BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 24

Sansar LochanBPSC

आज हम बिहार सामान्य अध्ययन सामग्री (General Knowledge Study Material) आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो जरुर बताएँ ताकि हम इस तरह के Question and Answer सीरीज BPSC के लिए और भी ला सकें. यदि आपने हमारे पुराने Test series को सॉल्व नहीं किया है, तो इस लिंक पर जा कर जरुर सॉल्व कर लें > BPSC Study Material

वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें जरुर सूचित करें. 

Important Info
यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.

BIHAR – BPSC – History, Arts and Literature, Geography and Polity Questions TEST 100 Questions Part 24

Geography/Economy Questions for BPSC

आर्थिक भूगोल

  1. गंगा के उत्तरी मैदानी भागों में काँप, मिट्टी और बालू से निर्मित भाग को क्‍या कहा जाता है? – दियारा
  2. गोलघर किस शहर में स्थित है? – पटना
  3. सोमेश्वर पहाड़ी की ऊँचाई कितनी है? – 880 मीटर
  4. पटना पुस्तक मेला किसके द्वारा आयोजित किया जाता है? – सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट (CRD)
  5. प्लाईवुड का कारखाना बिहार के किस जिले में है? – हाजीपुर
  6. पूरब से पश्चिम बिहार की लम्बाई कितनी है? – 483 किलोमीटर
  7. पूर्वी कोसी नहर प्रणाली में मुख्य नहर की लंबाई कितनी है? – 44 किलोमीटर
  8. भारत में किस तरह की अर्थव्यवस्था है? – मिश्रित
  9. मानव विकास सूचकांक किस अर्थशास्त्री की देन है? – महबूब-उल-हक़
  10. मानव विकास सूचकांक किस संस्था द्वारा बनाया गया है? – यू.एन.डी.पी. (UNDP)
  11. किसी अर्थव्यवस्था को सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है? – उद्यमों का स्वामित्व
  12. हिन्दू वृद्धि दर किससे संबंधित है? – राष्ट्रीय आय से
  13. भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा नकद कोष अनुपात में कमी की जाती है, तो इसका साख सृजन पर क्‍या असर होगा? – वृद्धि
  14. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की शुरूआत कब हुई? – 1956 ई.
  15. गोपाष्टमी मेले का आयोजन किस जिले में किया जाता है? – खगड़िया
  16. बरौनी स्थित उर्वरक इकाई को केन्द्रीय मन्त्रिमंडल द्वारा पुनरद्धार के लिए किसे दिया गया? – HFCL (हिन्दुस्तान फ़र्टिलाइजर्स कारपोरेशन लिमिटेड
  17. देश में प्रतिव्यक्ति न्यूनतम आय वाला राज्य कौन-सा है? – बिहार
  18. नाफेड (NAFED) की स्थापना किस उद्देश्य की पूर्ति हेतु की गई है? – कृषि उपजों के विपणन के लिए
  19. मूल्य-सूचकांक का उद्देश्य किसके परिर्वतन को नापना हैं? – मुद्रा की क्रय शक्ति के
  20. ‘पॉलिटिक्स ऑफ चरखा’ नामक पुस्तक किसने लिखी थी? – जे. बी. कृपलानी
  21. ‘स्मॉल इज ब्यूटीफुल’ किसकी सुप्रसिद्ध कृति है? – ई. एफ. सुमाखर
  22. भारत में सांख्यिकी आंदोलन का जनक किसे कहा जाता है? – प्रकाश चन्द्र महालनोबिस को
  23. आय वितरण में असमानता को किस वक्र के द्वारा दर्शाया जाता है? – लॉरेंज वक्र
  24. ‘गरीबी हटाओ’ का नारा पहली बार किस योजना का अंग बना था? – पाँचवीं पंचवर्षीय योजना
  25. ऐसी बेरोजगारी, जिसमें लोग रोजगार में लगे हुए तो दिखते हैं, परंतु जिनकी सीमांत उपयोगिता शून्य होती है, क्या कहलाती है? – अच्छन्न बेरोजगारी
  26. नाबार्ड की स्थापना किस वर्ष हुई तथा इसका मुख्यालय कहाँ हैं? – 12 जुलाई, 1982, मुम्बई में
  27. ग्रामीण साख व्यवस्था की शीर्ष संस्था कौन-सी है? – NABARD
  28. मधेपुरा (बिहार) में 800 रेल इंजन के उत्पादन हेतु किस देश के साथ समझौता किया गया? – फ्रांस
  29. यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में नालंदा महाविहार को किस वर्ग के तहत सम्मिलित किया गया है? – सांस्कृतिक वर्ग
  30. माघी मेला का प्रारंभ कब से हुआ है? – 1881 ई.
  31. संध्या प्रहरी की स्थापना किस वर्ष की गई थी? – 1992 ई.
  32. जेवियर्स फायर्स सेफ्टी एकेडमी की शाखा किस जिले में स्थापित है? – पटना
  33. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना किस जिले में की गई है? – पटना
  34. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्टस एण्ड क्राफ्ट राज्य के किस जिले में स्थित है? – पटना
  35. बिहार राज्य में सर्वाधिक गंधक का उत्पादन किस जिले से होता है? – रोहतास
  36. राज्य फल अनुसंघान संस्थान कहाँ स्थित है? – भागलपुर
  37. चन्द्रभारी संग्रहालय, दरभंगा की स्थापना कब हुई थी? – 1957 ई.
  38. सिमुलतला आवासीय विद्यालय की स्थापना किस विद्यालय के तर्ज पर की गई है? – नेतरहाट आवासीय विद्यालय
  39. गांधी संग्रहालय राज्य के किस जिले में स्थित है? – पटना
  40. राज्य टेक्सटाइल निगम की स्थापना कब की गई थी? – 1970 ई.

Political Science/Polity Questions for BPSC

 राजनीति शास्त्र

  1. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना का शुभारंभ राज्य में पटना जिले से कब किया गया? – 25 जुलाई, 2015
  2. प्रथम बिहार विधान सभा का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया? – प्रोफेसर श्री अब्दुल बारी
  3. बिहार के कौन-से नेता संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष चुने गये थे? – राजेन्द्र प्रसाद
  4. पूर्णरूप से पहला भारतीय बैंक कौन-सा है? – पंजाब नेशनल बैंक
  5. आर्थिक नियोजन विषय संविधान की किस सूची में है? – समवर्ती सूची
  6. स्मार्ट सिटी मिशन का क्रियान्वयन के लिए बिहार का सर्वप्रथम कौन-सा शहर चुना गया? – भागलपुर
  7. ‘पर्यावरण सुरक्षा एक्ट’ (EPA) कब लागू हुआ? – 1986 ई.
  8. भारत में बीमा कारोबार के विनियमन करने वाली नियामक संस्था कौन है? – इरडा
  9. NABARD की स्थापना किस समिति की शिफारिश के आधार पर की गई थी? – शिवरामन समिति
  10. भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड की स्थापना कब की गई थी? – 12 अप्रैल, 1988
  11. ‘कपार्ट’ (CAPART) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – नयी दिल्ली में
  12. भारत में केन्द्रीय बैंक के सभी कार्यों को कौन-सा बैंक सम्पादित करता है? – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  13. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए कौन-सी योजना शुरू की गई है? – “E-Z” पे-कार्ड
  14. “E-Z” पे-कार्ड योजना की शुरुआत बिहार में कब की गई? – 26 मार्च, 2011 ई
  15. राज्य की 15-35 वर्ष आयु वर्ग की निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए कौन-सी योजना शुरू की गई? – मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना
  16. बिहार में “नारी शक्ति योजना’ की शुरुआत किस वित्तीय वर्ष में की गई है? – 2008-09 ई.
  17. राष्ट्रीय नियोजन में ‘रोलिंग प्लान’ की अवधारण किस सरकार के द्वारा लागू की गई थी? – जनता सरकार
  18. बिहार में प्रथम बार राष्ट्रपति शासन किस अवधि के लिए लागू की गई थी? – 29 जून 1968 ई. से 26 फरवरी, 1969 ई. तक
  19. बिहार में कुल कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है? – 8 बार (पहली बार राष्ट्रपति शासन जनवरी 1968 में लगा था जो एक महीने तक लगा रहा. जुलाई 1969 में एक बार फिर राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा था जो जनवरी 1970 तक चला. इसके बाद 1972, 1977, 1980 और 1995 में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था. आख़िरी बार राष्ट्रपति शासन 1999 में लगाया गया था जब एक महीने बाद आरजेडी की ओर से राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनी थीं. अंतिम बार 7 मार्च 2005 को तत्कालीन राज्यपाल बूटा सिंह ने राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी. उस समय के राष्ट्रपति कलाम रूस में थे। फैक्स के जरिए राष्ट्रपति शासन पर सहमति ली गई. बाद में विधानसभा भंग कर दी गई.
  20. संविधान के किस अनुच्छेद में धन विधेयक की विस्तृत परिभाषा दी गई है? – अनुच्छेद 110
  21. बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् की स्थापना किस वर्ष हुई है? – 1950 ई.
  22. बिहार में जननी एवं बाल सुरक्षा योजना कब शुरू की गई? – 2006 ई.
  23. बिहार राज्य में ग्रामीण जीविका मिशन की शुरुआत कब हुई? – अप्रैल, 2013 ई.
  24. राज्य में निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए कौन-सी योजना प्रारंभ की गई? – मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना
  25. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष कौन होते हैं? – मुख्यमंत्री
  26. बिहार स्थापना दिवस अथवा बिहार दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है? – 22 मार्च
  27. राज्य में ग्राम पंचायत में महिलाओं के लिए कितना प्रविशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है? – 50 प्रतिशत
  28. बिहार विद्यापीठ के प्रथम कुलपति कौन बने थे? – मजहरुल हक़
  29. बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1950
  30. राज्य में प्रथम लोकायुक्त किन्हें नियुक्त किया गया? – न्यायमूर्ति श्रीधर बासुदेव सोहनी

History and Arts/Culture/Literature Questions for BPSC

 इतिहास, कला एवं साहित्य

  1. वहाबी आंदोलन का नेतृत्व पटना में किसने किया था? – विलायत अली एवं इनायत अली
  2. बसाढ़ से प्राप्त मुहरें किसकी है? – महादेवी ध्रुवस्वामिनी
  3. रश्मिरथी के रचयिता कौन हैं? – रामधारी सिंह दिनकर
  4. पटना विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति कौन बनाये गये थे? – जे.जी. जेविंग्स
  5. पटना शैली के किस पारखी को ‘पोर्ट्रेट की सर्जना’ का आचार्य कहा जाता है? – राधामोहन बाबू
  6. दीदारगंज यक्षिणी किस काल की है? – मौर्यकाल
  7. नवादा के निकट अफसढ़ गाँव से किस गुप्तकालीन शासक का पाषाण अभिलेख प्राप्त हुआ है? – आदित्य सेन
  8. हिन्दू ब्यॉज एसोसिएशन का गठन किसने किया? – बंकिम चन्द्र
  9. सेवक राम एवं हुलास लाल किस शैली के चित्रकार हैं? – पटना कलम
  10. बेगमों की शराबखोर का चित्र किस कलाकार के द्वारा बनायी गई है? – यमुना प्रसाद
  11. धन निष्कासन का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया था? – दादा भाई नौरोजी
  12. पटना कलम शैनी के अन्तिम महत्वपूर्ण चित्रकार कौन थे? – ईश्वरी प्रसाद शर्मा
  13. आधुनिक काल में सर्वप्रथम नालंदा स्थल की खोज किसने की? – फ्रांसिस बुकानन-हैमिल्टन ने 1811-12 ई.
  14. महाबोधी मंदिर परिसर बोधगया, गया को सांस्कृतिक वर्ग में यूनेस्को की विश्व विख्यात सूची में कब सम्मिलित किया गया? – 2002 ई.
  15. नालंदा महाविहार का पुरातात्विक स्थल यूनेस्को की सांस्कृतिक वर्ग की विश्व विरासत सूची में कब सम्मिलित किया गया? – 2016 ई.
  16. सुदामा गुफा का निर्माण अशोक के राज्यारोहण के कितने वर्ष बाद की गई थीं? –12वें वर्ष
  17. सुदामा गुफा का दूसरा नाम क्‍या है? – न्यग्रोध
  18. विक्रमशिला एवं सोमापुर विहारों की स्थापना का श्रेय किस पाल शासक को जाता है? – धर्मपाल एवं देवपाल
  19. पटना कलम या पटना शैली को अन्य किस नाम से जाना जाता हैं? – कम्पनी शैली
  20. रागिनी गांधारी चित्र किस कलाकार के द्वारा बनायी गई हैं? – महादेव लाल
  21. अशोक द्वारा स्थापित स्तंभ का मध्यभाग कहाँ के पत्थर द्वारा निर्मित किया गया था? – चुनार के लाल पत्थरों से
  22. तक्षशिला स्थित अशोक द्वारा निर्मित स्तूप का नाम क्या था? – धर्मराजिका स्तूप
  23. गौतम बुद्ध को कहाँ कौंडिन्य और 5 ब्राह्मण मिले थे? – उरूवेला (बोधगया)
  24. जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर वसुपूज्य की जन्म स्थली कहाँ थी? – चम्पा (भागलपुर)
  25. प्राकृत जैन शास्त्र और अहिंसा संस्थान किस जिले में स्थित है? – वैशाली
  26. बिहार शब्द का प्रथम उल्लेख किस ग्रंथ में हुआ है? – अथर्ववेद
  27. बिहार संगीत नाटक अकादमी द्वारा भिकारी ठाकुर वर्ष किस वर्ष घोषित किया गया था? – वर्ष 1999 को
  28. पूर्वी भारत में आर्यों का आगमन किस काल में हुआ था? – उत्तर वैदिक काल में
  29. बुद्ध की शिष्या बनने वाली मगध के शासक बिम्बिसार की पत्नी कौन थी? – क्षेमा
  30. बुद्ध का गृह त्याग (महाभिनिष्क्रमण) की घटना किस दिन हुई थी? – आषाढ़ पूर्णिमा

Tags : Bihar General Knowledge Test – GK Mock Test Part 23. बिहार सामान्य ज्ञान. Mixed Questions Polity, Geography and Arts and Culture & Literature/History, geography in Hindi and history in Hindi Bihar online test series free PDF for BPSC.

इस तरह के सभी सवाल आपको इस पेज पर मिलेंगे :>> BPSC Study Material

We are also in telegram >> Telgram

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]