[Quiz] भारतीय इतिहास एवं संस्कृति- राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन

Sansar LochanQuiz

history_quiz

इस Quiz में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति (Indian History and Culture) और राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन (National Freedom Movements) से कुछ सवाल MCQ के रूप में आपके सामने रखे गए हैं. आशा है कि आप सफलतापूर्वक इन प्रश्नों को अधिक से अधिक हल कर पाएंगे.  कमेंट में अपना स्कोर अवश्य शेयर करें.

Indian Culture and History – National Independence Movement Questions in Hindi

विभिन्न इतिहासकारों द्वारा सिन्धु घाटी सभ्यता किस सभ्यता के समकालीन मानी जाती है?

  1. मेसोपोटामिया की सभ्यता
  2. चीनी सभ्यता
  3. माया सभ्यता
  4. इनका सभ्यता

सिन्धु घाटी सभ्यता थी—

  1. कृषि प्रधान
  2. नागरिक एवं व्यापारिक प्रधान
  3. औद्योगिक प्रधान
  4. इनमें से कोई नहीं

अशोक कालीन अभिलेखों को पढ़ने में सर्वप्रथम सफलता किसे प्राप्त हुई?

  1. लार्ड केनिंग को
  2. लार्ड विलियम्स को
  3. जेम्स प्रिंसेप को
  4. दादा भाई नौरोजी से

अपने साम्राज्य को “दारुल इस्लाम” का एक भाग समझने वाला प्रथम मुस्लिम शासक कौन था?

  1. अलाउद्दीन खिलजी
  2. अकबर
  3. इल्तुतमिश
  4. बाबर

मयूर सिंहासन का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ था?

  1. शाहजहाँ के शासनकाल में
  2. अकबर के शासनकाल में
  3. हुमायूँ के शासनकाल में
  4. मो.बिन. तुगलक के शासनकाल में

शिवाजी के अष्टप्रधान मंत्रिमंडल में सर्वोच्च स्थान किसे प्राप्त था?

  1. सुमंत (विदेश मंत्री)
  2. सचिव
  3. अमात्य (वित्त मंत्री)
  4. पेशवा

पानीपत के द्वितीय युद्ध में अकबर का सामना किससे हुआ था?

  1. बाजीराव से
  2. शिवाजी से
  3. हेमू से
  4. सूर्यसेन से

भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की प्रथम प्रेसिडेंसी कौन-सी थी?

  1. कलकत्ता
  2. मद्रास
  3. सूरत
  4. आगरा

धन की निकासी के सिद्धांत (Theory of Drain of Wealth) को किसके नाम से जोड़ा जाता है?

  1. दादा भाई नौरोजी
  2. अम्बेडकर
  3. गांधी जी
  4. नेहरु

स्वदेशी आन्दोलन सबसे पहले कब प्रारम्भ हुआ?

  1. सूरत विभाजन के बाद
  2. असहयोग आन्दोलन के साथ ही
  3. बंगाल विभाजन के विरुद्ध प्रारम्भ हुए आन्दोलन के समय
  4. गांधी जी के भारत आगमन पर

किस योजना के अंतर्गत ब्रिटिश सरकार ने भारत छोड़ने तथा भारत के विभाजन की घोषणा की थी?

  1. लॉर्ड माउंटबेटन योजना के अंतर्गत
  2. क्रिप्स मिशन के अंतर्गत
  3. साइमन कमिशन के अंतर्गत
  4. इनमें से कोई नहीं

अहमदिया आन्दोलन कहाँ से प्रारम्भ हुआ?

  1. दिल्ली से
  2. पंजाब से
  3. लखनऊ से
  4. हैदराबाद से

1930 में चटगाँव मुक्त कराने में किस क्रांतिकारी की मुख्य भूमिका थी?

  1. भगत सिंह की
  2. सूर्यसेन की
  3. चंद्रशेखर आजाद की
  4. बल्लभ भाई पटेल की

1857 के राष्ट्रीय विप्लव (1857 National Unrest) को कुचलने में भारत के किस पड़ोसी देश ने अंग्रेजों की सहायता की थी?

  1. ताजिकिस्तान
  2. चीन
  3. श्रीलंका
  4. नेपाल

कांग्रेस ने गोलमेज सम्मलेन (Round Table Conferences) की किस बैठक में भाग नहीं लिया?

  1. 1st और 2nd
  2. 1st और 3rd
  3. 2nd और 3rd
  4. किसी भी सम्मलेन में नहीं

वर्ष 1937 में जन जागरण मंच (Mass Awakening League) की स्थापना कहाँ की गयी थी?

  1. बम्बई
  2. दिल्ली
  3. मैसूर
  4. कलकत्ता

चंपारण विद्रोह (Champaran Rebellion) के परिणाम स्वरूप सरकार को कौन सी पद्धति समाप्त करनी पड़ी थी?

  1. तिनकठिया पद्धति
  2. रैयतबाड़ी पद्धति
  3. स्थायी बंदोबस्त
  4. महलबाड़ी व्यवस्था

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) का प्रथम अधिवेशन (First Session) कहाँ हुआ था?

  1. नई दिल्ली में
  2. सूरत में
  3. कलकत्ता में
  4. बम्बई में
Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]