संयुक्त राष्ट्र शांति सेना

RuchiraPolity Current AffairsLeave a Comment

संयक्त राष्ट्र शाति सेना संयुक्त राष्ट्र शांति सेना (United Nations Peacekeeping) के सैनिकों के सीधे हमलों में मारे जाने के मामलों में वृद्धि हुई है। इसके पीछे प्रमुख कारणों में से एक “देशों की सेना और पुलिस द्वारा मिशन के प्रत्येक चरण की योजना निर्माण में शामिल नहीं होना” है।

संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के बारे में

  • संयुक्त राष्ट्र शांति सेना एक ऐसा साधन है, जिसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थायी शांति की स्थिति निर्मित करने के लिए संघर्ष से ग्रस्त देशों की सहायता करने हेतु विकसित किया गया है.
  • संयुक्त राष्ट्र शांति सेना संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की सेनाओं की मदद से एक अस्थायी व्यवस्था के रूप में अलग-अलग परिस्थितियों में गठित की जाती है।
  • इसका आरंभ वर्ष 1948 में किया गया था और इसने अपने पहले ही मिशन, अरब-इज़राइल युद्ध के दौरान युद्धविराम का पालन करवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • UN Peacekeeping के सैनिक नीले रंग की कैप लगाते हैं या नीले रंग के हेलमेट पहनते हैं, जो अब इस सेना की पहचान बन गई है।
  • वर्ष 2020-21 में शांति सेना में सैन्य योगदान के नज़रिये से विश्व के सभी देशों में अमरीका पहले, चीन दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर है।
  • शांति सेना के रूप में कार्य करते समय यह सेना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रभावी नियंत्रण में होती है और शांति रक्षा का हर कार्य सुरक्षा परिषद द्वारा अनुमोदित होता है।
  • United Nations Peacekeeping सैनिक बल को वर्ष 1988 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अन्य तथ्य

पिछले छह दशकों में संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में 179 भारतीय सैनिक मारे गए हैं, जो कि सर्वाधिक है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से शांति सैनिकों के लिए तकनीकी प्लेटफ़ॉर्म पधागरर UNITE लॉन्च किया। यह संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को इलाके से संबंधित जानकारी प्रदान करता है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह पहल इस उम्मीद पर आधारित है कि एक संपूर्ण शांति अभियान की कल्पना, समन्वय और निगरानी रियल टाइम के आधार पर की जा सकती है।

Tags: United Nations Peacekeeping, UN Peacekeeping, What is peacekeeping in Hindi.

Click here for –

Polity Notes in Hindi

Print Friendly, PDF & Email
Read them too :
[related_posts_by_tax]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.