2019 QUIZ :- Sansar Current Affairs, 15 March – 21 March

Sansar LochanQuiz 2019

आवश्यक सूचना
हम लोग पूरे साल ऑनलाइन छात्रों के लिए कोई Quiz Session नहीं चला पाए. इसका हमें बेहद खेद है. इसलिए हम जल्द से जल्द पूरे साल का UPSC quiz जल्द से जल्द ख़त्म करेंगे.

छात्रों के अनुरोध पर Weekly Quiz को एक बार फिर से Daily Quiz किया जाने वाला है. 

आज हम 15 मार्च से 21 मार्च, 2019 तक के Sansar Current Affairs Quiz दे रहे हैं. ये सारे Test Series के सवाल Sansar Daily Current Affairs पर आधारित होते हैं. इसलिए जब तक आप हमारा Daily Current Affairs नहीं पढेंगे, इन सवालों का उत्तर देना आपके लिए मुश्किल होगा. आप सारे Quiz को इस लिंक से प्राप्त कर सकते हैं >>> Sansar Weekly Quiz

Important Info
Tips: Search in GOOGLE typing “Sansar Weekly Quiz” and you will get all Quiz Collection

2019 QUIZ :- Sansar Current Affairs, 15 March – 21 March

Congratulations - you have completed 2019 QUIZ :- Sansar Current Affairs, 15 March – 21 March . You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
आर्थिक गतिशीलता (Economic Mobility) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
  1. यह गतिशीलता एक निश्चित अवधि में लोगों की आर्थिक स्थिति में आने वाले बदलाव को प्रदर्शित करती है।
  2. यह गतिशीलता सिर्फ सापेक्ष रूप में होती है।
  3. यह गतिशीलता किसी व्यक्ति, परिवार अथवा कुछ अन्य समूहों की वह योग्यता है जिसके बल पर वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाते हैं.
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D
उपरोक्त सभी
Question 1 Explanation: 
आर्थिक गतिशीलता एक निश्चित अवधि में लोगों की आर्थिक स्थिति में आने वाले बदलाव को प्रदर्शित करती है। अतः कथन 1 सही है। किसी व्यक्ति अथवा परिवार के जीवनकाल अथवा उसकी पीढ़ियों के बीच आय तथा सामाजिक प्रस्थिति में आने वाले सुधार को आर्थिक गतिशीलता के रूप में व्यक्त करते हैं। अतः कथन 3 सही है। यह गतिशीलता पीढ़ियों के बीच या अंतर पीढ़ीगत अथवा व्यक्ति के जीवनकाल में हो सकती है। गतिशीलता निरपेक्ष अथवा सापेक्ष भी हो सकती है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
Question 2
हाल ही में आर्कटिक क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पाए गए माइक्रोप्लास्टिक्स के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
  1. माइक्रोप्लास्टिक्स पाँच मिलीमीटर से कम लंबे प्लास्टिक के टुकड़े होते हैं।
  2. जल निकायों में इनका प्रवेश अन्य प्रदूषकों के वाहक का कार्य करता है।
  3. महासागरों में लहरों की गति और सूर्य के पराबैंगनी प्रकाश के कारण प्लास्टिक छोटे- छोटे टुकड़ों में टूट जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही नहीं  है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
उपरोक्त सभी
D
इनमें से कोई नहीं
Question 3
‘शिरुई लिली’ महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
A
मिजोरम
B
नगालैंड
C
त्रिपुरा
D
मणिपुर
Question 3 Explanation: 
इस चार दिवसीय महोत्सव में नृत्य, भोजन, संगीत और पारंपरिक खेल का आयोजन किया गया. विदित हो कि शिरुई लिली मणिपुर का राजकीय पुष्प है.
Question 4
भारत-फिलीपींस संबंधों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
  1. वर्ष 2019 में भारत फिलीपींस के साथ राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगाँठ मना रहा है।
  2. भारत का फिलीपींस के साथ एक नकारात्मक व्यापार संतुलन है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं:
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 4 Explanation: 
भारत वर्ष 2019 में फिलीपींस के साथ राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगाँठ मना रहा है। अतः कथन 1 सही है। भारत का फिलीपींस के साथ एक सकारात्मक व्यापार संतुलन है। अतः कथन 2 सही नहीं है। भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने 19 अक्तूबर, 2019 को मनीला, फिलीपींस में भारत-फिलीपींस व्यापार सम्मेलन (India-Philippines Business Conclave) तथा 4th आसियान-भारत व्यापार सम्मेलन (4th ASEAN- India Business Summit) को संबोधित किया।
Question 5
गोल कार्यक्रम के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
  1. यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।
  2. इसका उद्देश्य देश भर की जनजातीय युवा महिलाओं को डिजिटल प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करना है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 5 Explanation: 
गोल कार्यक्रम जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम है। अतः कथन 1 सही नहीं है। यह कार्यक्रम फेसबुक द्वारा शुरू किया गया है और इसका उद्देश्य देश भर की जनजातीय युवा महिलाओं को डिजिटल प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करना है। अतः कथन 2 सही है।
Question 6
माउंट पाएकटु/पाइकटु के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
  1. यह उत्तरी कोरिया और दक्षिणी कोरिया की सीमा पर अवस्थित है।
  2. यह एक ज्वालामुखी पर्वत है जिसमें हाल ही में उद्गार हुआ था।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 6 Explanation: 
माउंट पाएकटु/पाइकटु, कोरिया लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic People’s Republic of Korea’s- DPRK) और चीन की सीमा पर स्थित है। अतः कथन 1 सही नहीं है। यह एक ज्वालामुखी पर्वत है जिसमें लगभग हज़ार वर्षो पहले उद्गार हुआ था। अतः कथन 2 सही नहीं है।
Question 7
तुलागी द्वीप अवस्थित है:
A
अटलांटिक महासागर में
B
प्रशांत महासागर में
C
भूमध्यसागर में
D
हिन्द महासागर में
Question 7 Explanation: 
हाल ही में बीजिंग स्थित एक कंपनी ने गुप्त समझौते के तहत तुलागी द्वीप (Tulagi Island) और उसके आसपास के क्षेत्र हेतु विशेष विकास अधिकार (Exclusive Development Rights) प्राप्त किये हैं। तुलागी द्वीप, सोलोमन द्वीपसमूह पर अवस्थित एक द्वीप है जो दक्षिणी प्रशांत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया तथा अमेरिका के मध्य अवस्थित है। अतः विकल्प (b) सही है।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 7 questions to complete.

Sansar Weekly Quiz : Topics included :

  1. आर्थिक गतिशीलता (Economic Mobility) 
  2. माइक्रोप्लास्टिक्स
  3. ‘शिरुई लिली’ महोत्सव
  4. भारत-फिलीपींस संबंध
  5. गोल (GOAL) कार्यक्रम 
  6. माउंट पाएकटु/पाइकटु 
  7. तुलागी द्वीप 
Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]