Mock Test Series for UPSC Prelims – इतिहास (History+Culture) Part 6

Sansar LochanMT History

UPSC Prelims परीक्षा, 2024 के लिए कला एवं इतिहास (History+Culture) का Mock Test Series का छठा भाग दिया जा रहा है. भाषा हिंदी है और सवाल (MCQs) 10 हैं. ये questions Civil Seva Pariksha के समतुल्य हैं इसलिए यदि उत्तर गलत हो जाए तो निराश मत हों.

सवालों के उत्तर व्याख्या सहित नीचे दिए गए हैं. (Question Solve Karen Ya Na Karen Par Explanation Par Nazar Jarur Daudayen)[no_toc]

Mock Test for UPSC Prelims - History (इतिहास) Part 6

Congratulations - you have completed Mock Test for UPSC Prelims - History (इतिहास) Part 6. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
भारत में संगीत के इतिहास सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :-
  1. संगीत सम्बन्धी गतिविधियों का प्रारम्भिक साक्ष्य भीमबेटका गुफाओं के गुफा चित्रों में पाया गया है.
  2. ध्वनि की उत्पत्ति के आधार पर संगीत वाद्ययंत्रों के विभाजन का उल्लेख सर्वप्रथम सामवेद में पाया गया है.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 2
अकबर द्वारा फ़तेहपुर सीकरी को नई राजधानी बनाने के पीछे निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रमुख कारण था?  
A
यह मुग़ल साम्राज्य को उत्तर-पश्चिमी सीमान्त से मंगोलों के प्रत्यक्ष आक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता.
B
फ़तेहपुर सिकरी अजमेर जाने वाले सीधे मार्ग पर अवस्थित था, जहाँ शेख मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह स्थिति थी.
C
पूर्वी उत्तर देश से उज्बेकों की जड़ें समाप्त करना, जहाँ उनका एक शक्तिशाली समूह के रूप में गठन हो गया था.
D
अकबर फ़तेहपुर सीकरी को मुगल साम्राज्य में फारसी के अध्ययन के एक महान केंद्र के रूप में स्थापित करना चाहता था.
Question 3
गुप्तकालीन प्रशासनिक व्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
  1. साम्राज्य को प्रभागों में विभाजित किया गया था, जिन्हें भुक्ति कहते थे.
  2. प्रशासन की सबसे छोटी इकाई जिले (विषय) थे, जिनका प्रधान अधिकारी "विषयपति" होता था.
  3. राजकीय भर्ती केवल उच्च वर्णों तक ही सीमित थी.
नीचे दिए गये कूट का प्रयोग सही उत्तर चुनिए.
A
1, 2 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1
D
केवल 1 और 3
Question 4
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए - भारतीय शास्त्रीय नृत्य  ------ राज्य 1. मोहिनीअट्टम  :  तमिलनाडु 2. सत्रिया  :  असम 3. कुचिपुड़ी : आंध्र प्रदेश उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?  
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
केवल 1 और 3
Question 5
निम्नलिखित में से कौन महाराष्ट्र के भक्ति संत थे?
  1. ज्ञानदेव
  2. चैतन्य
  3. तुकाराम
  4. शंकरदेव
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :-
A
1, 2, 3 और 4
B
केवल 1 और 3
C
केवल 3 और 4
D
केवल 1 और 4
Question 6
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :- मंदिर -------  राज्य  1. देवगढ़ मंदिर  :  मध्य प्रदेश 2. कामाख्या मंदिर  :  असम 3. भीतरगाँव  मंदिर  : कर्नाटक उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित नहीं है/हैं?
A
केवल 1 और 3
B
केवल 1
C
केवल 2
D
1, 2 और 3
Question 7
प्राचीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में, "तमिझकम" (Tamizhakam) संदर्भित करता है -
A
प्रथम शताब्दी ईस्वी के आसपास अरबों और दक्षिण भारत के लोगों के मध्य सम्पर्कों के परिणामस्वरूप विकसित एक नई संस्कृति
B
समाधि स्थल के आस-पास निर्मित महापाषाणिक संरचनाओं का एक अन्य नाम
C
प्रथम शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान उत्तर से दक्षिण में प्रवास करने वाली जनजातियों के नाम
D
व्यापार के परिणामस्वरूप उत्तर और दक्षिण के लोगों के मध्य सांस्कृतिक और आर्थिक सम्पर्क जो चतुर्थ शताब्दी ईसा पूर्व से अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो गये
Question 8
तमिल महाकाव्य "शिलप्पादिकारम" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
  1. इसकी रचना छठी शताब्दी ईसा पूर्व के आस-पास हुई थी.
  2. इसमें गौतम बुद्ध के मानव और पशु, दोनों रूपों में पूर्व जन्मों की कहानियों का वर्णन है.
  3. इसे मदुरै के अनाज व्यापारी सीतलै सत्तनार द्वारा लिखा गया था.
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए.
A
केवल 1
B
केवल 1 और 3
C
केवल 2 और 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Question 9
"महानदी के दक्षिण में स्थित यह वर्तमान ओडिशा का तटवर्ती क्षेत्र था. अशोक के अधीन इसके महत्त्व में वृद्धि हुई थी, लेकिन यहाँ एक शक्तिशाली राज्य की स्थापना प्रथम शताब्दी ईसा पूर्व में खारवेल द्वारा की गई." उपर्युक्त उद्धरण में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की चर्चा की गई है?
A
सुन्दरगढ़
B
कलिंग
C
संभलपुर
D
भरहुत
Question 10
हड़प्पा कालीन मृद्भांडों के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
  1. इसमें रेड, ग्रे और ब्लैक-ऑन-रेड वेयर (मृदभांड) शामिल हैं.
  2. हड़प्पा कालीन बर्तन विलासिता की वस्तुएं थीं न कि सामान्य उपयोग की.
  3. हड़प्पा कालीन मृद्भांडों पर कोई मानव चित्र नहीं बनाए गये थे.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.

History+Culture Mock Test Series 6 MCQ – व्याख्या (Explanation)

Q1. A – भारत में संगीत के इतिहास

भरत मुनि द्वारा संकलित नाट्यशास्त्र (200 ई.पू. से 200 ई.) में संगीत वाद्यमन्त्रों को ध्वनि की उत्पत्ति के आधार पर चार मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है. इसलिए कथन 2 सही नहीं है.

संगीत सम्बन्धी गतिविधियों का प्रारम्भिक साक्ष्य भीमबेटका के गुफा चित्रों और मध्य प्रदेश के कई भागों में पाया गया है.

Q2. B – अकबर की नई राजधानी

1570 के दशक में अकबर ने फ़तेहपुर को नई राजधानी बनाने का निर्णय लिया. इसके प्रमुख कारणों में से एक यह था कि सीकरी, अजमेर की ओर जाने वाली सड़क पर अवस्थित था, जहाँ शेख मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह एक महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थल बन चुकी थी.

Q3. C – गुप्तकालीन प्रशासनिक व्यवस्था

सम्पूर्ण साम्राज्य को प्रभागों में बाँटा गया था, जिन्हें भुक्ति कहते थे और प्रत्येक भुक्ति का प्रधान अधिकारी उपरिक होता था. भुक्तियों को जिलों (विषयों) में विभाजित किया गया था, जिनका प्रधान अधिकारी विषयपति था. पूर्वोत्तर भारत में विषयों को विथियों में विभाजित किया जाता था, जिन्हें पुनः ग्रामों में उपविभाजित किया गया था. इसलिए कथन 2 सही नहीं है.

गुप्त साम्राज्य में सबसे महत्त्वपूर्ण अधिकारी कुमारामात्य होते थे. चूँकि गुप्त शासक संभवतः वैश्य थे, इसलिए यहाँ राजकीय भर्ती केवल उच्च वर्णों तक सीमित नहीं थी. कई कार्यालयों की शक्ति केवल एक ही व्यक्ति में निहित हो जाया करती थी और पद वंशानुगत बन गये थे.

Q4. C – भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं सम्बंधित राज्य

  • मोहिनीअट्टम – केरल
  • सत्रिया – असम
  • कुचिपुड़ी – आंध्र प्रदेश
  • ओडिसी – ओडिशा
  • मणिपुरी – मणिपुर
  • कत्थक – उत्तर भारत
  • कथकली – केरल
  • भारतनाट्यम – तमिलनाडु

Q5. B – भक्ति संत

ज्ञानदेव – 13वीं शताब्दी में महाराष्ट्र में भक्ति आन्दोलन के संस्थापक.

तुकाराम – शिवाजी के समकालीन, सामाजिक विभेदों का विरोध किया.

शंकरदेव – 15वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में

Q6. A – मंदिर और सम्बंधित राज्य 

  • देवगढ़ मंदिर (ललितपुर जिला, उत्तर प्रदेश) का निर्माण छठी शताब्दी ई. के प्रारम्भ में किया गया था.
  • भीतरगाँव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित एक नगर है, जो अपने प्राचीन हिन्दू मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. यह ईंटों से निर्मित सबसे बड़ा भारतीय मंदिर है जो गुप्त साम्राज्य के समय से अभी तक मौजूद है.

Q7. D – तमिझकम

तमिझकम वस्तुतः व्यापार परिणामस्वरूप उत्तर और दक्षिण के लोगों के मध्य सांस्कृतिक और आर्थिक संपर्कों को संदर्भित करता है जो चतुर्थ शताब्दी ईसा पूर्व से अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो गये थे.

Q8. D – शिलाप्पादिकारम

  • इसकी रचना छठी शताब्दी ईस्वी के आस-पास की गई थी.
  • इसमें एक प्रेम कहानी का वर्णन किया गया है जिसमें कोवलन नामक एक गणमान्य व्यक्ति द्वारा एक सभ्य परिवार से विवाहित अपनी पत्नी कण्णगी के स्थान पर कावेरीपट्टनम की माधवी नामक एक गणिका को पसंद किया गया.
  • मदुरै के एक अनाज व्यापारी सीतलै सत्तनार द्वारा एक अन्य महाकाव्य “मणिमेखलै” की रचना की गई थी. जबकि शिलाप्पादिकारम के रचियता इलांगो आदिगल थे.

Q9. B – कलिंग, सुन्दरगढ़, संभलपुर, भरहुत

Q10. A – हड़प्पा कालीन मृद्भांड

hadappa kaal quiz

[vc_row][vc_column][vc_column_text][/vc_column_text][vc_btn title=”Click for > Sansar Mock Test Series” style=”3d” shape=”round” color=”green” size=”lg” align=”center” i_icon_fontawesome=”fa fa-quora” button_block=”true” add_icon=”true” link=”url:https%3A%2F%2Fwww.sansarlochan.in%2Fmock-test-series%2F|||”][/vc_column][/vc_row]
Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]