Important Polity Questions for मेंस एंड प्री in Hindi

Sansar LochanPolity Notes

polity_hindi

मैंने “भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन (polity)” से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (questions in HINDI) भाषा में एकत्रित किये हैं जो आपके मेंस या प्री (यू.पी.एस.सी. परीक्षा mains or prelims UPSC exam) या अन्य प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा (state civil services exams like RPSC, UPPSC, MPPSC) में पूछे जा सकते हैं. वैसे यदि आप किसी ख़ास प्रश्न का उत्तर (answers for a specific question) जानने के लिए इच्छुक हैं तो आप कमेंट सेक्शन में वह क्वेश्चन टाइप कर सकते हैं, मैं शीघ्रतः उस प्रश्न के उत्तर देने का प्रयास करूँगा. आप भी कमेंट सेक्शन में उत्तर देने के लिए आमंत्रित हैं.

Polity Questions for मेंस एंड प्री in Hindi

  1. न्याय पंचायत क्या है?
  2. भारत में राष्ट्रीय आपात लागू करने के लिए क्या-क्या परिस्थितियाँ आवश्यक हैं?
  3. विनियोग विधेयक से क्या तात्पर्य है?
  4. वह कौन से क्षेत्र हैं, जहाँ 73वें संविधान संशोधन के प्रावधान लागू नहीं होंगे?
  5. क्या संघ राज्य क्षेत्रों में विधान सभाएँ विद्यमान हैं?
  6. भारत के संविधान निर्मात्री सभा की प्रारूप समिति में कौन-कौन थे?
  7. भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाओं को रखा गया है?
  8. ग्राम पंचायत न्यायालय क्या है?
  9. अधीनस्थ विधान क्या होता है?
  10. वर्तमान में संसद सदस्य के वेतन भत्ते कितने हैं?
  11. अल्पसूचना प्रश्न क्या होते हैं?
  12. देशीयकरण विधि (Naturalization Process) द्वारा भारत की नागरिकता अर्जित करने हेतु किन शर्तों का अनुपालन आवश्यक है?
  13. बजट की सर्वमान्य परिभाषा क्या है?
  14. विश्व में “लोकतंत्र का घर” किस देश को कहा जाता है?
  15. स्थगन प्रस्ताव क्या होता है?
  16. शून्य काल क्या होता है?
  17. भारत में नागरिकता पाने के लिए क्या प्रावधान हैं?
  18. अनुसूचित जाति (Scheduled Cast) तथा अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribes) के लिए संविधान में क्या प्रावधान हैं?
  19. पिछड़े वर्गों (Backward Classes) के लिए संविधान में क्या प्रावधान हैं?
  20. संविधान में “अस्पृश्यता” से सम्बंधित क्या प्रावधान हैं?
  21. मौलिक अधिकार तथा राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में कौन प्रमुख या सर्वोच्च (Supreme) हैं?
  22. भारतीय संविधान में मार्शल कानून (Marshal Law) से सम्बंधित क्या उपबंध हैं तथा इसका क्या प्रभाव होता है?
  23. संविधान द्वारा प्रदान किया गया विधि के समक्ष समानता के अधिकार का क्या तात्पर्य है,  इसके क्या अपवाद हैं?
  24. मंडल आयोग के मामले को समझाएँ.
  25. मौलिक अधिकारों के अंतर्गत क्या-क्या स्वतंत्रताएँ प्रदान की गयीं हैं? क्या वह स्वतंत्रताएँ असीमित हैं?
  26. प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता (Life and Personal Liberty) के संरक्षण से क्या तात्पर्य है? संविधान में इससे सम्बंधित क्या प्रावधान हैं?
  27. संविधान में वेश्यावृत्ति-निरोध से सबंधित क्या उपबंध हैं?
  28. संविधान में किसी व्यक्ति को सामान्य विधि के अधीन गिरफ्तारी से क्या संरक्षण प्राप्त होता है?
  29. संपत्ति के अधिकार (Right to Property) की वर्तमान स्थिति क्या है?
  30. संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक कर्तव्य कौन-से हैं तथा इनको लागू करने के लिए तथा उल्लंघन करने वाले के लिए क्या प्रावधान है?
  31. भारतीय संविधान में राज्य के उच्च न्यायालय को अधिकारों को लागू करवाने के लिए क्या अधिकार प्रदान किये गए हैं?
  32. यदि किसी राज्य की विधान सभा भंग हो तो क्या राष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हो सकता है?
  33. क्या राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को पदच्युत कर सकता है?
  34. मुख्य आयुक्त, उपराज्यपाल तथा प्रशासक के पद किससे संबंधित होते हैं?
  35. क्या राष्ट्रपति मुख्य चुनाव आयुक्त तथा आयुक्तों को उनके कार्यकाल पूरा होने से पूर्व ही उन्हें पदमुक्त कर सकता है?
  36. क्या राष्ट्रपति को कुछ संघ राज्य क्षेत्रों के लिए विनिमय बनाने की शक्ति है?
  37. राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय आपात (अनु. 352) तथा राज्यों में आपात स्थिति (अनु. 356) के अंतर्गत की गयी उद्घोषणा का संसद द्वारा कितनी अवधि के अंतर्गत अनुमोदन हो जाना आवश्यक है?
  38. देश में राष्ट्रीय आपात लगाने के लिए क्या-क्या परिस्थतियाँ आवश्यक हैं? क्या इस उद्घोषणा को न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है?
  39. राष्ट्रपति तथा राज्यपाल के अध्यादेश (Ordinance) कितने समय तक वैद्य रहते हैं?
  40. क्या राज्यपाल (Governor)महान्यायवादी (Attorney General) तथा नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor General) के विरुद्ध महाभियोग (Impeachment) लगाया जा सकता है?
  41. क्या भारतीय राष्ट्रपति को निषेधाधिकार शक्ति (Veto Power) प्राप्त है?
  42. किन विषयों पर विधेयक प्रस्तुत करने से पूर्व राष्ट्रपति की अनुमति या सिफारिश की आवश्यकता होती है?
  43. राष्ट्रपति की “क्षमादान” की शक्ति के तहत् क्षमा (Pardon), प्रविलम्बन (Reprieve), विराम (Respite), परिहार (Remission) तथा लघुकरण (Commutation) का क्या अर्थ है ?
  44. राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित किये गए विधेयक पर राष्ट्रपति के क्या अधिकार हैं?
  45. क्या राष्ट्रपति तथा राज्यपाल के विरुद्ध किसी न्यायालय में वाद लाया जा सकता है? प्रधानमंत्री की इस सन्दर्भ में क्या स्थिति है?
  46. क्या उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति के कार्यकाल पूरा हो जाने तथा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के पदभार ग्रहण करने तक के अंतराल में राष्ट्रपति के पद पर कार्य कर सकता है?
  47. साधारण विधेयक और वित्त विधेयक में क्या अंतर है?
  48. क्या राज्यपाल को मृत्यु-दंड को क्षमादान द्वारा समाप्त करने का अधिकार है?
  49. भारत में ऐसा कौन-सा पदाधिकारी है जो सेवानिवृत्त होने के पश्चात् भारत सरकार के अधीन किसी भी पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता?
  50. भारत में ऐसा कौन-सा पदाधिकारी है जो कि संसद एवं मंत्रिमंडल का सदस्य न होते हुए भी संसद में तथा उसकी समितियों में भाषण दे सकता है और संसद को मिलने वाली उन्मुक्तियों एवं विशेषाधिकारों का उपयोग करता है?
  51. क्या राष्ट्रीय विकास परिषद् संवैधानिक संस्था है? इसके क्या उपयोग हैं?
  52. क्या अंतर्राज्य परिषद् संवैधानिक संस्था है? इसका गठन कौन करता है तथा इसके गठन का उद्देश्य क्या है?
  53. वित्त आयोग का गठन और कार्य बताइये.
  54. राज्य की संचित निधि (The Consolidated Fund of the State) तथा भारत की संचित निधि (The Consolidated Fund of India) क्या है?
  55. आकस्मिकता निधि (Contingency Fund, Wikipedia) क्या है?
  56. व्यवस्थापन का क्षेत्राधिकार क्या होता है?
  57. तत्व एवं सार का सिधांत (Doctrine of Pith and Substance) क्या है?
  58. छद्म विधायन का सिद्धांत (Doctrine of Colorable legislation) क्या है?
  59. भारतीय परिसंघ में नए राज्यों की रचना और सीमाओं में परिवर्तन के लिए संविधान में क्या प्रावधान है?
  60. क्या केंद्र को सामान्य समय में राज्य-सूची के विषय में कानून बनाने का अधिकार है?
  61. समवर्ती सूची में वर्णित किसी विषय पर केंद्र एवं राज्य दोनों कानून बनाते हैं तथा दोनों में असंगति होती है. तो किसका कानून मान्य होगा?
  62. लोक सभा के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को कौन शपथ ग्रहण कराता है?
  63. संसद के दोनों सदनों की किसी संयुक्त बैठक में यदि लोक सभा अध्यक्ष अनुपस्थित हो तो उसकी अध्यक्षता कौन करेगा?
  64. संसद सदस्य की अयोग्यता के सम्बन्ध में किसका निर्णय अंतिम होगा?
  65. क्या विघटित लोकसभा का अध्यक्ष नवगठित लोक सभा के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता करता है?
  66. क्या लोकसभा के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को उनके विरूद्ध महाभियोग लगाकर पदमुक्त किया जाता है?
  67. क्या भारतीय संसद संप्रभु (Sovereign) है?
  68. तारांकित तथा अतारांकित प्रश्न कौन-से होते हैं?
  69. कटौती प्रस्ताव (Cut Motion) का क्या अभिप्राय है?
  70. संसद के सत्रावसान (Prorogation)स्थगन (Adjournment) तथा विघटन (Dissolution) से क्या तात्पर्य है?
  71. यदि संसद की संयुक्त बैठक आहूत करने के आशय की राष्ट्रपति की अधिसूचना के बाद लोक सभा का विघटन हो जाता है, तो क्या संयुक्त बैठक संपन्न होगी?
  72. लोक सभा के विघटित हो जाने पर विधेयकों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
  73. धन विधेयक (Money Bill) किसे कहते हैं?
  74. निर्वाचन आयोग कब बहु-सदस्यीय बना?
  75. लेखानुदान (Votes on Account) से क्या तात्पर्य है?
  76. संविधान की उद्देशिका का क्या महत्व होता है? भारत के संविधान की उद्देशिका में प्रतिस्थापित भारतीय राज्य-व्यवस्था के दर्शन को सुस्पष्ट कीजिये.
  77. “सांविधानिक मशीनरी का ठप्प हो जाना” के अर्थ की विवेचना कीजिये. इसके क्या प्रभाव होते हैं?
  78. भारत का संविधान किस प्रकार सामान अधिकार प्रदान करता है?
  79. भारत का संविधान लोक सेवा आयोगों की स्वतंत्रता को बनाए रखने का किस प्रकार प्रयास करता है?
  80. राज्य वित्त आयोग के मुख्य कार्यों का वर्णन कीजिये.
  81. राज्य सरकारें पंचायतों पर किस प्रकार नियंत्रण रख सकती हैं?

पढ़िए :- Glossary: Parliamentary Procedure संसदीय प्रक्रिया शब्दावली

Polity से Related सभी पोस्ट यहाँ पर डाले जा रहें हैं >>> Political Science Notes in Hindi

[jetpack_subscription_form]

 

We discussed today some important polity questions that can come in upcoming UPSC/Civil services mains exam. These questions are also helpful for Prelims exam. There are total 81 questions which are more than enough to cover at least the basic knowledge of polity. In prelims exam of UPSC, 10 to 15 questions out of total 100 questions are related to polity. So if we prepare these 81 questions we can easily  handle the polity section in exam. But you will have to prepare answers of these questions on your notebook with the help of internet or books you have.

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]