2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC – Part 10

Sansar LochanQuiz 2021

2021 Current Affairs Quiz for UPSC
इस current affairs के सवाल वर्ष 2021 के करंट अफेयर्स से सम्बंधित हैं जो आपकी UPSC प्रारम्भिक परीक्षा या अन्य PCS परीक्षा, जैसे – UPPSC, BPSC, MPPSC, JPSC, RPSC आदि में काम आयेंगे. ये सवाल Sansar Daily Current Affairs से तैयार किये गये हैं इसलिए आपसे आग्रह है कि Sansar DCA ठीक से पढ़ा करें.

2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC - Part 10

Congratulations - you have completed 2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC - Part 10. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
हाल ही में भारतीय नौसेना का पोत जलश्व (Jalashwa) मिशन सागर-IV के भाग के रूप में, इहोआला पत्तन पर पहुँचा है. यह पत्तन इस देश में है?
A
मॉरिशस
B
श्रीलंका
C
म्यांमार
D
मेडागास्कर
Question 1 Explanation: 
मिशन सागर को मई 2020 में द्वीपीय राष्ट्रों जैसे – मालदीव, मॉरीशस, मेडागास्कर, कोमोरोस और सेशेल्स को कोविड-19 संबंधित सहायता प्रदान करने के लिए प्रारम्भ किया गया था. इहोआला मेडागास्कर के दक्षिणी तट पर स्थित एक बहुउद्देशीय गहरे जल का बंदरगाह है.
Question 2
राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन की स्थापना 2012 में किस मंत्रालय द्वारा की गई है?
A
ग्रामीण विकास मंत्रालय
B
इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
C
संस्कृति मंत्रालय
D
शिक्षा मंत्रालय
Question 2 Explanation: 
राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन की स्थापना वर्ष 2012 में राष्ट्रीय ज्ञान आयोग की सिफारिश पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा की गई थी।
Question 3
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् (UNHRC) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. UNHRC का गठन संयुक्त राष्ट्र के 47 सदस्य देशों से मिलकर हुआ है.
  2. इन सदस्यों में भारत भी सम्मिलित है.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही
Question 3 Explanation: 
भारत का कार्यकाल 31 दिसम्बर, 2021 को खत्म होने वाला है.
Question 4
"शिग्मो" किस केंद्र-शासित प्रदेश/राज्य के आदिवासी समुदायों द्वारा धान की समृद्ध और सुनहरी फसल के लिये मनाए जाने वाला उत्सव है?
A
दिल्ली
B
छत्तीसगढ़
C
गोवा
D
झारखंड
Question 4 Explanation: 
हाल ही में कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिग्मो उत्सव को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. शिग्मो, गोवा के आदिवासी समुदायों द्वारा धान की समृद्ध और सुनहरी फसल के लिये मनाए जाने वाला उत्सव है. यह वसंत के आगमन का प्रतीक भी होता है. इसे फाल्गुन-चैत्र महीनों में करीब 15 दिवसों तक मनाया जाता है. इस दौरान घोड़े मोदिनी/मोड़नी (घुड़सवार योद्धाओं का नृत्य), गोप और फुगड़ी जैसे लोक नृत्य किये जाते हैं. कुन्बी (Kunbi), गावड़ा (Gawda) और वेलिप (Velip) सहित कृषक समुदाय भी यह त्यौहार मनाता है.
Question 5
खजुराहो के मंदिर के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. खजुराहो के मंदिर हिन्दू धर्म के साथ-साथ जैन धर्म से भी सम्बन्धित हैं.
  2. इन मंदिरों को UNESCO की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है.
  3. यहाँ स्थित मंदिरों का निर्माण चंदेल राजवंश द्वारा क्वाय गया था.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
1, 2 और 3
Question 6
राष्ट्रीय जलभृत मानचित्रण और प्रबंधन कार्यक्रम (NAQUIM) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. इसे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है.
  2. इसका उद्देश्य देश में स्थायी भूजल प्रबंधन की योजनाओं को विकसित करना है.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 6 Explanation: 
इसे केन्द्रीय भूमि बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है.
Question 7
हाल ही में, हिप्निया इंडिका (Hypnea Indica) और हिप्निया बुलाटा (Hypnea Bullata) - ये दो नाम समाचार में आये. ये क्या हैं?  
A
दो ध्रुवीय तारे
B
हाथी की नई प्रजातियाँ
C
शैवाल की नई प्रजातियाँ
D
दो सबसे प्राचीन आदिम जनजातियाँ
Question 7 Explanation: 
उन्हें हिप्निया इंडिका (भारत के नाम पर) और हिप्निया बुलाटा (उस पर छाले जैसे चिन्हों के कारण) नाम दिया गया है। वे पश्चिमी तथा दक्षिण-पूर्वी भारतीय तट के अंतज्वारिय क्षेत्रों में विकसित होती हैं। अंतज्वरिय क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है, जो उच्च ज्वार के दौरान जलमग्न हो जाता है और निम्न ज्वार के समय उभर आता है। लाल शैवाल वस्तुतः सबसे प्रारंभिक यूकेरियोटिक शैवालों में से एक हैं, जो अधिकांशत: समुद्री पर्यावास में पाए जाते हैं। उनके लाल रंग के लिए वर्णक फाइकोएरिथ्रियन की उपस्थिति उत्तरदायी है।
Question 8
"पोंग बाँध वन्यजीव अभयारण्य" एवियन इन्फ्लूएंजा के कारण चर्चा में रहा. यह अभयारण्य कहाँ अवस्थित है?
A
हिमाचल प्रदेश
B
उत्तराखंड
C
असम
D
उत्तर प्रदेश
Question 8 Explanation: 
अवस्थिति: कांगड़ा ज़िला, हिमाचल प्रदेश>> पोंग बाँध को वर्ष 1975 में ब्यास नदी पर बनाया गया था। इसे पोंग जलाशय या महाराणा प्रताप सागर भी कहा जाता है। वर्ष 1983 में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पूरे जलाशय को वन्यजीव अभयारण्य घोषित कर दिया गया था। वर्ष 1994 में भारत सरकार ने इसे "राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमि" घोषित किया। पोंग बाँध झील को नवंबर 2002 में रामसर स्थल के रूप में घोषित किया गया था।
Question 9
वज्र प्रहार किन दो देशों के बीच होने वाला एक संयुक्त प्रशिक्षण विशेष बल अभ्यास है?
A
भारत और रूस
B
भारत और बांग्लादेश
C
भारत और अमेरिका
D
भारत और म्यांमार
Question 9 Explanation: 
भारत और अमेरिका के विशेष बलों ने पिछले दिनों हिमाचल के चंबा में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया।
Question 10
जिलेटिन स्टिक्स (Gelatin sticks) आजकल सुर्ख़ियों में था. यह क्या है?
A
एक प्रकार की जड़ी-बूटी
B
कोरोना का एक रूप
C
मछली की एक प्रजाति
D
विस्फोटक सामग्री
Question 10 Explanation: 
जिलेटिन स्टिक्स खनन और निर्माण से संबंधित कार्यों जैसे कि इमारतों, सड़कों, रेल एवं सुरंगों आदि के निर्माण के लिए उपयोग की जाने वाली एक वहनीय विस्फोटक सामग्री है। इसका उपयोग डेटोनेटर के बिना नहीं किया जा सकता है। जिलेटिन स्टिक्स का निर्माण पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) द्वारा नियंत्रित किया जाता है। PESO, वाणिज्य मंत्रालय के तहत विस्फोटक, संपीडित गैस और पेट्रोलियम जैसे खतरनाक पदार्थों की सुरक्षा के लिए एक नोडल ए्जेंसी है।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.

Also Solve Part 9 :- Current Affairs Quiz Part 9

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]