BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 2

Sansar LochanBPSC, PCS

बिहार सिविल सेवा परीक्षा के लिए बहुत सारे मेल मिले जितना सोचा भी नहीं था. इसलिए BPSC 65th Combined (Preliminary exam) परीक्षा के लिए कुछ सवाल दे रहा हूँ. यह सीरीज है जो आगे तक जायेगी और प्रश्नों की संख्या भी बढ़ाई जायेगी. इस तरह के कई सवाल रोज़ डाले जाएँगे. अभी तो सिर्फ शुरुआत है. सिर्फ अपने दोस्तों के साथ शेयर करें – Whatsapp, Facebook या Bihar के कोई ग्रुप में. मैं भी बिहार आने वाला हूँ जल्द. पूछूँगा आपसे कि आपने पोस्ट को कहाँ-कहाँ शेयर किया.

BPSC Questions Practice Mock Test Series Part 2

Congratulations - you have completed BPSC Questions Practice Mock Test Series Part 2 . You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
मुगलकाल में बिहार आने वाला प्रथम विदेशी यात्री कौन था?
A
अब्दुल लतीफ
B
मोहम्मद सादिक
C
मुल्ला बहबहानी
D
मुल्ला तकिया
Question 1 Explanation: 
मुल्ला तकिया ने अकबर के शासनकाल में जौनपुर से बंगाल तक की यात्रा की और सल्तनत काल में बिहार के इतिहास का अध्ययन किया.
Question 2
मुंगेर का बड़हिया टाल विरोध का उद्देश्य क्या था?
A
बकाश्त भूमि की वापसी की माँग
B
बिहार को अंग्रेजो से मुक्त करना
C
सेना में पुनः नौकरी प्राप्त करना
D
विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार करना
Question 2 Explanation: 
बड़हिया टाल का आंदोलन सबसे पुराना है और बिहार का सर्वप्रथम किसान आन्दोलन है. 1929 में स्वामी सहजानंद ने बिहार किसान संघ का गठन किया. 1936 में अखिल भारतीय किसान सभा का गठन हुआ. उसकी पहली बैठक स्वामी सहजानंद के नेतृत्व में लखनऊ में हुई. इस आंदोलन का केंद्र बड़हिया ताल था. इस आंदोलन से राहुल सांकृत्यायन, कार्य नंद शर्मा, सहजानंद सरस्वती, पंचानंद शर्मा आदि जुड़े हुए थे.
Question 3
बहारिस्ताने गैबी किसकी रचना है?
A
मुल्ला तकिया
B
मुल्ला बहबहानी
C
मिर्जा नाथन
D
मिर्जा गुलाम हुसैन
Question 4
मीरतुल अहवाल किसकी रचना है?
A
मिर्जा गुलाम हुसैन
B
मुल्ला तकिया
C
मिर्जा नाथन
D
मुल्ला बहबहानी
Question 5
बिहार के गया जिले के अफसढ़ से प्राप्त अभिलेख में किस राजवंश के बारे में जानकारी मिलती है?
A
परवर्ती गुप्त वंश
B
हर्यक वंश
C
पाल वंश
D
मौर्य वंश
Question 5 Explanation: 
परवर्ती गुप्त वंश के संस्थापक कृष्णगुप्त (५१० ई. ५२१ ई.) थे। अफसढ़ लेख के अनुसार मगध उसका मूल स्थान था, जबकि विद्वानों ने उनका मूल स्थान मालवा कहा गया है। उसका उत्तराधिकारी हर्षगुप्त हुआ है। उत्तर गुप्त वंश के तीन शासकों ने शासन किया। तीनों शासकों ने मौखरि वंश से मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध कायम रहा। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि चक्रवर्ती गुप्तों से पृथक करने के लिए ही इतिहासकारों ने इस वंश को परवर्ती गुप्त वंश अथवा उत्तर गुप्त वंश कह कर सम्बोधित किया है।
Question 6
बिहार प्रांत के आरा से प्राप्त देवबर्नाक का लेख तथा शाहपुर (पटना) एवं मन्दिर (बांका) से प्राप्त लेखों में जानकारी मिलती है -
A
मौर्य युग के बारे में
B
नन्द वंश के बारे में
C
गुप्त युग के बारे में
D
परवर्ती गुप्त वंश के बारे में
Question 6 Explanation: 
देवबर्नाक के अभिलेख में परवर्ती गुप्त शासक देवगुप्त, विष्णुगुप्त एवं जीवितगुप्त द्वितीय का नाम मिलता है.
Question 7
मेगास्थनीज ने अपनी पुस्तक "इंडिका" में पाटलिपुत्र को क्या कहा है?
A
पोलिब्रथा
B
पटना
C
पैट्सग्रोथी
D
ग्राहीपट्टनम
Question 8
मौर्यकाल में स्वतंत्र रूप से वैश्यावृत्ति में लिप्त स्त्रियाँ क्या कहलाती थीं?
A
आलंगनी
B
मनमोहीनी
C
रूपाजीवा
D
चांद्रायणी
Question 8 Explanation: 
मौर्य युग में भी बहुत सी स्त्रियाँ ऐसी थीं जो विवाह द्वारा पारिवारिक जीवन न बिताकर 'गणिका' या 'वेश्या' के रूप में जीवन यापन करती थीं। वे अनेक प्रकार से राजा का मनोरंजन करती थीं। स्वतंत्र रूप से वेश्यावृत्ति करने वाली स्त्रियाँ 'रूपाजीवा' कहलाती थीं। इनसे राज्य को आय होती थी। इनके कार्यों का निरीक्षण गणिकाध्यक्ष तथा एक राजपुरुष करता था। बहुत सी गणिकाएँ गुप्तचर विभाग में भी काम करती थीं।
Question 9
मलिक इब्राहिम बयाँ का मकबरा कहाँ स्थित है?
A
मुजफ्फरपुर
B
बिहारशरीफ
C
दरभंगा
D
कटिहार
Question 9 Explanation: 
मलिक इब्राहिम का मकबरा बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी पर स्थित है। इसे पीर पहाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर के उत्तर-पश्चिम दिशा में अवस्थित है। इस मकबरे के अन्दर संत मलिक इब्राहिम बर्यो की मजार है। इसकी मृत्यु 1353 ई0 में हुई थी। यह लाल पत्थरों से निर्मित ऐतिहासिक महत्व का ईस्लामिक स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना है।
Question 10
बिहार में बड़े पैमाने पर उत्खनन कार्य करवाने वाला तथा कई प्राचीन स्थलों की खोज करने वाले पुरातत्त्ववेत्ता कौन थे?
A
एम. सरकार
B
मार्टिन व्हीलर
C
दयाराम साहनी
D
कनिंघम
Question 10 Explanation: 
ब्रिटिश सेना के बंगाल इंजीनियर ग्रुप में इंजीनियर थे जो बाद में भारतीय पुरातत्व, ऐतिहासिक भूगोल तथा इतिहास के प्रसिद्ध विद्वान् के रूप में प्रसिद्ध हुए।
Question 11
"विदेह के राजा जनक ने निष्क या सुवर्ण या शतनाम उपहार में दिए." - यह कहाँ वर्णित है?
A
वृहदारण्यक उपनिषद
B
शतपथ ब्राह्मण
C
छान्दोग्य उपनिषद
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Question 12
अफसढ़ (गया) से प्राप्त एक मंदिर का भग्नावशेष प्राप्त हुआ है. इसके दीवारों पर कथा दृश्य अंकित है -
A
रामायण के
B
महाभारत के
C
नल दमयन्ती की कथा के
D
रामगुप्त एवं देवी के
Question 13
बिहार प्रांतीय किसान सभा का गठन कब हुआ?
A
1929
B
1935
C
1945
D
1951
Question 13 Explanation: 
स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में बिहार में किसान सभा आंदोलन शुरू हुआ, जिसने 1929 ई. में बिहार प्रांतीय किसान सभा (बीपीकेएस) में अपने कब्जे के अधिकारों पर ज़मीनदार हमलों के खिलाफ किसानों की शिकायतों को इकट्ठा करने के लिए गठित किया था, और इस प्रकार भारत में किसानों की गतिविधियों को चकित कर दिया था।
Question 14
झिझिया नृत्य किस विशेष अवसर पर किया जाता है?
A
दुर्गा पूजा
B
छठ पूजा
C
कर्मा पूजा
D
सरस्वती पूजा
Question 14 Explanation: 
झिझिया मिथिलांचल का एक प्रमुख लोक नृत्य है। दुर्गा पूजा के मौके पर इस नृत्य में लड़कियां बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है।
Question 15
बिम्बिसार एवं अजातशत्रु किस वंश है?
A
गुप्त वंश
B
मौर्य वंश
C
लिच्छवी वंश
D
हर्यंक वंश
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 15 questions to complete.

Tags : BPSC questions in Hindi. BPSC mock test previous year questions 2017, 2018, 2019 pdf in hindi. Bihar public service commission practice set

इस तरह के सभी सवाल आपको इस पेज पर मिलेंगे :>> BPSC Questions

We are also in telegram >> Telgram

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]