वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022

Sansar LochanCurrent Affairs1 Comment

हाल ही में कंसर्न वर्ल्डवाइड (आयरलैंड) एवं Welthungerhilfe (जर्मनी) द्वारा वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022 (Global Hunger Index) अनावृत किया गया था।

वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022 और भारत

इसमें 121 देशों की सूची में भारत 107वें स्थान पर रहा। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2021 में भारत 116 देशों में से 101वें स्थान पर था।

भारत अपने पड़ोसी देशों पाकिस्तान (99वें), नेपाल (81वें) और बांग्लादेश (84वें) तथा श्रीलंका (64वें) से भी पीछे है।

दक्षिण एशियाई देशों में केवल अफ़ग़ानिस्तान (109वें) ही भारत से खराब स्थिति में है।

global hunger index

यूपीएससी पाठ्यक्रम GS Paper 1: जनसंख्या और संबंधित मुद्दे, गरीबी और विकास संबंधी मुद्दे, शहरीकरण, उनकी समस्याएं और उनके उपचार।

वैश्विक भुखमरी सूचकांक क्या है?

इसे कंसर्न वर्ल्डवाइड एवं Welthungerhilfe द्वारा वार्षिक तौर पर जारी किया जाता है। वर्ष 2018 तक IFPRI भी इसके प्रकाशन में सम्मिलित था।

इसमें 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों के स्वास्थ्य के चार विभिन्न मानदंडों के आधार पर देशों को रैंकिंग प्रदान की जाती है। ये हैं:

  • अल्पपोषण
  • चाइल्ड स्टंटिंग (आयु के अनुसार लंबाई)
  • चाइल्ड वेस्टिंग (लंबाई के अनुसार वज़न)
  • बाल मृत्यु दर उपरोक्त मानदंडों के आधार पर देशों को 100 अंक के पैमाने पर स्कोर प्रदान किया जाता है। जहाँ 0 से तात्पर्य सर्वश्रेष्ठ (कोई भुखमरी नहीं) तथा 100 सबसे खराब होता है। 10 से कम का स्कोर कम भुखमरी, 20 से 34.9 का स्कोर गंभीर भुखमरी, 35 से 49.9 का स्कोर ख़तरनाक जबकि 50 या उससे अधिक का स्कोर भुखमरी के अत्यधिक ख़तरनाक स्तर को दर्शाता है। भारत 29.1 के स्कोर के साथ “गंभीर भुखमरी” श्रेणी में है। केंद्र सरकार ने इस रैंकिंग को चुनौती दी है तथा रैंकिंग प्रणाली को अवैज्ञानिक बताया है।
 

GHI स्कोर चार घटक संकेतकों के मूल्यों पर आधारित है:-

  1. अल्पपोषण (undernourishment) – जनसंख्या का वह हिस्सा, जो अपर्याप्त कैलरी ग्रहण कर रहा है.
  2. बाल दुबलापन (child wasting) – लंबाई की तुलना में अल्प वजन वाले 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों का जनसंख्या में हिस्सा.
  3. बाल ठिगनापन (child stunting– आयु की तुलना में निम्न लंबाई वाले 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों का जनसंख्या में हिस्सा.
  4. बाल मृत्यु दर (child mortality) – 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर.

भारत की स्थिति

  • भारत की चाइल्ड वेस्टिंग (लंबाई के अनुसार वज़न) दर 19.3% रही जो कि विश्व में सबसे खराब है।
  • अल्पपोषण की दर भी वर्ष 2018-20 के 14.6% से बढ़कर 2019-21 में 16.3% हो गई अर्थात् भारत में 22.4 करोड़ लोग अल्पपोषित हैं।
  • हालाँकि भारत में चाइल्ड स्टंटिंग (आयु के अनुसार लंबाई) की स्थिति में सुधार देखा गया है, जो 2014 से 2022 के दौरान 38.7% से गिरकर 35.5% हो गई है।
  • इसी अवधि में बाल मृत्यु दर भी 4.6% से गिरकर 3.3% हो गई है।

Current Affairs in Hindi

 

Print Friendly, PDF & Email
Read them too :
[related_posts_by_tax]

One Comment on “वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.