GS Mains Paper 1 : UPSC 2019 परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

Sansar LochanDownload

आज यानी 21 सितम्बर 2019 को GS PAPER 1 यानी सामान्य अध्ययन परीक्षा पेपर 1 आयोजित हुई. सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है. कुल 20 सवाल (questions) रहते हैं जिनमें से 1 से 10 सवाल संख्या के उत्तर आपको 150 शब्दों में देना होते हैं और प्रत्येक सवाल के लिए 10 अंक निर्धारित हैं. वहीं 11 से 20 सवाल के उत्तर आपको 250 शब्दों में देने होते हैं जिसके अन्तर्गर प्रत्येक प्रश्न के लिए 15 अंक निर्धारित हैं. आप नीचे दिए गये लिंक से GS PAPER 1 (सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 1) को PDF में भी डाउनलोड कर सकते हैं.

2019 सामान्य अध्ययन पेपर – १ (GS PAPER 1 UPSC 2019 in HINDI PDF)

General Studies Paper 1 in HINDI

150 शब्दों में उत्तर दें – प्रत्येक प्रश्न के 10 अंक हैं.

Q1. गान्धाराई कला के मध्य एशियाई एवं यूनानी-बैक्टीरियाई तत्त्वों को उजागर कीजिये.

Q2. 1857 का विप्लव ब्रिटिश शासन के पूर्ववर्ती सौ वर्षों में बार-बार घटित छोटे एवं बड़े स्थानीय विद्रोहों का चरमोत्कर्ष था. सुपष्ट कीजिए.

Q3. उन्नीसवीं शताब्दी के “भारतीय पुनर्जागरण” और राष्ट्रीय पहचान के उद्भव के मध्य सहलगन्ताओं का परीक्षण कीजिये.

Q4. वैश्विक तापन का प्रवाल जीवन तंत्र पर प्रभाव का, उदाहरणों के साथ, आकलन कीजिये.

Q5. मैन्ग्रोवों के रिक्तीकरण के कारणों पर चर्चा कीजिये और तटीय पारिस्थितिकी का अनुरक्षण करने में इनके महत्त्व को स्पष्ट कीजिये.

Q6. क्या प्रादेशिक संसाधन-आधारित विनिर्माण की रणनीति भारत में रोजगार की प्रोन्नति करने में सहायक हो सकती है?

Q7. उत्तर-पश्चिमी भारत के कृषि-आधारित खाद्य प्रक्रमण उद्योगों के स्थानीयकरण के कारकों पर चर्चा कीजिये.

Q8. क्या बात है जो भारतीय समाज को अपनी संस्कृति को जीवित रखने में अद्वितीय बना देती है? चर्चा कीजिये.

Q9. “महिला सशक्तीकरण जनसंख्या संवृद्धि को नियंत्रित करने की कुँजी है.” चर्चा कीजिये.

Q10. धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हमारी सांस्कृतिक प्रथाओं के सामने क्या-क्या चुनौतियाँ हैं?

250 शब्दों में उत्तर दें – प्रत्येक प्रश्न के 15 अंक हैं.

Q11. गाँधीवादी प्रावस्था के दौरान विभिन्न स्वरों ने राष्ट्रवादी आन्दोलन को सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाया था. विस्तारपूर्वक चर्चा कीजिये.

Q12. 1940 के दशक के दौरान सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया को जटिल बनाने में ब्रिटिश साम्राज्यिक सत्ता की भूमिका का आकलन कीजिये.

Q13. स्पष्ट कीजिये कि अमरीकी एवं फ्रांसीसी क्रांतियों ने आधुनिक विश्व की आधारशिलाएँ किस प्रकार निर्मित की थीं.

Q14. जल प्रतिबल (वाटर स्ट्रेस) का क्या मतलब है? भारत में यह किस प्रकार और किस कारण प्रादेशिकतः भिन्न-भिन्न हैं?

Q15. पर्वत पारिस्थितिकी तंत्र को विकास पहलों और पर्यटन के ऋणात्मक प्रभाव से किस प्रकार पुनःस्थापित किया जा सकता है?

Q16. दक्ष और किफायती शहरी सार्वजनिक परिवहन किस प्रकार भारत के द्रुत आर्थिक विकास की कुँजी है?

Q17. माहासागर धाराएँ और जल राशियाँ समुद्री जीवन और तटीय पर्यावरण पर अपने प्रभावों में किस-किस प्रकार परस्पर भिन्न हैं?

Q18. क्या हमारे राष्ट्र में सर्वत्र लघु भारत के सांस्कृतिक क्षेत्र हैं? उदाहरणों के साथ सविस्तार स्पष्ट कीजिये.

Q19. भारत में महिलाओं के समक्ष समय और स्थान सम्बंधित निरंतर चुनौतियाँ क्या-क्या हैं?

Q20. क्या हम वैश्विक पहचान के लिए अपनी स्थानीय पहचान को खोते जा रहे हैं? चर्चा कीजिये.


Important Info
 

यदि आप सभी प्रश्नों को इंग्लिश में पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें > IAS 2019 GS Paper 1

यदि आप IAS Mains परीक्षा 2019 के GS Paper 1 को PDF के रूप में डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप हमारे ऐप में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

आपको Official Blog (Hindi) पर क्लिक करना है और SMA Assignments पर क्लिक करना है. आपको वहाँ PDF Download का लिंक मिल जाएगा.

यदि आपने हमारा App डाउनलोड नहीं किया है तो यहाँ से डाउनलोड कर लें > Sansar Lochan App

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]