Mock Test Series for UPSC Prelims – इतिहास (History+Culture) Part 8

Sansar LochanMT History

UPSC Prelims परीक्षा, 2024 के लिए कला एवं इतिहास (History+Culture) का Mock Test Series का आठवाँ भाग दिया जा रहा है. भाषा हिंदी है और सवाल (MCQs) 10 हैं. ये questions Civil Seva Pariksha के समतुल्य हैं इसलिए यदि उत्तर गलत हो जाए तो निराश मत हों.

Mock Test for UPSC Prelims - History (इतिहास) Part 8

Congratulations - you have completed Mock Test for UPSC Prelims - History (इतिहास) Part 8. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
निम्नलिखित विद्वानों/कवियों में कौन-सा/से अकबर के शासन से सम्बंधित है/हैं?
  1. नज़ीरी
  2. फैजी
  3. तुलसीदास
नीचे दिए गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
A
केवल 1 और 3
B
केवल 2
C
केवल 3
D
1, 2 और 3
Question 1 Explanation: 
नज़री और उत्बी अकबर के शासनकाल के फारसी अग्रणी कवियों में से एक थे. शेख अबु अल-फ़ैज़, प्रचलित नाम:फ़ैज़ी (२४ सितंबर १५४७, आगरा–५ अक्टूबर १५९५, लाहौर मध्यकालीन भारत का फारसी कवि था। १५८८ में वह अकबर का मलिक-उश-शु‘आरा (विशेष कवि) बन गया था। तुलसीदास (1532-1623) भी अकबर के समय के हैं.
Question 2
बुद्ध के महापरिनिर्वाण के समय मार-विजय का प्रकरण निम्नलिखित में से किस गुफा में चित्रांकित किया गया है?
A
अजन्ता की गुफाएँ
B
एलोरा की गुफाएँ
C
एलिफेंटा की गुफाएँ
D
नचना कुठार की गुफाएँ
Question 2 Explanation: 
अजन्ता गुफा संख्या 26 में चित्रित किया गया है.
Question 3
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. सतनामी विद्रोह मुगलों और स्थानीय किसानों के बीच सशस्त्र संघर्ष था जो 17वीं शताब्दी में हुआ था.
  2. सतनामी एक धार्मिक निकाय था जिसमें अधिकांशत: किसान, दस्तकार और निम्न जातियों के लोग सम्मिलित थे.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 4
प्राचीन भारत में प्रचलित दार्शनिक सम्प्रदायों के संदर्भ में सांख्य के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. इस दार्शनिक सम्प्रदाय का प्रतिपादन चार्वाक ने किया था.
  2. इस दार्शनिक सम्प्रदाय का मानना था कि वास्तविक ज्ञान प्रत्यक्ष, अनुमान और शब्दों के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है.
  3. सांख्य प्रणाली में भौतिकवादी दर्शन के तत्व पाए जाते हैं.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
Question 4 Explanation: 
चार्वाक नहीं, अपितु कपिल सांख्य दर्शन के प्रवर्तक थे.
Question 5
निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल अशोक के अभिलेखों के वृहत शिलालेख स्थलों में सम्मिलित नहीं है?
A
गिरनार
B
सोपारा
C
साँची
D
कंधार
Question 5 Explanation: 
साँची में अशोक के अभिलेखों में समबन्धित एक लघु (छोटा) शिलालेख है. अन्य स्थानों पर बड़े शिलालेख स्थित हैं.
Question 6
कत्थक नृत्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
  1. यह संगीत, नाटक और कथावाचन का संयोजन है.
  2. यह शास्त्रीय नृत्य की एकमात्र शैली है जो हिन्दुस्तानी संगीत से सम्बंधित है.
  3. मुग़ल दरबार में कत्थक के प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी.
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3
Question 6 Explanation: 
मुग़लकालीन दरबारों में कत्थक को कुलीनों के मनोरंजन के एक माध्यम के रूप में स्वीकार किया गया.
Question 7
सल्बाई की संधि किस युद्ध से सम्बंधित है?
A
प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध
B
प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध
C
द्वितीय-आंग्ल-मराठा युद्ध
D
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध
Question 7 Explanation: 
प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध के बाद 17 मई, 1782 को सल्बाई की संधि पर हस्ताक्षर किये गये थे। इस संधि पर मराठा साम्राज्य के प्रतिनिधियों और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किये गये थे। इस संधि के द्वारा अंग्रेजों ने सलसेत और ब्रोच पर अपना नियंत्रण कायम रखा।
Question 8
निम्नलिखित में से किस राज्य ने अंग्रेजों को मुक्त व्यापार के लिए सुनहरा फरमान जारी किया?
A
हैदराबाद
B
बीजापुर
C
गोलकुंडा
D
अहमदनगर
Question 8 Explanation: 
1632 में अंग्रेजों को गोलकुंडा का साथ मुक्त व्यापार करने का सुनहरा फरमान प्राप्त हुआ। इसके लिए शुल्क 500 पैगोडा प्रतिवर्ष था।
Question 9
भारत में पहली यूरोपीय बस्ती किस स्थान पर स्थापित की गयी थी?
A
कोच्ची
B
चिनसुरा
C
सूरत
D
चेन्नई
Question 9 Explanation: 
केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित कोच्ची फोर्ट भारत में पहली यूरोपीय बस्ती थी। यह जल से घिरा हुआ स्थान है, यह कोच्ची के दक्षिण पश्चिम में स्थित है।
Question 10
मुस्लिमों के लिए पृथक मतदाता दल के लिए किस कांग्रेस अधिवेशन को जाना जाता है?
A
कराची अधिवेशन, 1913
B
बॉम्बे अधिवेशन, 1915
C
लखनऊ अधिवेशन, 1916
D
कलकत्ता अधिवेशन, 1917
Question 10 Explanation: 
1916 के लखनऊ अधिवेशन में मुस्लिमो के लिए अलग मतदाता दल की व्यवस्था की गयी थी। इस अधिवेशन में कांग्रेस के दो धड़ों गर्म दल और नर्म दल को वार्ता के लिए एक मंच पर लाया गया था। अम्बिका प्रसाद मजूमदार इस अधिवेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.
Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]