस
  4. जापान

नाटो (NATO) का मुख्यालय कहाँ है?

  1. बर्न, स्विट्ज़रलैंड
  2. वाशिन्गटन डीसी, अमेरिका
  3. मास्को, रूस
  4. ब्रुसेल्स, बेल्जियम

क्रिस गोपालकृष्णन समिति निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है?

  1. गैर व्यक्तिगत डाटा
  2. पश्चिमी घाट की जैवविविधता
  3. अन्तर्राज्यीय परिषद् का गठन
  4. त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में व्यापक प्रशासनिक सुधार

APT29” आजकल खूब सुर्ख़ियों में है. यह क्या है?

  1. कंप्यूटर मैलवेयर
  2. इजरायली राइफल
  3. क्षुद्र ग्रह
  4. गुप्तचर समूह

चट्टोग्राम बंदरगाह किस देश में अवस्थित है?

  1. बांग्लादेश
  2. भारत
  3. म्यांमार
  4. पाकिस्तान

किन दो देशों ने जयगाँव और पसाखा के बीच व्यापार का एक नया मार्ग खोला है?

  1. चीन और पकिस्तान
  2. भारत और बांग्लादेश
  3. म्यांमार और चीन
  4. भारत और श्रीलंका

भारत में किस राज्य ने हाल ही में सरकारी नौकरियों में प्लाज्मा दाताओं को वरीयता देने का निर्णय किया है?

  1. महाराष्ट्र
  2. राजस्थान
  3. असम
  4. हरियाणा

सीरो सर्वेक्षण में किस चीज का पता लगाया जाता है?

  1. समुदाय में ऐसे लोगों की पहचान की जाती है जिनमें किसी संक्रामक रोग के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो जाते हैं
  2. पूरे देश में कार्यक्षेत्रों में खराब वायु गुणवत्ता की जाँच की जाती है
  3. वैज्ञानिक अनुसंधान, शिक्षा, एंटी-डोपिंग क्षमताओं का विकास किया जाता है और विश्व एंटी-डोपिंग संहिता (कोड) की निगरानी  की जाती है
  4. भारत में आर्टिफिशिलय इंटेलीजेंस शिक्षा में क्या कमी रह गई, उसका पता लगाना

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी का मुख्यालय कहाँ है?

  1. ओस्लो, नॉर्वे
  2. मॉन्ट्रियल, कनाडा
  3. कोपेनहेगन, डेनमार्क
  4. एम्स्टर्डम, नीदरलैंड

गोधन न्याय योजना निम्नलिखित किस राज्य की योजना है?

  1. गुजरात
  2. राजस्थान
  3. छत्तीसगढ़
  4. हरियाणा

Follow us on :-

Instagram : https://www.instamojo.com/sansarlochan/

Telegram : https://telegram.me/sansarlochan

Facebook : https://www.facebook.com/sansarlochan.in

Youtube : https://youtube.com/sansarlochan

Download PDF of this Quiz

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]