JPSC झारखण्ड लोक सेवा आयोग Pre+Mains Syllabus in PDF

Sansar LochanJPSC Exam

jpsc syllabus

जोहार! झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) का notification 2021 (विज्ञापन संख्या 1/2021) आ चुका है. इस बार झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारम्भिक परीक्षा (prelims) मई और मुख्य परीक्षा (mains) सितम्बर महीने में होने वाली है. संयुक्त परीक्षा इसलिए बोला जा रहा है क्योंकि वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के लिए प्राप्त रिक्तियों के आधार पर परीक्षा ली जानी है. नीचे टोटल पोस्ट और पदों के विवरण जैसे डिटेल दिए गये हैं. आशा है कि झारखण्डवासियों ने इस साल की परीक्षा के लिए अपनी कमर कस ली होगी. इस पोस्ट में JPSC का सिलेबस (Syllabus) PDF के रूप में मैं Hindi में दे रहा हूँ. आप चाहे तो पोस्ट के नीचे जाकर direct link के जरिये पूरे सिलेबस को डाउनलोड भी कर सकते हैं. JPSC (Jharkhand Civil Seva Exam) के मेंस और प्रिलिम्स (Mains and Prelims) परीक्षा दोनों के सिलेबस इस पोस्ट में दिए जा रहे हैं. संक्षेप में बता दूँ कि झारखण्ड लोक सेवा आयोग की परीक्षा काफी अनियमित है. कभी-कभी दो तीन-साल के बाद परीक्षा का आयोजन होता है. इसलिए यदि इस वर्ष notification आता है तो इसे miss करने की गलती न करें. JPSC में कई तरह के पोस्ट निकलते हैं जैसे – Deputy District President, Deputy Collector, Deputy Superintendent of Police, District Registrar आदि.

MOCK TEST IS ON

SEE DETAILS OF MOCK TEST

कुछ महत्त्वपूर्ण तिथि (Dates)

ऑनलाइन आवदन पत्र भरने के लिए तिथि एवं अन्य निदेश नीचे दिए जा रहे हैं –

  1. ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि : 15.02.2021 – 15.03.2021
  2. ऑनलाइन आवदन भरने की अंतिम तिथि : 15.03.2021 (समय: 11:45pm)
  3. परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 16.03.2021 (समय: 11:45pm)
  4. प्रारम्भिक परीक्षा की संभावित तिथि : 2.05.2021
  5. मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि : 4th week सितम्बर 2021

JPSC Prelims परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई भी नकारात्मक अंक (negative marking) का प्रावधान नहीं है.

Table of Contents

JPSC 2021 Important Detailsnew_gif_blinking

  1. Total Posts = 252 (अनारक्षित = 114, ST = 64 , SC = 22, OBC (अनु 1) = 20, OBC (अनु 2) = 13, EWS = 19), आदिम जनजाति = 01, महिला = 08, खेलकूद = 02, दृष्टि निःशक्त (क) = 02, श्रवण निःशक्त (ख) = 02 , चलन निःशक्त (ग) = 02, अन्य = 01.
  2. पदों के नाम = पुलिस उपाधीक्षक (40), उप समाहर्ता (44), जिला समादेष्टा (16), कारा अधीक्षक (02), झारखण्ड शिक्षा वर्ग – 2 (41), सहायक नगर आयुक्त/कार्यपालक पदाधिकारी (65), अवर निबंधक (10), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा (02), नियोजन पदाधाकारी (09) और प्रोबेशन पदाधिकारी (17).
  3. उम्र सीमा = अनारक्षित (अधिकतम 35 वर्ष), SC/ST (अधिकतम 40 वर्ष), OBC (37 वर्ष), महिला (अधिकतम 40 वर्ष)

Read more: JPSC Notification 2021new_gif_blinking

हर PCS परीक्षा की तरह JPSC की भी परीक्षा तीन चरणों में होती है –

1. प्रारंभिक परीक्षा (Objective questions)
2.मेंस परीक्षा (Descriptive questions)
3.साक्षात्कार/इंटरव्यू

प्रारम्भिक परीक्षा का सिलेबस – Prelims Syllabus of JPSC Prelims

  1. प्रारम्भिक परीक्षा objective type की होगी.
  2. इस परीक्षा में दो पेपर होंगे – General Studies – 1 और General Studies – 2
  3. दोनों 200-200 marks के होंगे यानी हर प्रश्न का marks 2 होगा.
  4. दोनों पेपर में 100-100 सवाल रहेंगे.
  5. प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा.

General Studies – 1 Syllabus : Prelims

A. भारतीय इतिहास – 15 सवाल

  • प्राचीन भारत (5 सवाल)
  • मध्यकालीन भारत (5 सवाल)
  • आधुनिक भारत (5 सवाल)

B. भारत का भूगोल – 10 सवाल

  • सामान्य भूगोल (3 सवाल)
  • भौतिक भूगोल (3 सवाल)
  • आर्थिक भूगोल (2 सवाल)
  • सामजिक एवं जनसांख्यिकीय भूगोल (2 सवाल)

C. भारतीय राजनीति एवं शासन – 10 सवाल

  1. भारतीय संविधान (4 सवाल)
  2. लोक प्रशासन एवं सुशासन (4 सवाल)
  3. विकेंद्रीकरण : पंचायत एवं नगरपालिका (2 सवाल)

D. आर्थिक और सतत विकास – 10 सवाल

  1. भारतीय अर्थव्यवस्था की मूलभूत विशेषताएँ (4 सवाल)
  2. सतत विकास और आर्थिक मुद्दे (4 सवाल)
  3. आर्थिक सुधार और वैश्वीकरण (2 सवाल)

E. विज्ञान एवं तकनीक – 15 सवाल

  1. सामान्य विज्ञान (6 सवाल)
  2. कृषि और प्रौद्योगिकी विकास (6 सवाल)
  3. सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (3 सवाल)

F. झारखंड से सवाल (इतिहास, भूगोल, समाज, संस्कृति एवं विरासत) – 10 सवाल

G. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वर्तमान घटनाएं – 15 सवाल

H. मिले-जुले विभिन्न सवाल जो किसी विशेष श्रेणी में नहीं आते हैं – 15 सवाल

  • मानवाधिकार
  • पर्यावरण सुरक्षा, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन
  • शहरीकरण
  • खेलकूद
  • आपदा प्रबन्धन
  • गरीबी एवं बेरोजगारी
  • पुरस्कार
  • संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठन

General Studies – 2 Syllabus : Prelims

A. झारखंड का इतिहास :- 8 प्रश्न (8×2=16)

  1. मुंडा शासन व्यवस्था (1 प्रश्न)
  2. नागवंशी शासन व्यवस्था (1 प्रश्न)
  3. पहड़ा पंचायत शासन व्यवस्था (1 प्रश्न)
  4. मांझी परगना शासन व्यवस्था (1 प्रश्न)
  5. मुंडा मानकी शासन व्यवस्था (1 प्रश्न)
  6. ढोकलो सोहोर शासन व्यवस्था (1 प्रश्न)
  7. जातीय पंचायत शासन व्यवस्था (2 प्रश्न)

B. झारखंड आन्दोलन :- 7 प्रश्न (7×2=14)

  1. झारखंड के सदान (1 प्रश्न)
  2. झारखंड के आदिवासी (1 प्रश्न)
  3. झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी (1 प्रश्न)
  4. झारखंड के विभूति (2 प्रश्न)
  5. झारखंड आन्दोलन एवं राज्य गठन (2 प्रश्न)

C. झारखंड की विशिष्ट पहचान :- 5 प्रश्न (5×2=10)

  1. झारखंड की सामाजिक स्थिति (1 प्रश्न)
  2. झारखंड की सांस्कृतिक स्थिति (1 प्रश्न)
  3. झारखंड की राजनीतिक स्थिति (1 प्रश्न)
  4. झारखंड की आर्थिक स्थिति (1 प्रश्न)
  5. झारखंड की धार्मिक विशिष्टताएँ एवं पहचान (1 प्रश्न)

D. झारखंड का लोक साहित्य, नृत्य, संगीत, वाद्य, दर्शनीय स्थल एवं आदिवासी संस्कृति :- 5 प्रश्न (5×2=10)

  1. लोक साहित्य (1 प्रश्न)
  2. पारम्परिक कला एवं लोक नृत्य (1 प्रश्न)
  3. लोक संगीत एवं वाद्य (1 प्रश्न)
  4. दर्शनीय स्थल – प्राकृतिक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, धार्मिक एवं आधुनिक स्थल (1 प्रश्न)
  5. आदिवासी – जाति -प्रजाति एवं विशेषताएँ (1 प्रश्न)

E. झारखंडी साहित्य और साहित्यकार :- 5 प्रश्न (5×2=10)

  1. झारखंडी साहित्य एवं साहित्यकार (5 प्रश्न)

F. झारखंड के प्रमुख शिक्षण संस्थान :- 3 प्रश्न (3×2=6)

G. झारखंड के खेल-कूद :- 5 प्रश्न (5×2=10)

H. झारखंड के भूमि सम्बन्धी कानून/अधिनियम :- 12 प्रश्न (12×2=24)

  • छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (C.N.T.) – 5 प्रश्न
  • संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम (S.P.T.) – 5 प्रश्न
  • अन्य राज्य परक अधिनियम – 2 प्रश्न

I. 1947 से राज्य आर्थिक विकास का इतिहास, झारखंड का भूगोल – जंगल, नदी, पहाड़-पर्वत, खान-खनिज आदि  :- 10 प्रश्न (10×2=20)

J. झारखंड की औद्योगिक नीति, विस्थापन, और पुनर्वास नीति एवं अन्य नीतियाँ :- 6 प्रश्न (6×2=12)

K. झारखंड के प्रमुख उद्योग का नाम और स्थान तथा औद्योगिक विकास :- 5 प्रश्न (5×2=10)

L. झारखंड की प्रमुख योजनाएँ एवं उपयोजनाएँ :- 5 प्रश्न (5×2=10)

M. झारखंड में जंगल प्रबंधन एवं वन्य जीव जन्तु संरक्षण कार्य  :- 5 प्रश्न (5×2=10)

N. झारखंड राज्य के पर्यावरण सम्बन्धी तथ्य, हो रहे पर्यावरण परिवर्तन एवं उसके अपशमन (Mitigation) एवं अनुकूलन (Adaptation) :- 7 प्रश्न (7×2=14)

O. झारखंड से आपदा प्रबन्धन :- 5 प्रश्न (5×2=10)

P. झारखंड से सम्बंधित विविध तथ्यों एवं समसामयिक घटनाएँ  :- 7 प्रश्न (7×2=14)

मेंस परीक्षा का सिलेबस – Mains Syllabus of JPSC Prelims

  1. मेंस परीक्षा एक लिखित परीक्षा है.
  2. इसमें 6 पेपर अनिवार्य हैं.
  3. 6 पेपर में से 2 पेपर भाषा से सम्बंधित हैं जिनके marks क्रमशः 100 और 150 हैं.
  4. बाकी के 4 पेपर विषय-आधारित है. उनमें से प्रत्येक का total marks 200 है.

PAPER I (100 marks)

  1. पेपर 1 – सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी
  2. पेपर 2 – भाषा से सम्बंधित पेपर

विषय-आधारित 4 पेपर हैं –

  1. इतिहास एवं भूगोल
  2. भारतीय संविधान, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन एवं सुशासन
  3. भारतीय अर्थव्यवस्था, वैश्वीकरण, सतत विकास
  4. सामान्य विज्ञान, पर्यावरण एवं तकनीकी विकास

पेपर 1 

A. General Hindi : 50 Marks 

  • निबंध (400 शब्दों का) – 15 अंक
  • व्याकरण – 15 अंक
  • वाक्य विन्यास – 10 अंक
  • संक्षेपण – 10 अंक

B. General English : 50 Marks

  • Essay (400 words) – 15 अंक
  • Grammar – 15 अंक
  • Comprehension – 10 अंक
  • Precis – 10 अंक

Paper 1 केवल qualifying paper होगा जिसके मार्क्स total marks में नहीं जोड़े जायेंगे. इस पेपर में आपको कम-से-कम 100 में से 30 अंक लाने हैं.

PAPER II (150 marks)

नीचे दी गई भाषा और साहित्य में छात्र को एक भाषा/साहित्य का चयन करना होगा – 

  1. उड़िया भाषा और साहित्य
  2. बांग्ला भाषा और साहित्य
  3. उर्दू भाषा और साहित्य
  4. संस्कृत भाषा और साहित्य
  5. अंग्रेजी भाषा और साहित्य
  6. हिंदी भाषा और साहित्य
  7. संथाली भाषा और साहित्य
  8. पञ्चपरगनिया भाषा और साहित्य
  9. नागपुरी भाषा और साहित्य
  10. मुंडारी भाषा और साहित्य
  11. कुडुख भाषा और साहित्य
  12. कुरमाली भाषा और साहित्य
  13. खोरठा भाषा और साहित्य
  14. खड़िया भाषा और साहित्य
  15. हो भाषा और साहित्य

इसके मार्क्स final marks में जोड़े जायेंगे.

Summary of JPSC Syllabus in Hindi

  1. Prelims में दो पेपर (जिसके मार्क्स कुल मार्क्स में नहीं जोड़े जायेंगे)
  2. मेंस में कुल 6 पेपर (Paper 1, Paper 2, Paper 3, Paper 4, Paper 5, Paper 6)
  3. मेंस का Paper 1 qualifying nature का होगा जिसमें सिर्फ pass marks लाना है और इसके नंबर कुल मार्क्स में नहीं जोड़े जायेंगे.
  4. जिसके मार्क्स पर आपका selection होगा, वे पेपर हैं – Paper II, Paper III, Paper IV, Paper V, Paper VI)
  5. इंटरव्यू कुल 100 मार्क्स का होगा.
  6. टोटल मार्क्स हैं 1150

jpsc_syllabus

JPSC Syllabus in PDF

Download>>> JPSC PRELIMS SYLLABUS

Download official notification : JPSC Notification 2021

Study Material will be available on :-

History

Geography

Polity

Economy

Jharkhand GK

Read them too :
[related_posts_by_tax]