पानीपत के युद्ध से सवाल-जवाब | MCQ in Hindi

Sansar LochanQuiz

पानीपत के तीनों युद्धों – प्रथम, द्वितीय और तृतीय – के विषय में सवाल-जवाब इस पेज पर दिए जा रहे हैं. ये questions सरल प्रकृति के हैं और यदि आपने NCERT से यह चैप्टर ध्यानपूर्वक पढ़ा है तो आप आसानी से ये सवाल हल कर सकते हैं. 

यदि आपने ये quiz को हल नहीं किया है तो इन्हें भी करें – 

  1. प्लासी के युद्ध से सवाल-जवाब
  2. बक्सर के युद्ध से सवाल-जवाब

पानीपत युद्ध से सवाल - Panipat War MCQ

Congratulations - you have completed पानीपत युद्ध से सवाल - Panipat War MCQ . You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
पानीपत की पहली लड़ाई कब हुई?
A
3 मार्च 1794
B
14 जनवरी 1761
C
5 नवंबर 1556
D
21 अप्रैल, 1526
Question 1 Explanation: 
पानीपत की पहली लड़ाई 21 अप्रैल, 1526 ई. को हुई.
Question 2
पानीपत की पहली लड़ाई किनके बीच हुई?
A
इब्राहीम लोदी और बाबर के बीच
B
हेमू और अकबर के बीच
C
अहमद अब्दाली और मराठों के बीच
D
अंग्रेज़ और राजपूतों के बीच
Question 2 Explanation: 
पानीपत की पहली लड़ाई 21 अप्रैल, 1526 ई. को दिल्ली के सुलतान इब्राहीम लोदी और मुग़ल आक्रमणकारी बाबर के बीच हुई
Question 3
पानीपत की पहली लड़ाई के फलस्वरूप दिल्ली और आगरा पर निम्नलिखित में से किसका प्रभुत्व हो गया?
A
अकबर
B
बाबर
C
हेमू
D
आदिलशाह सूर
Question 3 Explanation: 
इस युद्ध में इब्राहीम लोदी ने रणभूमि में ही प्राण त्याग दिया. पानीपत की पहली लड़ाई के फलस्वरूप दिल्ली और आगरा पर बाबर का दखल हो गया और उससे भारत में मुग़ल राजवंश का प्रचालन हुआ.
Question 4
पानीपत की दूसरी लड़ाई कब सम्पन्न हुई?
A
3 मार्च, 1536 ई
B
4 जून, 1546 ई
C
5 नवम्बर, 1556 ई
D
6 अक्टूबर, 1566 ई
Question 4 Explanation: 
पानीपत की दूसरी लड़ाई 5 नवम्बर, 1556 ई. को सम्पन्न हुई.
Question 5
पानीपत की दूसरी लड़ाई किनके बीच हुई?
A
बाबर और हेमचंद्र विक्रमादित्य के बीच
B
इब्राहिम लोदी और मेवाड़ राज्य के महाराणा राणा सांगा के बीच
C
मेवाड़ के राणा कुंभा और मालवा के महमूद खिलजी के बीच
D
हेमू और अकबर के बीच
Question 5 Explanation: 
पानीपत की दूसरी लड़ाई 5 नवम्बर, 1556 ई. को अफगान बादशाह आदिलशाह सूर के योग्य हिन्दू सेनापति और मंत्री हेमू और अकबर के बीच हुई, जिसने अपने पिता हुमायूँ से दिल्ली का तख़्त पाया था.
Question 6
पानीपत की दूसरी लड़ाई के फलस्वरूप दिल्ली और आगरा पर निम्नलिखित में से किसका प्रभुत्व हो गया?
A
जहांगीर
B
हुमायूं
C
अकबर
D
बाबर
Question 6 Explanation: 
पानीपत की दूसरी लड़ाई के फलस्वरूप दिल्ली और आगरा अकबर के कब्जे में आ गए. इस लड़ाई के फलस्वरूप दिल्ली के तख़्त के लिए मुगलों और अफगानों के बीच चलनेवाला संघर्ष अंतिम रूप से मुगलों के पक्ष में निर्णीत हो गया और अगले तीन सौ वर्षों तक दिल्ली का तख़्त मुगलों के पास रहा.
Question 7
पानीपत की तीसरी लड़ाई कब हुई?
A
14 दिसम्बर, 1751
B
14 जनवरी, 1761
C
14 फरवरी, 1771
D
14 मार्च, 1781
Question 7 Explanation: 
पानीपत का तीसरा युद्ध 14 जनवरी, 1761 ई. में हुआ.
Question 8
पानीपत की तीसरी लड़ाई किनके बीच हुई?
A
हुमायूँ और शेरशाह के बीच
B
मुहम्मद ग़ोरी और कन्नौज के राजा जयचंद के बीच
C
मोहम्मद ग़ौरी और राजपूत शासक पृथ्वीराज तृतीय के बीच
D
अहमद शाह अब्दाली और मराठा सेनापति सदाशिव राव भाऊ के बीच
Question 8 Explanation: 
पानीपत की तीसरी लड़ाई ने भारत का भाग्य निर्णय कर दिया जो उस समय अधर में लटक रहा था. पानीपत का तीसरा युद्ध 1761 ई. में हुआ. अफगान का रहने वाला अहमद अब्दाली वहाँ का नया-नया बादशाह बना था.
Question 9
पानीपत की तीसरी लड़ाई के फलस्वरूप निम्नलिखित में से क्या परिणाम हुए?
A
बाबर ने हुमायूँ को अपना उत्तराधिकारी मनोनीत किया
B
इस युद्ध के बाद राजपूत-अफगानों का संयुक्त “राष्ट्रीय मोर्चा” ख़त्म हो गया.
C
अफगानों की शक्ति और महत्त्वाकांक्षाएँ पुनः बढ़ गयीं. अब वे मुगलों को भगाकर आगरा पर अधिकार करने की योजनाएँ बनाने लगे.
D
भारत से मराठों का प्रभुत्व उठ गया
Question 10
निम्नलिखित में से किस युद्ध ने बाबर को भारतीय मुगल साम्राज्य की नींव रखने में सक्षम बनाया?
A
बक्सर का युद्ध
B
खानवा का युद्ध
C
पानीपत का प्रथम युद्ध
D
वांडीवाश का युद्ध
Question 10 Explanation: 
काबुलिस्तान के तिमुरिद शासक (Timurid Ruler of Kabulistan) बाबर के मुगल सेना ने दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी की विशाल सेना को हराया। इस जीत ने बाबर को भारतीय मुगल साम्राज्य की नींव रखने में सक्षम बनाया।
Question 11
निम्नलिखित में से किस युद्ध में इब्राहिम लोदी की मृत्यु युद्ध के मैदान में ही हो गई थी?
A
पानीपत का प्रथम युद्ध
B
पानीपत का द्वितीय युद्ध
C
पानीपत का तृतीय युद्ध
D
इनमें से कोई नहीं
Question 11 Explanation: 
इब्राहिम लोदी की मृत्यु युद्ध के मैदान में ही हो गई थी और सामंतों तथा सेनापतियों (वे सिपाही जो दूसरे मुल्क में लड़ाई के लिये रखे जाते थे) ने लोदी को वहीं छोड़ दिया।
Question 12
निम्नलिखित में से किस युद्ध में अकबर की सेना ने हेमू की आँख में तीर मारकर उसे घायल कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया और यह घटना युद्ध में जीत की ओर बढ़ रहे हेमू की हार का कारण बन गई?
A
पानीपत का प्रथम युद्ध
B
पानीपत का द्वितीय युद्ध
C
पानीपत का तृतीय युद्ध
D
इनमें से कोई नहीं
Question 12 Explanation: 
हेमू अपने सैन्य बल से युद्ध में जीत की ओर बढ़ रहा था लेकिन अकबर की सेना ने हेमू की आँख में तीर मारकर उसे घायल कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया और यह घटना युद्ध में जीत की ओर बढ़ रहे हेमू की हार का कारण बन गई। हेमू को हौदा (घोड़े की पीठ पर सवारी के लिये गद्दी) पर न देखकर हेमू की सेना में खलबली मच गई और इसी भ्रम की स्थिति के कारण वह हार गई।
Question 13
निम्नलिखित में से किसने अफगान-रोहिल्ला गठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया, जो कि 'इस्लाम की सेना' के रूप में जाना जाता था?
A
आसफ़ुद्दौला
B
वज़ीर अली ख़ान
C
शुजा-उद-दौला
D
सआदत अली खान द्वितीय
Question 13 Explanation: 
मराठों के साथ-साथ अफगानों ने भी अवध के नवाब शुजा-उद-दौला को अपने शिविर में शामिल करने की कोशिश की। जुलाई के अंत तक शुजा-उद-दौला ने अफगान-रोहिल्ला गठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया, जो कि 'इस्लाम की सेना' के रूप में जाना जाता था। मराठाओं के लिये यह रणनीतिक रूप से एक बड़ा नुकसान था, क्योंकि शुजा-उद-दौला ने उत्तर भारत में अफगान सेना के लंबे समय तक प्रवास के लिये वित्त प्रदान किया था। इससे यह संदेह उत्पन्न हुआ कि क्या अफगान-रोहिल्ला गठबंधन के बाद शुजा-उद-दौला के समर्थन के बिना मराठा अपना संघर्ष जारी रख सकेंगे।
Question 14
युद्ध में "तुलुगमा और अरबा की रणनीति" अपनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा शासक प्रसिद्ध है?
A
बाबर
B
अकबर
C
हेमू
D
अहमद शाह अब्दाली
Question 14 Explanation: 
पानीपत के प्रथम युद्ध में अस्र-शस्र ही नहीं बल्कि बाबर की तुलुगमा और अरबा (Araba) की रणनीति ने भी उसे जीत के लिये प्रेरित किया। तुलुगमा युद्ध नीति: इसका अर्थ था पूरी सेना को विभिन्न इकाइयों- बाएँ, दाहिने और मध्य में विभाजित करना। अरबा युद्ध नीति: केंद्रीय फ़ॉरवर्ड डिवीज़न को तब बैलगाड़ियाँ (अरबा) प्रदान की जाती थीं जिन्हें दुश्मन का सामना करने वाली पंक्ति में रखा जाता था और ये जानवरों की चमड़ी से बनी रस्सियों से एक-दूसरे से बंधे होते थे।
Question 15
तीसरे पानीपत युद्ध में मराठा प्रमुखों ने किससे आग्रह किया कि मराठे सैनिकों को भूख से मरने के बजाय युद्ध में मरने की इज़ाजत दी जाए?
A
बालाजी बाजी राव
B
माधवराव प्रथम
C
सदाशिवराव भाऊ
D
मल्हारराव होलकर
Question 15 Explanation: 
पानीपत के तीसरे युद्ध में मराठा प्रमुखों ने अपने सेनानायक सदाशिव राव भाउ (Sadashiv Rao Bhau) से आग्रह किया कि उन्हें भूख से मरने के बजाय युद्ध में मरने की इज़ाजत दी जाए। यह लड़ाई कई दिनों तक चली और इसमें लगभग 125,000 से अधिक सैनिकों को शामिल किया गया। दोनों तरफ की सेनाओं को हुए नुकसान व फायदे के साथ ही यह युद्ध लंबे समय तक चला। अहमद शाह दुर्रानी के नेतृत्व में सेना कई मराठा पक्षों का खात्मा करने के बाद विजयी हुई।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 15 questions to complete.
Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]