आज हम आपके सामने प्राकृतिक एवं भौतिक भूगोल (Physical Geography) के बहुत ही सरल प्रश्न रखने जा रहे हैं जो NCERT की Geography की किताबों की मदद से बनाए गये हैं. यदि आप इन सब का उत्तर सही देते हो तो इसका अर्थ यह निकलता है कि आप परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर रहे हो. आपको बता दूँ कि आसान सवाल इसी फॉर्मेट में हम आपसे पूछते हैं और कठिन सवाल को Sansar Quiz में डाला जाता है जहाँ Top High Scorers को भी display किया जाता है. चलिए देखते हैं कि आप Geography के कितने सवालों को हल कर पाते हैं. ये सभी सवाल हिंदी में हैं और सरल भाषा में हैं. अपना स्कोर कमेंट में जरुर शेयर करें.
[Part 2] भूगोल के आसान सवाल - Simple Geography MCQ
Congratulations - you have completed [Part 2] भूगोल के आसान सवाल - Simple Geography MCQ.
You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%.
Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1 |
____ भारतीय प्रायद्वीप की दक्षिण-पूर्वी तटरेखा को दिया गया नाम है। यह क्षेत्र चोल राजवंश द्वारा शासित रहा है। चोल क्षेत्र या मंडल को तमिल में चोल-मंडलम कहते थे।
कोंकण/ Konkan | |
कोरोमण्डल/ Coromandal | |
पूर्वी तट/ Eastern Coast | |
मालाबार तट/ Malabar Coast |
Question 2 |
पाक जलडमरूमध्य किनको अलग करता है?
भारत और पाकिस्तान/ India and Pakistan | |
भारत और बर्मा/ India and Barma | |
भारत और श्रीलंका/ India and Sri Lanka | |
भारत और अफगानिस्तान/ India and Afghanistan |
Question 2 Explanation:
पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) भारत के तमिलनाडु राज्य और द्वीप राष्ट्र श्रीलंका के उत्तरी भाग के बीच स्थित एक महत्त्वपूर्ण जलसंधि है। यह 'बंगाल की खाड़ी' को पूर्वोत्तर में पाक खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम में 'मन्नार की खाड़ी' के साथ को जोड़ता है। पाक जलडमरूमध्य की चौड़ाई 53-80 कि.मी. (33-50 मील) है तथा इसमें कई नदियों विसर्जित होती हैं, जिसमें तमिलनाडु की वैगई नदी प्रमुख है।
Question 3 |
इस कृषि में फसलें वाणिज्यिक उद्देश्य से उगाई जाती हैं। गेहूँ और मक्का सामान्य रूप से उगाई जाने वाली फसलें हैं। उत्तर अमेरिका, यूरोप और एशिया के शीतोष्ण घास के मैदान इस प्रकार की कृषि के प्रमुख क्षेत्र हैं।
- उपरोक्त लक्षण किस प्रकार के कृषि क्षेत्र को निरूपित करता है?
निर्वाह कृषि | |
रोपण कृषि | |
मिश्रित कृषि | |
वाणिज्यिक अनाज कृषि |
Question 3 Explanation:
वाणिज्यिक अनाज कृषि में फसलें वाणिज्यिक उद्देश्य से उगाई जाती हैं। गेहूँ और मक्का सामान्य रूप से उगाई जाने वाली फसलें हैं। उत्तर अमेरिका, यूरोप और एशिया के शीतोष्ण घास के मैदान इस प्रकार की कृषि के प्रमुख क्षेत्र हैं।
Question 4 |
टिहरी बांध किस नदी पर बना हुआ है?
अलकनंदा/ Alaknanda | |
स्वर्णरेखा/ Subarnarekha | |
हुगली/ Hooghly | |
भागीरथी/ Bhagirathi |
Question 4 Explanation:
टिहरी बाँध टेहरी विकास परियोजना का एक प्राथमिक बाँध है जो उत्तराखण्ड राज्य के टिहरी जिले में स्थित है। इसे स्वामी रामतीर्थ सागर बांध भी कहते हैं. यह बाँध हिमालय की दो महत्त्वपूर्ण नदियों पर बना है जिनमें से एक गंगा नदी की प्रमुख सहयोगी नदी भागीरथी तथा दूसरी भीलांगना नदी है, जिनके संगम पर इसे बनाया गया है।
Question 5 |
सौरमण्डल में कौन सा ग्रह पृथ्वी जितना बड़ा है?
बुध/ Mercury | |
मंगल/ Mars | |
शुक्र/ Venus | |
बृहस्पति/ Jupiter |
Question 5 Explanation:
पृथ्वी की जुड़वाँँ बहन शुक्र ग्रह को कहा जाता है। इसका कारण यह है कि शुक्र ग्रह का आकार और अनेक संरचनाएँ पृथ्वी के जैसे ही हैं। इसका भार भी पृथ्वी के लगभग समान ही है।
Question 6 |
कॉफी की कृषि के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
- इसके लिये गर्म एवं आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है.
- इसकी कृषि के लिये सु-अपवाहित दोमट मृदा सबसे उपयुक्त होती है.
- इस फसल की वृद्धि के लिये समतल मैदान सर्वाधिक उपयुक्त होते हैं.
केवल 1 | |
केवल 2 और 3 | |
केवल 1 और 2 | |
उपरोक्त सभी |
Question 6 Explanation:
कॉफी की कृषि के लिये गर्म एवं आर्द्र जलवायु और सु-अपवाहित दोमट मृदा की आवश्यकता होती है। इस फसल की वृद्धि के लिये पर्वतीय ढाल अधिक उपयुक्त होती है। ब्राजील कॉफी का अग्रणी उत्पादक देश है।
Question 7 |
चाय की कृषि के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
- चाय की कोमल पत्तियों की वृद्धि के लिये उष्ण जलवायु की आवश्यकता होती है।
- इसकी कृषि के लिये वर्षभर समवितरित उच्च वर्षा की आवश्यकता होती है।
- चाय की कृषि के लिये लैटेराइट मृदा और मंद ढाल की आवश्यकता होती है।
केवल 1 | |
केवल 1 और 2 | |
केवल 1 और 3 | |
केवल 2 और 3 |
Question 7 Explanation:
चाय बागानों में उगाई जाने वाली एक पेय फसल है। इसकी कोमल पत्तियों की वृद्धि के लिये ठंडी जलवायु और वर्षभर समवितरित उच्च वर्षा की आवश्यकता होती है। इसके लिये सु-अपवाहित दोमट मृदा और मंद ढाल की आवश्यकता होती है।
Question 8 |
डियागो गार्सिया द्वीप किस महासागर में है?
प्रशांत/ Pacific | |
हिन्द/ Indian | |
अटलांटिक/ Atlantic | |
उत्तरीध्रुव/ North pole |
Question 8 Explanation:
डिएगो गार्सिया एक उष्णकटिबंधीय, पदचिह्न-आकार का मूंगे का प्रवालद्वीप है जो भूमध्य रेखा के दक्षिण में मध्य हिंद महासागर में सात डिग्री, छब्बीस मिनट दक्षिण अक्षांश पर स्थित है। यह ब्रिटिश हिंद महासागरीय क्षेत्र का हिस्सा है और इसकी अवस्थिति 72°23 पूर्व देशांतर में है। यह एटोल अफ्रीकी तट के लगभग 1.800 समुद्री मील पूर्व में और भारत के दक्षिण सिरे से 1.200 समुद्री मील दक्षिण में है. डिएगो गार्सिया जिन प्रवाल भित्तियों, एटोल और द्वीपों की लम्बी श्रृंखला के सुदूर दक्षिणी छोपर पड़ता है वे लक्षद्वीप, मालदीव और छागोस द्वीपसमूह, जिसमें डिएगो गार्सिया भौगोलिक रूप से स्थित है का गठन करते हैं।
Question 9 |
धात्विक खनिज किन शैल समूहों में पाया जाता है?
आग्नेय एवं अवसादी | |
कायांतरित एवं अवसादी | |
आग्नेय एवं कायांतरित | |
उपरोक्त तीनों |
Question 9 Explanation:
प्राकृतिक रूप से प्राप्त होने वाला पदार्थ जिसका निश्चित रासायनिक संगठन हो वह खनिज है। संरचना के आधार पर खनिजों को मुख्यतः धात्विक और अधात्विक खनिजों में वर्गीकृत किया गया है।
धात्विक खनिजों में धातु कच्चे रूप में होती है। धात्विक खनिज आग्नेय और कायांतरित शैल समूहों जिनसे विशाल पठारों का निर्माण होता है, में पाए जाते हैं।
Question 10 |
निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएँ वाणिज्यिक कृषि के संदर्भ में सही हैं?
- वाणिज्यिक कृषि में फसल उत्पादन और पशुपालन बाज़ार को ध्यान में रखकर किया जाता है।
- इस कृषि के अंतर्गत अधिकांश कार्य मशीनों के द्वारा किया जाता है।
- वाणिज्यिक कृषि में रोपण कृषि, मिश्रित कृषि एवं निर्वाह कृषि शामिल हैं।
केवल 1 और 2 | |
केवल 2 और 3 | |
केवल 1 और 3 | |
उपरोक्त सभी |
Question 10 Explanation:
व्याख्याः केवल कथन 1 और 2 ही सत्य हैं। वाणिज्यिक कृषि में फसल उत्पादन और पशुपालन बाज़ार में विक्रय हेतु किया जाता है। इसमें विस्तृत कृषित क्षेत्र और अधिक पूंजी का उपयोग किया जाता है। अधिकांश कार्य मशीनों के द्वारा किया जाता है। वाणिज्यिक कृषि में वाणिज्यिक अनाज कृषि, मिश्रित कृषि और रोपण कृषि शामिल हैं।
Question 11 |
निम्नलिखित में से कौन-सी मृदा गेहूँ की कृषि के लिये सबसे उपयुक्त है?
जलोढ़ मृदा | |
काली मृदा | |
दोमट मृदा | |
लैटेराइट मृदा |
Question 11 Explanation:
गेहूँ के वर्द्धन काल (बढ़ते समय) में मध्यम तापमान एवं वर्षा और शस्य कर्तन (फसल की कटाई) के समय तेज़ धूप की आवश्यकता होती है। इसका विकास सु-अपवाहित दोमट मृदा में सर्वोत्तम ढंग से होता है। भारत में गेहूँ शीत ऋतु में उगाया जाता है। चीन विश्व में सबसे अधिक गेहूँ का उत्पादन करता है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है।
Question 12 |
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और नीचे दिये गए कूट में से सही उत्तर चुनियेः
कूट:
सूची-I | सूची-II |
A. सेरीकल्चर | 1. सब्जी, फूलों और फलों की खेती |
B. पिसीकल्चर | 2. अंगूर की खेती |
C. विटिकल्चर | 3. मत्स्यपालन |
D. हॉर्टीकल्चर | 4. रेशम के कीटों का पालन |
A B C D
1 2 3 4 | |
1 4 3 2 | |
3 2 1 4 | |
4 3 2 1 |
Question 13 |
किस प्रकार की कृषि में भूमि का उपयोग भोजन व चारे की फसलें उगाने और पशुपालन के लिये किया जाता है?
स्थानांतरित कृषि | |
रोपण कृषि | |
गहन निर्वाह कृषि | |
मिश्रित कृषि |
Question 13 Explanation:
मिश्रित कृषि में भूमि का उपयोग भोजन व चारे की फसलें उगाने और पशुपालन के लिये किया जाता है। यह यूरोप, पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका, अर्जेंटीना, दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में प्रचलित है।
Question 14 |
प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
नर्मदा/ Narmada | |
महानदी/ Mahanadi | |
कावेरी/ Kaveri | |
गोदावरी/ Godavari |
Question 14 Explanation:
हिमालय से निकलने वाली नदियों में भारत में बहने वाली सबसे लंबी नदी गंगा नदी है जिसकी लंबाई 2525 किलोमीटर है। जबकि प्रायद्वीपीय भारत में बहने वाली सबसे बड़ी नदी गोदावरी नदी है जिसकी लंबाई 1500 किलोमीटर है।
Question 15 |
रोपण कृषि के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
- इसमें वृहत पैमाने पर श्रम और पूंजी की आवश्यकता होती है।
- इस कृषि के मुख्य क्षेत्र शीतोष्ण कटिबंधीय प्रदेशों में पाए जाते हैं।
- इस कृषि में परिवहन जाल के विकास की अनिवार्यता होती है।
केवल 1 | |
केवल 2 | |
केवल 1 और 3 | |
केवल 2 और 3 |
Question 15 Explanation:
रोपण कृषि वाणिज्यिक कृषि का एक प्रकार है जहाँ चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला और कपास की एकल फसल उगाई जाती है। इसमें वृहत पैमाने पर श्रम और पूंजी की आवश्यकता होती है। रोपण कृषि के मुख्य क्षेत्र विश्व के उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में पाए जाते हैं। इस कृषि के उत्पाद का प्रसंस्करण खेतों पर ही या निकट के कारखानों में किया जा सकता है। इस प्रकार, इस कृषि में परिवहन जाल के विकास की अनिवार्यता होती है।
Question 16 |
राष्ट्रीय राजमार्ग 1A लेह को____ दर्रा होते हुए कश्मीर घाटी से जोड़ता है.
जोजिला/ Zojila | |
काराकोरम/ Karakoram | |
नाथूला/ Nathula | |
खैबर/ Khaibar |
Question 16 Explanation:
ज़ोजिला या ज़ोजि दर्रा हिमालय का एक प्रमुख दर्रा हैं। 'ला' और 'दर्रा' शब्दों का अर्थ एक ही हैं। ज़ोजी ला एक उच्च पर्वतीय दर्रा है जो भारतीय लद्दाख क्षेत्र के हिमालय में स्थित है। कारगिल जिले में स्थित यह दर्रा कश्मीर घाटी को अपने पश्चिम में द्रास और सुरू घाटियों से जोड़ता है और इसके आगे पूर्व में सिंधु घाटी को जोड़ता है।
हिमालय पर्वत श्रृंखला के पश्चिमी भाग में राष्ट्रीय राजमार्ग 1 श्रीनगर और लेह के बीच इस दर्रे को पार करता है। चूंकि हर साल सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के कारण वाहन का आवागमन रुक जाता है, इसलिए सारे साल आवागमन बनाये रखने के लिए सभी मौसमी ज़ोजी-ला टनल का निर्माण किया जा रहा है।
Question 17 |
मृदा निर्माण के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
- मृदा अपक्षय की प्रक्रिया के माध्यम से बनती है।
- वनस्पति, प्राणी और सूक्ष्म जीव ह्यूमस निर्माण की दर को प्रभावित करते हैं।
- उच्चावच तुंगता और ढाल मृदा परिच्छेदिका की मोटाई को निश्चित करते हैं।
केवल 1 और 2 | |
केवल 2 और 3 | |
केवल 1 और 3 | |
उपरोक्त सभी |
Question 17 Explanation:
कथन (1) एवं (2) सत्य हैं तथा कथन (3) गलत है। मृदा का निर्माण चट्टानों से प्राप्त खनिजों और जैव पदार्थों तथा भूमि पर पाए जाने वाले खनिजों से होता है। मृदा अपक्षय की प्रक्रिया के माध्यम से बनती है। मृदा निर्माण की प्रक्रिया विभिन्न कारकों द्वारा प्रभावित होती है।
(i) जलवायु, तापमान, वर्षा अपक्षय और ह्यूमस मृदा निर्माण की दर को प्रभावित करते हैं।
(ii) समय, मृदा परिच्छेदिका की मोटाई को निश्चित करता है।
(iii) वनस्पति, प्राणी और सूक्ष्म जीव मृदा में ह्यूमस निर्माण की दर को प्रभावित करते हैं।
(iv) उच्चावच, तुंगता और ढाल मृदा के संचय को निर्धारित करते हैं।
(v) जनक शैल मृदा के रंग, गठन, रासायनिक गुणधर्म, खनिज की मात्रा एवं पारगम्यता को निर्धारित करते हैं।
Question 18 |
‘सुनहरा रेशा’ से अभिप्राय है-
पटसन | |
कपास | |
रेशम | |
रेयॉन |
Question 18 Explanation:
पटसन को ‘सुनहरा रेशा’ के रूप में भी जाना जाता है। यह जलोढ़ मृदा में अच्छे ढंग से विकसित होता है और इसे उच्च तापमान, भारी वर्षा और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है। यह फसल उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में उगाई जाती है। भारत और बांग्लादेश पटसन के अग्रणी उत्पादक हैं।
Question 19 |
धान (चावल) की कृषि से संबंधित नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा कथन असत्य है?
यह उष्णकटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय प्रदेशों का मुख्य आहार है। | |
चावल के लिये उच्च तापमान, अधिक आर्द्रता एवं वर्षा की आवश्यकता होती है। | |
भारत का चावल उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान है। | |
इस फसल के लिये सर्वाधिक उपयुक्त मृदा चीका युक्त जलोढ़ मृदा है। |
Question 19 Explanation:
चीन का चावल उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर है।
Question 20 |
निम्न में से किसको 'भारत की श्रिम्प राजधानी' ('Shrimp Capital of India) कहा जाता है?
मेंगलूर/ Mangalore | |
नागपट्टनम/ Nagapattinam | |
कोची/ Kochi | |
नेल्लौर/ Nellore |
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect.
There are 20 questions to complete.
Visit this for more Quizzes in Hindi >> GK QUIZ IN HINDI