BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 16

Sansar LochanBPSC

आज हम बिहार सामान्य अध्ययन सामग्री (General Knowledge Study Material) आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो जरुर बताएँ ताकि हम इस तरह के Question and Answer सीरीज BPSC के लिए और भी ला सकें. यदि आपने हमारे पुराने Test series को सॉल्व नहीं किया है, तो इस लिंक पर जा कर जरुर सॉल्व कर लें > BPSC Study Material

वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें जरुर सूचित करें. 

Important Info
यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.

BIHAR – BPSC – Polity TEST 50 Questions Part 16

  1. भारतीय संविधान लागू हुआ – 26 जनवरी, 1950 से
  2. भारतीय संविधान की जिस धारा के अनुसार विधान सभा का गठन होता है है, वह है – धारा 170
  3. विधान परिषद् के सदस्यों की न्यूनतम संख्या होती है – 40
  4. भारतीय संविधान में संशोधन किस अनुच्छेद के अनुसार होता है – अनुच्छेद 368 के अनुसार (यह प्रक्रिया दक्षिण अफ्रीका के संविधान से लिया गया है).
  5. लोक सभा अध्यक्ष के पद पर चुने गये प्रथम दलित थे – जी.एम.सी. बालयोगी
  6. ग्यारहवें अनुसूची के द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को कितने विषयों पर नियंत्रण करने का अधिकार दिया गया है? – 29
  7. किसे भारतीय संविधान की “आत्मा” कहा जाता है? – अनुच्छेद 32 (संवैधानिक उपचारों का अधिकार)
  8. मौलिक अधिकारों की सूची में से “सम्पत्ति का अधिकार” किसके शासनकाल में निकाल दिया गया था? – मोरारजी देसाई (1978 में 44वें संशोधन द्वारा)
  9. मौलिक अधिकारों की मूल सूची में किसे जोड़ा गया? – निःशुल्क एवं अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का अधिकार
  10. कौन-सा राज्य भारतीय संघ का 28वाँ राज्य है? – झारखंड
  11. भारत ने सुदृढ़ केंद्र के साथ “संघीय ढाँचा” का विचार कहाँ से लिया है? – कनाडा
  12. 108वें संविधान संशोधन बिल का दूसरा नाम क्या है? – महिला (सीट आरक्षण) बिल
  13. किस तिथि को पंचायती राज संस्था की संविधान (73वाँ संशोधन) अधिनियम, 1992 के द्वारा संवैधानिक पद दिया गया? – 23 अप्रैल, 1993 को
  14. किसे भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी समझा जाता है? – महान्यायवादी
  15. संघ लोक सेवा आयोग अपना वार्षिक प्रतिवेदन सौंपता है – राष्ट्रपति को (धारा 323)
  16. भारत के संविधान के अंतर्गत कौन-सा अनुच्छेद कारखानों में बच्चों के नियोजन का प्रतिषेध करता है? – अनुच्छेद 24
  17. निर्वाचन आयुक्त को हटाया जा सकता है? – मुख्य निर्वाचन आयुक्त के परामर्श पर राष्ट्रपति द्वारा
  18. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार थे – बी.एन. राव
  19. कौन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करता है? – लोक सभा का अध्यक्ष (अनुच्छेद 108)
  20. किस आयोग ने न्याय पंचायत बनाने की सिफारिश की गई थी? – 1977 की अशोक मेहता समिति ने
  21. पंचायती राज प्रणाली किस सूची में है? – राज्य सूची
  22. धन विधेयक पेश किया जा सकता है – केवल लोकसभा में
  23. भारतीय संविधान की प्रकृति क्या है? – प्रकृति में संघीय किन्तु भावना में एकात्मक
  24. भारतीय सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति, अनुच्छेद 124 (2)
  25. राजसभा का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? – उपराष्ट्रपति, अनुछेद 64
  26. भारत का प्रधानमन्त्री किसके प्रति जवाबदेह है? – लोकसभा
  27. लोकसभा के सदस्य बनने हेतु न्यूनतम उम्र क्या है? – 25 वर्ष, अनुच्छेद 84(बी)
  28. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवा-निवृत्ति की उम्र क्या है? – 65 वर्ष
  29. केंद्र सरकार में उच्चतम नागरिक सेवा अधिकारी कौन है? – मंत्रिमंडल सचिव
  30. कौन भारतवर्ष को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में वर्णित करता है? – संविधान की प्रस्तावना
  31. संवैधानिक उपचार का अधिकार किसके अंतर्गत आता है? – मौलिक अधिकार, अनुच्छेद 32
  32. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद देवनागरी लिपि में हिंदी को संघ के सरकारी भाषा के रूप में मान्यता देता है? – अनुच्छेद 343
  33. प्रथमतः आपातस्थिति की घोषणा कितने समयकाल के लिए सीमित की जा सकती है? – छह महिना
  34. केंद्रशाषित प्रदेश के मुख्यमंत्री, जहाँ पर इस तरह का प्रावधान है, किसके द्वारा नियुक्त किये जाते हैं? – राष्ट्रपति
  35. भारत के संसद का व्यय किसके द्वारा नियंत्रित किया जाता है? – नियंत्रक व महालेखा परीक्षक
  36. जनहित याचिका की धारणा किस देश से उत्पन्न हुई? – अमरीकी गणराज्य
  37. किसी व्यक्ति की अवैध हिरासत के खिलाफ कौन-सी रिट लागू होती है? – बंदी प्रत्यक्षीकरण
  38. संवैधानिक प्रावधान के संशोधन का प्रावधान किसमें दिया गया है? – भाग XX, अनुच्छेद 368
  39. भारतवर्ष के रक्षा बल के सुप्रीम कमांडर कौन होते हैं? – राष्ट्रपति
  40. राज्य सरकार का संवैधानिक प्रमुख कौन होता है? – राज्यपाल
  41. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्य की विधानसभा में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण किया गया है? – 332
  42. अशोक मेहता समिति ने पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत कितने स्तरीय ढाँचे की स्थापना की सलाह दी? – 2
  43. राज्य प्रशासन पूरी तरह से किसके नियंत्रण में रहता है? – मुख्यमंत्री
  44. पंचायती राज का प्रधान लक्ष्य क्या है? – ग्रामवासियों में शक्ति का विकेंद्रीकरण
  45. संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यपाल के अधिकारों का वर्णन किया गया है? – अनुच्छेद 153 से 162 तक
  46. देश का वह पहला राज्य जिसने राज्य अल्पसंख्यक आयोग को कानूनी अधिकार प्रदान किया – बिहार
  47. राज्य प्रशासन की सबसे छोटी इकाई कौन-सी है? – ग्राम पंचायत
  48. राज्य लोकसेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है? – राज्यपाल
  49. पंचायती राज प्रणाली की जिले में सर्वोच्च संस्था कौन होती है? – जिला परिषद्
  50. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष कौन होते हैं? – जिला पदाधिकारी

Tags : Bihar General Knowledge Test – GK Mock Test Part 16. बिहार सामान्य ज्ञान. Polity राजनीति शास्त्र material in Hindi Bihar online test series free for BPSC

इस तरह के सभी सवाल आपको इस पेज पर मिलेंगे :>> BPSC Questions

We are also in telegram >> Telgram

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]