UPSC Mains 2018 : GS Paper 1 Questions in Hindi – Download PDF

Sansar LochanCivil Services Exam

[vc_row][vc_column][vc_column_text]नीचे UPSC / IAS मुख्य परीक्षा (Main Exam) 2018 में पूछे गए प्रश्न दिए गए हैं. ये प्रश्न सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 1 (General Studies – Paper 1) से हैं. नीचे PDF भी दिया गया है. आप चाहें तो इन प्रश्नों को PDF में download कर सकते हैं. (Date of Exam : 29/09/2018)

UPSC MAINS 2018 – General Studies Paper 1 Questions

  1. भारतीय कला विरासत का संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है. चर्चा कीजिए. (उत्तर 150 शब्दों में दें)
  2. भारत के इतिहास की पुनर्रचना में चीनी और अरबी यात्रियों के वृत्तांतों के महत्त्व का आकलन कीजिए. (उत्तर 150 शब्दों में दें)
  3. वर्तमान समय में महात्मा गाँधी के विचारों के महत्त्व पर प्रकाश डालिए. (उत्तर 150 शब्दों में दें)
  4. भारतीय प्रादेशिक नौपरिवहन उपग्रह प्रणाली (आई. आर. एन. एस. एस.) की आवश्यकता क्यों है? यह नौपरिवहन में किस प्रकार सहायक है? (उत्तर 150 शब्दों में दें)
  5. भारत आर्कटिक प्रदेश के संसाधनों में किस कारण गहन रूचि ले रहा है? (उत्तर 150 शब्दों में दें)
  6. “मेंटल प्लूम” को परिभाषित कीजिए और प्लेट विवर्तनिकी में इसकी भूमिका को स्पष्ट कीजिए. (उत्तर 150 शब्दों में दें)
  7. समुद्री पारिस्थितिकी पर “मृतक्षेत्रों” (डेड जोन्स) के विस्तार के क्या-क्या परिणाम होते हैं? (उत्तर 150 शब्दों में दें)
  8. “जाति व्यवस्था नई-नई पहचानों और शाचारी रूपों को धारण कर रही है. अतः, भारत में जाति व्यवस्था का उन्मूलन नहीं किया जा सकता है.” टिप्पणी कीजिए. (उत्तर 150 शब्दों में दें)
  9. “भारत की सरकार द्वारा निर्धनता उन्मूलन के विभिन्न कार्यक्रमों के बावजूद, निर्धनता अभी भी विद्यमान है.” कारण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट कीजिए. (उत्तर 150 शब्दों में दें)
  10. धर्मनिरपेक्षतावाद की भारतीय संकल्पना, धर्मनिरपेक्षतावाद के पाश्चात्य मॉडल से किन-किन बातों में भिन्न है? चर्चा कीजिए. (उत्तर 150 शब्दों में दें)
  11. श्री चैतन्य महाप्रभु के आगमन से भक्ति आन्दोलन को एक असाधारण नई दिशा मिली थी. चर्चा करें. (उत्तर 250 शब्दों में दें)
  12. चर्चा करें कि क्या हाल के समय में नए राज्यों का निर्माण, भारत की अर्थव्यवस्था के लिए लाभप्रद है या नहीं है. (उत्तर 250 शब्दों में दें)
  13. अंग्रेज़ किस प्रकार भारत से करारबद्ध श्रमिक अन्य उपनिवेशों में ले गए थे? क्या वे वहाँ पर अपनी सांस्कृतिक पहचान को परिरक्षित रखने में सफल रहे हैं? (उत्तर 250 शब्दों में दें)
  14. “भारत में अवक्षयी (डिप्लीटिंग) भौम जल संसाधनों का आदर्श समाधान जल संरक्षण प्रणाली है.” शहरी क्षेत्रों में इसको किस प्रकार प्रभावी बनाया जा सकता है? (उत्तर 250 शब्दों में दें)
  15. “नीली क्रांति” को परिभाषित करते हुए भारत में मत्स्यपालन की समस्याओं और रणनीतियों को समझाइये. (उत्तर 250 शब्दों में दें)
  16. भारत में औद्योगिक गलियारों का क्या महत्त्व है? औद्योगिक गलियारों को चिन्हित करते हुए उनके प्रमुख अभिलक्षणों को समझाइए. (उत्तर 250 शब्दों में दें)
  17. भारत में “महत्त्वाकांक्षी जिलों के कायाकल्प” के लिए मूल रणनीतियों का उल्लेख कीजिए और इसकी सफलता के लिए अभिसरण, सहयोग व प्रतिस्पर्द्धा की प्रकृति को स्पष्ट कीजिए. (उत्तर 250 शब्दों में दें)
  18. “भारत में महिलाओं के आन्दोलन ने, निरंतर सामाजिक स्तर की महिलाओं के मुद्दों को संबोधित नहीं किया है.” अपने विचार को प्रमाणित सिद्ध कीजिए. (उत्तर 250 शब्दों में दें)
  19. “आम तौर पर कहा जाता है कि वैश्वीकरण सांस्कृतिक समांगीकरण को बढ़ावा देता है, परन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय समाज में उसके कारण सांस्कृतिक विशेषताएँ सुदृढ़ हो गई हैं.” सुपष्ट कीजिए. (उत्तर 250 शब्दों में दें)
  20. “साम्प्रदायिकता या तो शक्ति संघर्ष के कारण उभर कर आती है या आपेक्षिक वंचन के कारण उभरती है.” उपयुक्त उदाहरणों को प्रस्तुत करते हुए तर्क दीजिए. (उत्तर 250 शब्दों में दें)

Important Links :>

Essay 2018

GS Paper 2

GS Paper 3

GS Paper 4

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_column_text][/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_btn title=”Download GS Paper 1 – 2018 PDF” style=”3d” color=”vista-blue” align=”center” link=”url:https%3A%2F%2Fdrive.google.com%2Ffile%2Fd%2F1ZPirbTYraI_ZJbo07VDKJK27KQp_NROZ%2Fview%3Fusp%3Dsharing||target:%20_blank|”][/vc_column][/vc_row]
Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]