15 दिसम्बर को लौह पुरुष, महान स्वतन्त्रता सेनानी एवं देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सरदार पटेल के बारे में
- सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को नडियाद, गुजरात में हुआ था।
- लंदन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे।
- महात्मा गांधी के विचारं से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया।
- वर्ष 1918 के खेड़ा सत्याग्रह में उन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- वर्ष 1928 में बारदोली सत्याग्रह की सफलता में उनकी भूमिका के कारण वहाँ की महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि दी।
- मार्च 1931 में सरदार पटेल ने कांग्रेस के कराची अधिवेशन की अध्यक्षता की।
- वे स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री तथा गृह, सूचना तथा रियासत विभाग के मंत्री बने, 565 छोटी-बड़ी देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण थी।
- 15 दिसम्बर, 1950 को उनकी मृत्यु हो गई।
यह जरूर पढ़ लें –