2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC – Part 2

Sansar LochanQuiz 2021

2021 Current Affairs Quiz for UPSC
इस current affairs के सवाल वर्ष 2021 के करंट अफेयर्स से सम्बंधित हैं जो आपकी UPSC प्रारम्भिक परीक्षा या अन्य PCS परीक्षा, जैसे – UPPSC, BPSC, MPPSC, JPSC, RPSC आदि में काम आयेंगे. ये सवाल Sansar Daily Current Affairs से तैयार किये गये हैं इसलिए आपसे आग्रह है कि Sansar DCA ठीक से पढ़ा करें.

2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC - Part 2

Congratulations - you have completed 2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC - Part 2. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
हाल ही में किस संस्थान द्वारा फ़ूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट 2021 जारी की गई?
A
खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)
B
एमनेस्टी इंटरनेशनल
C
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
D
विश्व आर्थिक फोरम (WEF)
Question 1 Explanation: 
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, दुनिया-भर में 2019 में अनुमानित 931 मिलियन टन भोजन बर्बाद हुआ. भोजन की बर्बादी में घरों का योगदान 61%, खाद्य सेवाओं का 26%, जबकि खुदरा क्षेत्र का 13% योगदान है. भारत में घरेलू भोजन बर्बादी प्रति वर्ष 50 किलोग्राम प्रति व्यक्ति है जो प्रति वर्ष 68,760,163 टन के बराबर है.
Question 2
हाल ही में चर्चा में रहा पेंच टाइगर रिज़र्व किस राज्य में अवस्थित है?
A
बिहार
B
झारखण्ड
C
मध्य प्रदेश
D
उत्तराखंड
Question 2 Explanation: 
पेंच राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान हैं। यह मध्य प्रदेश के सिवनी और छिन्दवाड़ा जिलों में स्थित है।
Question 3
फाइव टूज़ क्रान्ति (Five twos revolution) किस देश में हाल ही में हुए सैन्य सत्ता परिवर्तन के विरुद्ध जारी एक सविनय अवज्ञा आन्दोलन है?
A
श्रीलंका
B
मलेशिया
C
इंडोनेशिया
D
म्यांमार
Question 3 Explanation: 
यह म्यांमार में हाल ही में हुए सैन्य सत्ता परिवर्तन के विरुद्ध जारी एक सविनय अवज्ञा आंदोलन है। फाइव टूज़ क्रांति दिनांक 22.2.2021 को घटित एक घटना को संदर्भित करती है। ज्ञातव्य है कि इसी दिन एक्टिविस्ट /आंदोलनकारियों ने म्यांमार में बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों का आह्वान किया था।
Question 4
गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (GeM) निम्नलिखित में से किस मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है?
A
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
B
गृह मंत्रालय
C
उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय
D
जनजातीय कार्य मंत्रालय
Question 4 Explanation: 
इस बाजार का उद्देश्य सरकारी खरीद में भ्रष्टाचार दूर करना तथा उसमें पारदर्शिता, सक्षमता और गति लाना है. सरकारी ई-बाजार एक 100% सरकारी कम्पनी है जिसकी स्थापना केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन हुई है.
Question 5
WHO द्वारा मलेरिया उन्मूलन का प्रमाणन तब प्रदान किया जाता है जब कोई देश प्रमाणित करता है कि कम से कम विगत ____ वर्षों से देशव्यापी स्तर पर रोग के स्थानीय प्रसार की शृंखला को बाधित कर दिया गया है.
A
एक
B
दो
C
तीन
D
चार
Question 6
वैश्विक स्तर पर कुल कितने देशों एवं क्षेत्रों को WHO द्वारा मलेरिया मुक्त घोषित किया जा चुका है?
A
10
B
25
C
38
D
45
Question 7
हाल ही में किस प्रथम मध्य अमेरिकी देश को मलेरिया मुक्त घोषित किया गया है?
A
पनामा
B
होंडूरास
C
ग्वाटेमाला
D
अल सल्वाडोर
Question 8
हाल ही में झारखण्ड राज्य में "परिणाम-आधारित बजट" प्रस्तुत किया गया. इस प्रकार के बजट से आप क्या समझते हैं?
A
इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि आगामी बजट में कितना खर्च आने वाला है.
B
इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि धन उस प्रयोजन के लिए व्यय किया गया है जिसके लिए इसे स्वीकृत किया गया था.
C
इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर मंत्रालय के पास विभिन्न क्षेत्रों में खर्च करने के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था है या नहीं.
D
इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि MPLAD का धन अब तक सही जगह खर्च किया गया है या नहीं.
Question 8 Explanation: 
यह एक प्रगति कार्ड है कि पिछले वार्षिक बजट में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों ने क्या किया है?
Question 9
हाल ही में किन दो देशों ने लक्षद्वीप और पुडुचेरी में समुद्री स्थानिक योजना के सञ्चालन हेतु सहमति व्यक्त की है?
A
चीन और पाकिस्तान
B
अमेरिका और इजराइल
C
भारत और नॉर्वे
D
जापान और भारत
Question 9 Explanation: 
भारत और नोर्वे ने लक्षद्वीप और पुडुचेरी में समुद्री स्थानिक योजना का संचालन करने के लिए सहमति व्यक्त की है। MSP पारिस्थितिक, आर्थिक और सामाजिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए समुद्री क्षेत्रों में मानवीय गतिविधियों के स्थानिक एवं अस्थायी वितरण का विश्लेषण तथा आवंटन करने की एक प्रक्रिया है। MSP पहल को नोर्वे के विदेश मंत्रालय के माध्यम से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और नोर्वे की एक पर्यावरण एजेंसी द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। इससे पहले, राष्ट्रीय तटीय अनुसंधान केंद्र ने चेन्नई, गोवा और कच्छ की खाड़ी के लिए तटीय प्रबंधन विकसित की थी, जो अत्यधिक सफल सिद्ध हुई थी।
Question 10
डेजर्ट फ्लैग युद्धाभ्यास में निम्नलिखित में से कौन-सा देश भाग नहीं ले रहा है?
A
जापान
B
सऊदी अरब
C
अमेरिका
D
भारत
Question 10 Explanation: 
यह युद्धाभ्यास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल-धफरा एयरबेस पर तीन मार्च से 21 मार्च के बीच होगा। एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग वार्षिक बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास है जिसकी मेजबानी यूएई वायुसेना द्वारा की जाती है। भारतीय वायु सेना द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि भारतीय वायु सेना, यूएई, अमेरिका, फ्रांस, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया और बहरीन की वायु सेनाओं के साथ पहली बार एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग- 6 युद्धाभ्यास में भाग लेगी।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.

Also Solve Part 1 :- Current Affairs Quiz in Hindi

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]