JPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 10

Sansar LochanJPSC

जोहार! आज हम झारखण्ड के Miscellaneous सवाल आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो इस पोस्ट पर कमेंट करके जरूर बताएँ ताकि 2021 की JPSC परीक्षा होने के पहले एक टेस्ट सीरीज आपके लिए ला सकें.

वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें अवश्य सूचित करें. 

JOIN TEST SERIES new_gif_blinking

Important Info
👉यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने झारखंडी और बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.

⏳Jharkhand – JPSC – Test Series Part 10

JPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 10

Congratulations - you have completed JPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 10. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
निम्नलिखित में से किन्हें 2011 में झारखण्ड रत्न पुरस्कार और 2020 में कला के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाज़ा गया?
A
मणिलाल नाग
B
रमजान खान
C
सरिता जोशी
D
मधु मंसूरी हंसमुख
Question 1 Explanation: 
मधु मंसूरी हसमुख एक भारतीय गायक, गीतकार और कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अलग राज्य झारखंड के आंदोलन के लिए कई नागपुरी गीत लिखे और गाए थे। 2011 में झारखंड सरकार ने उन्हें झारखंड रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। 2020 में, उन्होंने कला के क्षेत्र में पद्म श्री प्राप्त किया।
Question 2
बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में कितने नए घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है?
A
1000
B
2000
C
3000
D
4000
Question 3
चुटिया के राम मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
A
रघुनाथ शाह
B
प्रताप राय
C
दुर्जन शाल
D
उदयनाथ शाहदेव
Question 3 Explanation: 
रांची रेलवे स्टेशन से पांच मिनट पैदल चलने पर राधा वल्लभ मंदिर या प्राचीन राम मंदिर स्थित है। नागवंशी राजा रघुनाथ शाहदेव ने इसे 1687 ईस्वी में बनवाया था। मंदिर को साधारणतया लोग सीताराम मंदिर के नाम से जानते हैं, लेकिन मंदिर में एक शिलालेख में राधावल्लभ मंदिर नाम अंकित है। गर्भगृह में राम, सीता, लक्ष्मण के साथ राधा-वल्लभ की मूर्ति स्थापित हैं। राम-कृष्ण को मानने वाले धर्मावलंबियों के लिए यह मंदिर खास है।
Question 4
वैद्यनाथ मन्दिर झारखण्ड के किस जिले में अवस्थित है?
A
गोड्डा
B
देवघर
C
धनबाद
D
खूँटी
Question 4 Explanation: 
देवघर एक हिंदी शब्द है, और इसका अर्थ है वैसा स्थान जहाँ देवता और देवियों का वास होता है. देवघर को बैद्यनाथ धाम, बाबाधाम और बी० देवघर के नाम से भी जाना जाता है. बैद्यनाथधाम के उद्भव बहुत स्पष्ट नहीं है फिर भी संस्कृत की रचनायों में इसका उल्लेख हरिताकिवन या केत्किवन के रूप में किया गया है. देवघर जिले का क्षेत्रफल 2479 वर्ग किलोमीटर (2,45,156 हेक्टेयर) है. देवघर की संरचना मुख्य रूप से पर्वतीय है, जबकि कुछ स्थानों पर मैदानी भाग भी है. यहाँ की 28% भूमि उर्वरा शक्ति से परिपूर्ण तथा कृषि योग्य है. यहाँ की कृषि प्रायः वर्षा पर निर्भर है, बावजूद इसके यहाँ पैदावार अच्छी होती है.
Question 5
योगिनी मंदिर झारखंड के किस जिले में अवस्थित है?
A
गोड्डा
B
देवघर
C
राँची
D
बोकारो
Question 5 Explanation: 
मां योगिनी मंदिर झारखंड में गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड में स्थित है। यह जिला मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर दूर बारकोपा में स्थित है। मां योगिनी का यह प्राचीन मंदिर तंत्र साधकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसका इतिहास काफी पुराना है। ऐतिहासिक और धार्मिक पुस्तकों के अनुसार, यह मंदिर द्वापर युग का ही है और यहां पांडवों ने अपने अज्ञात वर्ष के कई दिन बिताए थे। इसकी चर्चा महाभारत में भी है। तब यह मंदिर 'गुप्त योगिनी' के नाम से प्रसिद्ध था।
Question 6
उधवा पक्षी विहार कहाँ अवस्थित है?
A
रामगढ़
B
लातेहार
C
साहेबगंज
D
चतरा
Question 6 Explanation: 
यह पक्षी विहार साहेबगंज जिले में आता है। सन 1991 में इसे पक्षी विहार के रूप में मान्यता मिली थी । यह 5.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर पथोरा झील में वर्ष भर पानी रहता है तथा यह उधवा डैम के चलते गंगा नदी से जुड़ा है.
Question 7
सूखदारी, गुरुसिंधू और बलचौरा जलप्रपात कहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं?
A
गढ़वा
B
पलामू
C
लातेहार
D
इनमें से कोई नहीं
Question 8
1641 ई. में किस मुग़ल सेनापति ने पलामू पर असफल आक्रमण किया था?
A
इताइद खान
B
शाइस्ता खां
C
मुहम्मदान फौजदार
D
इनमें से कोई नहीं
Question 8 Explanation: 
पलामू किले का निर्माण चेरो राजा द्वारा किया गया था. मुगल सेनापति शाइस्ता खां ने पलामू पर आक्रमण किया था पर चेरो राजा ने उसे विफल कर दिया था.
Question 9
घड़घड़िया जलप्रपात और निंदी जलप्रपात कहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं?
A
गढ़वा
B
गुमला
C
लोहरदगा
D
पलामू
Question 10
झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल कौन हैं?
A
बेबी रानी मौर्या
B
अनुसुइया उइके
C
नजमा हपतुल्ला
D
द्रौपदी मुर्मू
Question 10 Explanation: 
ओडिशा की आदिवासी राजनीतिज्ञ द्रौपदी मुर्मू ने 2015 में झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी. वह देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल हैं.
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.
Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]