2019 QUIZ :- Sansar Current Affairs, 05 April – 11 April

Sansar LochanQuiz 2019

आवश्यक सूचना
हम लोग पूरे साल ऑनलाइन छात्रों के लिए कोई Quiz Session नहीं चला पाए. इसका हमें बेहद खेद है. इसलिए हम जल्द से जल्द पूरे साल का UPSC quiz जल्द से जल्द ख़त्म करेंगे.

छात्रों के अनुरोध पर Weekly Quiz को एक बार फिर से Daily Quiz किया जाने वाला है. 

आज हम 05 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2019 तक के Sansar Current Affairs Quiz दे रहे हैं. ये सारे Test Series के सवाल Sansar Daily Current Affairs पर आधारित होते हैं. इसलिए जब तक आप हमारा Daily Current Affairs नहीं पढेंगे, इन सवालों का उत्तर देना आपके लिए मुश्किल होगा. आप सारे Quiz को इस लिंक से प्राप्त कर सकते हैं >>> Sansar Weekly Quiz

Important Info
Tips: Search in GOOGLE typing “Sansar Weekly Quiz” and you will get all Quiz Collection

2019 QUIZ :- Sansar Current Affairs, 05 April – 11 April

Congratulations - you have completed 2019 QUIZ :- Sansar Current Affairs, 05 April – 11 April . You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
एफएल-2027 निम्नलिखित में से किस फसल की एक किस्म है?
A
गेहूँ
B
बैंगन
C
चावल
D
आलू
Question 1 Explanation: 
पेप्सिको ने गुजरात के कुल नौ किसानों पर मामला दर्ज करवाया था। आलू की वह किस्म जिसको लेकर मामला दर्ज करवाया गया है वह है एफएल 2027 जिसे कंपनी ने प्रोटेक्शहन ऑफ प्लांट वैराइटीज एंड फॉर्मर राइट्स एक्ट 2001 के तहत रजिस्टर करवाया है। ये रजिस्ट्रेशन 2031 तक वैध रहेगा। किसान इस आलू को नहीं उगा सकेंगे। इसके बाद कंपनी ने साबरकंठा जिले के 4 किसानों से 5-1। 5 करोड़ रुपए हर एक से हर्जाने का केस कर दिया। इस आलू से कंपनी अपने चिप्स लेज का निर्माण करती है। किसानों पर आरोप है कि वे इस किस्म का आलू उगा भी रहे हैं और उसे बेच भी रहे हैं, जबकि यह अधिकार केवल कंपनी का है और वो ही इसको उगाने की अनुमति दे सकती है। कंपनी ने हर किसान पर 1 करोड़ रुपये का दावा किया था।
Question 2
मेलामाइन (melamine) क्या है?
A
एक बोनसाई पौधा
B
मैलवेयर
C
क्रिप्टोकरेंसी
D
जहरीला रासायनिक पदार्थ
Question 2 Explanation: 
मेलामाइन एक प्रकार का रासायनिक पदार्थ है जिसका इस्तेमाल प्लास्टिक बनाने सहित औद्योगिक प्रक्रिया में किया जाता है. इसका इस्तेमाल क्राकरी बनाने, केन कोटिंग और निशान लगाने आदि में भी होता है. न चाहते हुए भी इसके कुछ अंश भोजन के साथ हमारे शरीर में चले जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं. लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से यह स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है. इससे मुख्य रूप से मूत्राशय क्षतिग्रस्त हो जाता है और कभी-कभी मूत्राशय कैंसर होने का खतरा भी हो जाता है.
Question 3
विश्व धरोहर स्थल के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
  1. विश्व धरोहर स्थल उस स्थल को कहते हैं जो केवल मनुष्यकृत है।
  2. विश्व धरोहर स्थलों को संयुक्त राष्ट्र संघ और UNESCO की ओर से औपचारिक मान्यता दी जाती है।
  3. भारत में वैश्विक धरोहर स्थलों की संख्या 50 से अधिक है।
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
1, 2 और 3
Question 3 Explanation: 
विश्व धरोहर स्थल उस स्थल को कहते हैं जो या तो प्राकृतिक है अथवा मनुष्यकृत है। इसके अतिरिक्त कोई भी ऐसा ढाँचा जिसका अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व है अथवा ऐसी जगह जिसके लिए विशेष सुरक्षा की आवश्यकता है, वह विश्व धरोहर स्थल (world heritage site) कहलाता है। भारत में विश्व धरोहर स्थलों की संख्या 37 है जिनमें 29 सांस्कृतिक स्थल हैं, 7 प्राकृतिक स्थल हैं और 1 मिश्रित स्थल है। विदित हो कि धरोहर स्थलों की संख्या के मामले में भारत का विश्व में छठा स्थान है।
Question 4
पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
  1. पश्चिमी विक्षोभ एक बाह्य उष्ण कटिबंधीय चक्रवात के रूप में भूमध्यसागर में जन्म लेता है।
  2. इसका प्रभाव केवल प्रशांत महासागर तक सीमित है इसलिए भारतीय महाद्वीप इसके प्रभाव से अछूता है।
  3. यह हल्की से भारी वर्षा और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी हिमपात लाने में सहायक होता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 1 और 3
C
केवल 3
D
केवल 2
Question 4 Explanation: 
पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यरेखा-क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली वह बाह्य- उष्ण कटिबंधीय आंधी है जो जाड़ों में भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भागों में अकस्मात् बरसात ले आती है। यह बरसात मानसून की बरसात से भिन्न होती है। फलस्वरूप ऊपरी वायुमंडल में चक्रवात उत्पन्न (cyclogenesis) करने के लिए एक उपयुक्त स्थिति बन जाती है जिस कारण पूर्व की दिशा की ओर बढ़ता हुआ एक दाब का निर्माण होता है। यह दाब धीरे-धीरे मध्य-पूर्व से बढ़ता हुआ और ईरान, अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान होता हुआ भारतीय महाद्वीप में प्रवेश कर जाता है।
Question 5
एशियाई विकास बैंक के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
  1. इसका मुख्यालय दिल्ली, भारत में है।
  2. इस बैंक के अध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है और इसे पुनः निर्वाचित किया जा सकता है।
  3. चीन इस बैंक के सर्वाधिक बड़े शेयरधारकों में से है।
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 3
C
केवल 2
D
1, 2 और 3
Question 5 Explanation: 
ADB का मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है। परंपरागत रूप से अब तक नियुक्त अध्यक्ष सदैव जापान से ही रहे हैं और यह संभवतः इसलिए भी है क्योंकि जापान बैंक के सर्वाधिक बड़े शेयरधारकों में से है।
Question 6
एशियाई विकास आउटलुक, 2019 के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
  1. यह IMF तैयार करता है।
  2. इस वर्ष के प्रतिवेदन में बताया गया है कि 2020 में एशिया के विकासशील देशों में वृद्धि की दर में कमी देखी जायेगी।
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 6 Explanation: 
हाल ही में एशियाई विकास बैंक ने एशियाई विकास आउटलुक, 2019 का प्रकाशन किया है। प्रतिवेदन में बताया गया है कि एशिया के विकासशील देशों में वृद्धि की दर 2019 में 7% और 2020 में 5.6% रहेगी। यदि एशिया की उच्च आय वाली नई औद्योगीकृत अर्थव्यवस्थाओं को छोड़ दिया जाए तो शेष अर्थव्यवस्थाओं में वृद्धि की दर 2018 के 6. 4% से घटकर 2019 में 6.2% और 2020 में 6.1% हो जायेगी।
Question 7
महर्षि बादरायण व्यास सम्मान किस लिए दिया जाता है?
A
संगीत क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए
B
नाट्यकला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए
C
शास्त्रीय भाषाओं में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए
D
मिथिला चित्रकला में अद्भुत योगदान के लिए
Question 7 Explanation: 
वर्ष 2002 में आरम्भ किया गया यह पुरस्कार 30 से 45 वर्ष की आयु वाले विद्वानों को शास्त्रीय भाषाओं में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए जाता है। इसमें एक सम्मान पत्र, एक स्मारिका और एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है। जिन शास्त्रीय भाषाओं में यह पुरस्कार दिया जाता है, वे हैं – संस्कृत, फारसी, अरबी, पालि, प्राकृत और शास्त्रीय उड़िया, शास्त्रीय कन्नड़, शास्त्रीय तेलुगु एवं शास्त्रीय मलयालम।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 7 questions to complete.

Sansar Weekly Quiz : Topics included :

  1. एफएल-2027
  2. मेलामाइन (melamine)
  3. विश्व धरोहर स्थल 
  4. पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance)
  5. एशियाई विकास बैंक
  6. एशियाई विकास आउटलुक, 2019
  7. महर्षि बादरायण व्यास सम्मान 
Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]