BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 25

Sansar LochanBPSC

आज हम बिहार सामान्य अध्ययन सामग्री (General Knowledge Study Material) आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो जरुर बताएँ ताकि हम इस तरह के Question and Answer सीरीज BPSC के लिए और भी ला सकें. यदि आपने हमारे पुराने Test series को सॉल्व नहीं किया है, तो इस लिंक पर जा कर जरुर सॉल्व कर लें > BPSC Study Material

वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें जरुर सूचित करें. 

Important Info
यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.

BIHAR – BPSC – History, Arts and Literature, Geography and Polity Questions TEST 200 Questions Part 25

  1. ‘नव नालन्दा महाविहार’ किसके लिए प्रसिद्ध है? – पाली अनुसंधान संस्थान
  2. ‘युक्ति योजना’ बिहार सरकार के द्वारा कब प्रारम्भ की गई? – 23 अप्रैल, 2011 ई.
  3. ‘विदेह के राजा ने निष्क या सुवर्ण या शतनाम उपहार में दिये’ यह कहाँ वर्णित है? – वृहदारण्यक उपनिषद्‌
  4. 1050 ई.पू के आस–पास गंगा घाटी में किस जगह से लोहा मिलने का प्रमाण मिलता है? – अंतरजीखेड़ा (उत्तर प्रदेश)
  5. 11 अगस्त 1942 ई. को सचिवालय गोलीकांड बिहार में कहाँ हुआ था? – पटना
  6. 15वीं सदी में कौन–सा नगर इस्लाम धर्म और संस्कृति का प्रमुख केन्द्र था? – जौनपुर
  7. 16 अप्रैल, 1930 ई. को नमक कानून भंग करने के लिए पटना के किस स्थान को चुना गया था? – नखासपिंड
  8. 1758 ई. में किस कम्पनी ने बिहार में शोरे के व्यापार पर एकाधिकार प्राप्त कर लिया था? – अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कम्पनी
  9. 18–19 अगस्त, 1920 ई. को बिहार प्रांतीय सम्मेलन के 12वें अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी? – राजेन्द्र प्रसाद
  10. 18–29 अगस्त, 1920 ई. को बिहार प्रांतीय सम्मेलन का 12वाँ अधिवेशन कहाँ हुआ था? – भागलपुर
  11. 1830 के दशक में पटना नगर किस धार्मिक आंदोलन का केंन्द्र था? – वहाबी आन्दोलन का
  12. 1855 में संथालों ने किस अंग्रेज कमांडर को हराया था? – मेजन बारो
  13. 1857 ई. के विद्रोह का नेतृत्व बिहार में कुँवर सिंह की मृत्यु के बाद किसने किया? – अमर सिंह
  14. 1857 ई. में कहाँ के महाराजाओं और उनके साथी जमींदारों ने आदमी तथा पैसों से अंग्रेजों की मदद की थी? – दरभंगा, डुमराव और हथुआ
  15. 1857 की क्रांति के नेता कुँवर सिंह की मृत्यु कब हुई थी? – 9 मई, 1858 ई.
  16. 1857 के विद्रोह का नेतृत्व बिहार में किसने किया? – कुँवर सिंह
  17. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गर्वनर जनरल कौन था? – लॉर्ड कैनिंग
  18. 1899–1900 में मुण्डा आंदोलन के नेता कौन थे? – बिरसा मुंडा
  19. 1905 ई. में बंगाल विभाजन के बाद कौन–से आंदोलन की शुरुआत हुई थी? – स्वदेशी आंदोलन
  20. 1908 ई. के छोटानागपुर काश्त अधिनियम ने किस प्रथा पर रोक लगाई थी? – खूँटकट्टी भूमि व्यवस्था पर
  21. 1916 ई. में लखनऊ के कांग्रेस अधिवेशन में बिहार के प्रतिनिधि के रूप में कौन सम्मिलित हुए थे? – राजकुमार शुक्ल एवं ब्रज किशोर प्रसाद
  22. 1921 ई. में गाँधी जी ने पटना में किस कॉलेज की स्थापना की थी? – बिहार विद्यापीठ
  23. 1922 ई. में चितरंजन दास की अध्यक्षता में कांग्रेस का 37वां अधिवेशन बिहार के किस शहर में आयोजित किया गया था? – गया
  24. 1934 ई. में पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में औपचारिक रूप से किस पार्टी के गठन की घोषणा की गई? – भारतीय कांग्रेस समाजवादी पार्टी
  25. 1935 के अधिनियम से बिहार में विधान परिषद्‌ एवं विधान सभा के लिए क्रमश: कितनी सीटों की व्यवस्था की गई थी? – क्रमशः 30 एवं 152
  26. 1940 ई. में किस स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 53वाँ अधिवेशन हुआ? – रामगढ़, झारखण्ड
  27. 1946 ई. में किस नेता को बिहार का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था? – श्रीकृष्ण सिंह
  28. 20 जुलाई, 1937 ई. को बिहार विधानसभा अध्यक्ष किन्हें चुना गया था? – प्रो. अब्दुल बारी
  29. 2001 से 2011 के दशक में बिहार में सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला कौन है? – गोपालगंज (18.33 प्रतिशत)
  30. 2001 से 2011 के दशक में बिहार में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला कौन है? – मधेपुरा (30.65 प्रतिशत)
  31. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार का सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला कौन है? – समस्तीपुर (96.54 प्रतिशत)
  32. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की कितनी प्रतिशत जनसंख्या नगरों में निवास करती है? – 11.30 प्रतिशत
  33. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या कितनी है? –10,40,99,452
  34. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है? – 8.58 प्रतिशत
  35. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की दशकीय वृद्धि दर कितने प्रतिशत रही हैं? – 25.07 प्रतिशत
  36. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की साक्षरता दर कितनी है? – 61.82 प्रतिशत
  37. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में 0–6 वर्ष के आयु वर्ग में लिंगानुपात की दर क्या है? – 935
  38. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की संख्या कितना प्रतिशत है? – 17.90 प्रतिशत
  39. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में कितने प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में निवास करती है? – 88.70 प्रतिशत
  40. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में महिला साक्षरता दर कितने प्रतिशत है? – 51.80 प्रतिशत
  41. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में लिंगानुपात कितना है? – 918
  42. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में सर्वाधिक घनत्व वाला जिला कौन है? – शिवहर (1880 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर)
  43. 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में पुरुष एवं महिला साक्षरता दर कितनी है? – पुरुष (73.39 प्रतिशत) तथा महिला (53.33 प्रतिशत)
  44. 2015–16 में राज्य में कितने हेक्टेयर क्षेत्र में लीची के बागान हैं? – 32,000 हेक्टेयर
  45. 27 नवम्बर, 1940 ई. को बिहार के प्रथम व्यक्तिगत सत्याग्रही कौन बने? – श्रीकृष्ण सिंह
  46. 322 ई.पू में किस शासक ने मगध नरेश घनानंद को पराजित कर नंदवंश को समाप्त किया था? – चंद्रगुप्त मौर्य
  47. 350वें प्रकाश गुरुपर्व (गुरु गोविंद सिंह जन्मोत्सव) का आयोजन बिहार में कब से कब तक किया गया? – 31 दिसम्बर, 2016 से 5 जनवरी, 2017
  48. 4 जनवरी, 1915 ई. को गणेश शंकर विद्यार्थी ने “प्रताप” में किसान समस्या पर किस नाम से लेख का प्रकाशन किया था? – चम्पारण में अँधेरा
  49. 483 ई.पू. में गौतम बुद्ध की मृत्यु के समय किस भिक्षु ने कहा कि आज हम लोग मुक्त हो गये हैं? – सुभद्र
  50. 6 अगस्त, 1942 को हजारीबाग में किन दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया था? – नारायण सिंह और सुखलाल सिंह
  51. 83 दिन की तपस्या के बाद पार्श्वनाथ को कहाँ ज्ञान की प्राप्ति हुई थी? – सम्मेद पर्वत
  52. अंतरिम सरकार में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद किस विभाग के मंत्री थे? – खाद्य एवं कृषि
  53. अजातशत्रु किस वर्ष अपने पिता बिम्बिसार की हत्या कर मगध का शासक बना था? – 493 ई.पू.
  54. असहयोग आंदोलन के दौरान किसने परीक्षा से पूर्व ही पटना कॉलेज को छोड़ दिया था? – जयप्रकाश नारायण
  55. आजादी के बाद नवम्बर, 1947 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन नियुक्त हुए थे? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  56. आर्थिक नियोजन विषय संविधान की किस सूची में हैं? – समवर्ती सूची
  57. इरख्तयारुद्दीन बिन बख्तियार खिलजी ने बिहार पर एक सफल आक्रमण कब किया था? – 1203 ई. में
  58. इलाहाबाद प्रशस्ति की रचना किसने की थी? – हरिषेण
  59. ई.पू. छठी सदी में विश्व की प्रथम गणतंत्रात्मक व्यवस्था कहाँ थी? – वैशाली
  60. ऋग्वेद के किस मंडल के किस सूक्त में पहली बार वर्ण व्यवस्था का उल्लेख हुआ है? – 10वें मंडल के पुरुष सूक्त में
  61. एक प्रांत के रूप में बिहार को बंगाल से कब अलग किया गया था? – 1 अप्रैल, 1912 ई.
  62. एकपीरा चौर कहाँ अवस्थित है? – किशनपुर
  63. एन.टी.पी.सी. के नियंत्रणाधीन कहलगाँव ताप विद्युत संयंत्र बिहार राज्य के किस जिले में स्थित है? – भागलपुर
  64. एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला कब और किस स्थान पर आयोजित होता है? – कार्तिक पूर्णिमा से एक माह तक, सोनपुर
  65. एशिया की सबसे बड़ी गोखुर झील कौन है? – कांवर झील, बेगूसराय
  66. कटैया (सुपौल) जल विद्युत केन्द्र किस नदी परियोजना का अंग है? – कोसी
  67. कर्णाट वंश का अंतिम शासक कौन था? – हरि सिंह
  68. कलकता विश्वविद्यालय में प्रथम श्रेणी में प्रथम आने वाले पहले बिहारी कौन थ? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  69. कलिंग युद्ध कब हुआ था? – 261 ई.पू.
  70. कांग्रेस समाजवादी पार्टी की प्रथम बैठक कहाँ हुई थी? – पटना
  71. काशी को लेकर अजातशत्रु का किस कौशल महाजनपद के शासक के साथ युद्ध हुआ था? – प्रसेनजीत
  72. किस अधिनियम के द्वारा बंगाल और बिहार में भूमि पर काश्तकारों को अधिकार दिया गया था? – बंगाल काश्तकारी अधिनियम, 1885 ई.
  73. किस खनिज संसाधन के उत्पादन में बिहार का एकाधिकार है? – पायराइट
  74. किस गुप्त राजा ने ‘विक्रमादित्य’ की पदवी ग्रहण की थी? – चद्रगुप्त द्वितीय
  75. किस दशक में बिहार में जनसंख्या वृद्धि दर सर्वाधिक रही? – 1991 से 2001 (28.62 प्रतिशत)
  76. किस नेता ने भूमि और जलमार्ग के राष्ट्रीयकरण की मांग की थी? – स्वामी सहजानंद सरस्वती
  77. कुवर सिंह कहाँ के जमींदार थे? – जगदीशपुर, भोजपुर
  78. कौटिल्य के अर्थशास्त्र में उच्चस्तर के अधिकारियों को क्या कहा गया है? – तीर्थ
  79. कौन–सा नाट्य जट–जटिन के साथ प्रस्तुत किया जाता है? – भकुलीबंका
  80. कौन–सी नदी गंगा में दक्षिण से मिलती है? – पुनपुन
  81. क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का देश में कौन–सा स्थान है? – 13वाँ
  82. खरवार आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था? – भागीरथ माँझी
  83. खरवार जनजाति बिहार राज्य के किस क्षेत्र में पाई जाती है? – रोहतास
  84. खादर (जलोढ़) मिट्टी में किस तत्व की कमी पायी जाती है? – नाइट्रोजन
  85. खुदाबख्श लाइब्रेरी की स्थापना कब हुई थी? – 5 अक्टूबर, 1891 ई.
  86. खोंड जनजाति बिहार के किस क्षेत्र में निवास करती है? – भोजपुर (शाहाबाद)
  87. गाँधीजी का चम्पारण सत्याग्रह किस कृषि पद्धति से जुड़ा था? – तीनकठिया
  88. गाँधीजी ने अपने किस आंदोलन को हिमालय जैसी भूल बताई थी? – असहयोग आंदोलन
  89. घोघा झील कहाँ स्थित है? – मनिहारी, कटिहार
  90. चन्द्रभारी संग्रहालय, दरभंगा की स्थापना कब हुई थी? – 1957 ई.
  91. चीनी साहित्य के अनुसार बुद्ध का जन्म कब हुआ था? – 563 ई.पू.
  92. ‘छांदोग्य दसपद्धति’ नामक पुस्तक की रचना किसने की थी? – वीरेश्वर ठाकुर
  93. जनतांत्रिक प्रणाली पर आधारित बौद्ध संघ में प्रवेश करने के लिए किसी भी व्यक्ति की न्यूनतम आयु कितना होना अनिवार्य था? –15 वर्ष
  94. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर के माता–पिता किनके शिष्य थे? – पार्श्वनाथ
  95. झारखण्ड में निर्माणाधीन कोयल–कारो परियोजना से बिहार के किस जिले को सर्वाधिक लाभ मिला? – औरंगाबाद
  96. तृतीय विश्व आपदा जोखिम न्यूनीकरण सम्मेलन, 14–18 मार्च, 2015 ई. को कहाँ आयोजित किया गया था? – जापान के सेंडई शहर में
  97. धर्मपाल के बाद पाल वंश का शासक कौन बना था? – देवपाल
  98. धर्मपाल ने किसको कन्नौज का शासक नियुक्त किया था? – चक्रायुध
  99. धर्ममाल के बोधगया से प्राप्त पाषाण अभिलेख में किस व्यक्ति का उल्लेख है, जिसने बोधगया में एक शिव मंदिर का निर्माण करवाया था? – केशव
  100. धीमन और उसके पुत्र बिठपाल किन पाल शासकों के समकालीन थे? – धर्मपाल और देवपाल
  101. पटना में सीताराम आश्रम की स्थापना किसने की थी? – स्वामी सहजानन्द सरस्वती
  102. पटना विश्वविद्यालय का प्रथम गैर–सरकारी वाईस चांसलर किसे नियुक्त किया गया था? – सच्चिदानंद सिन्हा
  103. पटना स्थित ‘पत्थर की मस्जिद’ को अन्य किस नाम से जाना जाता है? – संगी मस्जिद
  104. पालयुगीन कलाकार धीमन और उसके पुत्र बिठपाल कहाँ के निवासी थे? – नालंदा
  105. पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र की स्थापना कब हुई? – 1 अक्टूबर, 2002 ई.
  106. प्रख्यात कवि विद्यापति कहाँ के निवासी थे? – बेनीपट्टी (मधुबनी)
  107. प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन कब और कहाँ हुआ था? – 483 ई.पू, राजगृह
  108. प्रभावती महिला पुस्तकालय कहाँ स्थित है? – पटना
  109. प्रसिद्ध दीदारगंज यक्षणी की प्रतिमा का सम्बन्ध बिहार के किस संग्रहालय से है? – पटना संग्रहालय
  110. प्राचीन रोमन कैथोलिक चर्च (पादरी की हवेली) का निर्माण कब हुआ था? – 1751 ई. में
  111. बंगाल से बिहार को पृथक्‌ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सच्चिदानन्द सिन्हा बिहार, बंगाल एवं उड़ीसा लेजिसलेटिव एसेंबली के सदस्य कब बने थे? –1920 ई.
  112. बख्तियार खिलजी की हत्या किसने और कब की थी? – अलीमर्दान खिलजी ने, 1206 ई. में.
  113. बख्तियार खिलजी को अन्य किस नाम से जाना जाता है? – गाजी इख्तियार
  114. बख्तियार खिलजी ने कब लक्ष्मण सेन की राजधानी नदिया पर आक्रमण किया था? – 1203–04 ई.
  115. बख्तियार खिलजी ने बिहार और बंगाल के क्षेत्रों को जीतकर कहाँ राजधानी स्थापित की थी? – लखनौती
  116. बरौनी ताप विद्युत केन्द्र को किस राज्य से कोयला प्राप्त होता है? – झारखण्ड
  117. बरौनी तेल शोधक कारखाना कब स्थापित हुआ था? –1966 ई.
  118. बरौनी तेल शोधक कारखाने की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई थी? – सोवियत संघ एवं रोमानिया
  119. बरौनी तेल शोधक कारखाने को किस तेल क्षेत्र से पाइप लाईन द्वारा जोड़ा गया है? – नहरकटिया, असम
  120. बसाढ़ से किसकी मुहर प्राप्त हुई है? – महादेवी ध्रुवस्वामिनी
  121. बसाढ़ से प्राप्त मुहर में ध्रुवस्वामिनी को किस शासक की पत्नी बताया गया है? – चंद्रगुप्त द्वितीय
  122. बहारिस्ताने गैबी किसकी रचना है? – मिर्जा नाथन
  123. बांका जिले के बौंसी में स्थित मंदार पहाड़ी से किस शासक का अभिलेख प्राप्त हुआ है, जिसमें तालाब खुदवाने और विष्णु की प्रतिमा स्थापित करने का वर्णन है? – आदित्य सेन
  124. बांकीपुर, पटना में कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई थी? – रघुनाथ नरसिंह मधोलकर
  125. बांकीपुर, पटना में कांग्रेस अधिवेशन की स्वागत समिति के अध्यक्ष कौन थे? – मौलाना मजरूल हक
  126. बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ का मेला बिहार में कहाँ आयोजित किया जाता है? – बक्सर
  127. बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच सीमा रेखा बनाने वाली नदी समूह का क्‍या नाम है? – कर्मनाशा, गंडक और घाघरा
  128. बिहार का अधिकांश क्षेत्र किस मिट्टी से आच्छादित है? – जलोढ़ मिट्टी
  129. बिहार का कौन–सा जिला नाईलोन उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? – मुंगेर
  130. बिहार का प्रथम अंग्रेजी समाचार पत्र कौन था? – द बिहार हेराल्ड
  131. बिहार की द्वितीय राजभाषा क्‍या है? – उर्दू
  132. बिहार की पहली चीनी मिल कब और कहाँ स्थापित हुई? – 1904 ई., मरहौरा में
  133. बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन है? – राबड़ी देवी
  134. बिहार की यात्रा करने वाला प्रथम यात्री कौन था? – मैगास्थनीज
  135. बिहार की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय परियोजना कौन–सी है? – गंडक परियोजना
  136. बिहार के किस जिले को वर्मी कम्पोस्ट का जिला माना जाता है? – बेगूसराय
  137. बिहार के किस जिले में बेरेलियम पाया जाता है? – गया
  138. बिहार के किस स्थान पर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था? – बोधगया
  139. बिहार के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर वनों का विस्तार पाया जाता है? – 7.21 प्रतिशत
  140. बिहार के कौन–कौन–से जिले दक्षिणी सीमा पर झारखण्ड से स्पर्श करते हैं? – भागलपुर, बाँका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद और रोहतास
  141. बिहार के प्रमुख समाचार–पत्र “बिहारी” के सम्पादक थे? – बाबू महेश्वर प्रसाद
  142. बिहार के लोगों की जीविका का मुख्य साधन क्या है? – कृषि
  143. बिहार में 1857 का विद्रोह सर्वप्रथम कहाँ से प्रारंभ हुआ था? – दानापुर
  144. बिहार में SPUR परियोजना का संबंध किससे है? – शहरी प्रबंधन सुधार
  145. बिहार में किस स्थान पर महावीर स्वामी का जन्म हुआ था? – वैशाली
  146. बिहार में टिन खनिज किस जिले में मिलता है? – गया
  147. बिहार में धातु से बने सिक्के सर्वप्रथम किस काल के पाए गये हैं? – बुद्ध काल (छठी सदी ई.पू.)
  148. बिहार में न्यूनतम फसल सघनता वाला जिला कौन है? – दरभंगा
  149. बिहार में प्राकृत एवं जैनशास्त्र शोध संस्थान स्थित है? – पटना
  150. बिहार में रेल परिवहन का प्रारंभ किस वर्ष हुआ? – 1860 ई.
  151. बिहार में रेल पहिया कारखाना किस स्थान पर अवस्थित है? – बेला, दरियापुर, सारण
  152. बिहार में लोक सभा सदस्यों की कुल संख्या कितनी है? – 40
  153. बिहार में सर्वाधिक फसल सघनता वाला जिला कौन है? – बक्सर
  154. बिहार राज्य की पहली रेलवे का क्या नाम था? – ईस्ट इंडिया रेलवे
  155. बिहार राज्य की मुख्य नकदी फसल कौन–सी है? – गन्ना
  156. बिहार राज्य के पहले मुख्यमंत्री कौन थे? – श्रीकृष्ण सिंह
  157. बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग की स्थापना कब हुई? –1956 ई.
  158. बिहार विधान सभा में 1952 ई. में सदस्यों की संख्या कितनी थी? – 331
  159. बिहार सरकार द्वारा नयी विज्ञापन नीति, 2016 कब लागू की गई है? – 12/9/2016
  160. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत कब की गई? – 2 अक्टूबर, 2016 ई.
  161. ‘बिहारी बाबू’ के नाम से किस अभिनेता को जाना जाता है? – शत्रुघ्न सिन्हा
  162. बुद्ध की मृत्यु दक्षिणी मल्‍ल की राजधानी पावा में किस सुनार के घर सूकरमद्द नामक खाद्य पदार्थ खाने से हुई थी? – चुंद
  163. बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति के लिए राजगृह में कौन–से गुरु मिले थे? – रुद्रक रामपुत्र
  164. बुद्ध ने अपने पाँच साथियों कौण्डिन्य, अज, अस्सिग, वप्पा और भदिया के साथ कठिन तपस्या किस वन में प्रारंभ की थी? – उरुवेला वन
  165. बेगूसराय के खोदाबन्दपुर में किसकी पहल पर वर्मी कम्पोस्ट की इकाई लगाई गई? – डॉ. आर.के. सोहाने
  166. बेतिया मेला बिहार में कहाँ आयोजित किया जाता है? – बेतिया
  167. बोधगया में महाबोधि मंदिर का निर्माण किस स्थल पर किया गया है? – गौतम बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति स्थल पर
  168. बौद्ध कला से संबंधित कांस्य प्रतिमाओं का निर्माण किस युग की विशेषता थी? – पाल युग
  169. बौद्ध धर्म किस तरह का धर्म है? – अनीश्वरवादी
  170. बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध गृहत्याग के उपरांत सर्वप्रथम कहाँ गये थे? – अलारकलाम के आश्रम (वैशाली)
  171. बौद्ध धर्म में अशोक को दीक्षित करने वाला विद्वान कौन था? – उपगुप्त या मोग्गलिपुत्र तिस्स
  172. बौद्ध धर्म में दुःख के कारणों को क्‍या कहा गया है? – प्रतीत्यसमुत्पाद
  173. बौद्ध साहित्य के त्रिपिटक में कौन–कौन–से ग्रंथ आते हैं? – सुत्तपिटक, विनयपिटक, अभिधम्मपिटक
  174. बौद्ध साहित्यिक ग्रंथों को किस नाम से जाना जाता है? – त्रिपिटक
  175. ब्रह्मयोनि पहाड़ी कहाँ स्थित है? – गया
  176. भारत के सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय का क्या नाम है? – नालंदा विश्वविद्यालय
  177. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को किस जेल में रखा गया था? – बांकीपुर
  178. भारत में योजना आयोग का गठन कब हुआ? – मार्च, 1950 ई.
  179. भारत वैगन एण्ड इंजीनियरिंग कम्पनी लिमिटेड बिहार में कहाँ अवस्थित है? – मोकामा (पटना)
  180. मंजूषा शैली अंग प्रदेश की किस प्रचलित लोक कथा पर आधारित है? – बिहुला विषहरी
  181. मंत्रिपरिषद का सामान्य कार्यकाल कितने वर्ष का होता है? – 5 वर्ष
  182. मगध शब्द का प्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है? – अथर्ववेद
  183. मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस शताब्दी में हुआ था? – ई.पू. छठी शताब्दी
  184. मगध साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक कौन था? – बिम्बिसार
  185. मगध साम्राज्य का सबसे छोटा राज्य कौन था? – कलिंग
  186. महावीर की पुत्री का विवाह किसके साथ हुआ था? – जमालि
  187. महावीर की माता का क्या नाम था? – त्रिशला (विदेहदत्ता)
  188. मुख्यमंत्री श्रमशक्ति योजना की शुरुआत बिहार में किस वित्तीय वर्ष में की गई? – 2008–09
  189. मुजफ्फरपुर में खुदीराम बोस तथा प्रफुल्ल चाकी द्वारा किंग्स फोर्ड की हत्या का प्रयास कब किया गया था? – 1908 ई.
  190. मौर्य काल में कौन–सा कर पशुओं की रक्षा के लिए लिया जाता था? – विवित
  191. मौर्य काल में युद्ध पोत एवं व्यापारिक पोत का अध्यक्ष कौन होता था? – नवाध्यक्ष
  192. यूनानियों ने किसे अमित्रचेट्स या ‘अमित्रघात’ अर्थात्‌ शत्रुओं का नाश करने वाला कहा है? – बिंदुसार
  193. यूनानी राजदूत एवं इंडिका के लेखक मेगास्थनीज किसके दरबार में पाटलिपुत्र आया था? – चंद्रगुप्त मौर्य
  194. राज्य मंत्रिपरिषद्‌ का प्रधान कौन होता है? – मुख्यमंत्री
  195. राष्ट्रीय आन्दोलन के दौरान बलदेव प्रसाद ने महाधिवेक्ता के पद से कब त्यागपत्र दिया था? – 1942 ई.
  196. रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख के अनुसार किस पर्वत पर सुदर्शन झील का निर्माण कराया गया था? – उर्जयंत पर्वत (गुजरात)
  197. शिशुनाग की मृत्यु के पश्चात्‌ कौन मगध की गद्दी पर बैठा था? – कालाशोक (काकवर्ण)
  198. ‘सभी मनुष्य मेरी संतान हैं’ यह कथन किस शासक का हैं? – अशोक
  199. सितम्बर, 1928 ई. में हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी की बैठक में बिहार का नेतृत्व किस क्रांतिकारी ने किया था? – फणीन्द्रनाथ घोष
  200. सुदर्शन झील का निर्माण किसने कराया था? – चन्द्रगुप्त मौर्य ने पुष्यगुप्त द्वारा

Tags : Bihar General Knowledge Test – GK Mock Test Part 25. बिहार सामान्य ज्ञान. Mixed Questions Polity, Geography and Arts and Culture & Literature/History, geography in Hindi and history in Hindi Bihar online test series free PDF for BPSC.

इस तरह के सभी सवाल आपको इस पेज पर मिलेंगे :>> BPSC Study Material

We are also in telegram >> Telgram

Read them too :
[related_posts_by_tax]