BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 18

Sansar LochanBPSC

आज हम बिहार सामान्य अध्ययन सामग्री (General Knowledge Study Material) आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो जरुर बताएँ ताकि हम इस तरह के Question and Answer सीरीज BPSC के लिए और भी ला सकें. यदि आपने हमारे पुराने Test series को सॉल्व नहीं किया है, तो इस लिंक पर जा कर जरुर सॉल्व कर लें > BPSC Study Material

वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें जरुर सूचित करें. 

Important Info
यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.

BIHAR – BPSC – Mixed Questions TEST 100 Questions Part 18

  1. “नये भारत का पैगम्बर” किसे कहा जाता है? – राजा राममोहन राय
  2. 1702 ई. में औरंगजेब ने अपने किस पोते को बिहार का सूबेदार नियुक्त किया था? – राजुमार अजीम
  3. 80 वर्ष की अवस्था में बुद्ध की मृत्यु किस वर्ष हुई थी? – 483 ई.पू.
  4. अगस्त, 2016 में 12वें नगर निगम के रूप में बिहार के किस नगरपालिका को मान्यता दी गई? – छपरा
  5. अजगैबीनाथ का मंदिर कहाँ स्थित है? – सुलतानगंज, भागलपुर
  6. अजातशत्रु का उपनाम क्या था? – कुनिक
  7. अजातशत्रु किस धर्म का अनुयायी था? – जैन धर्म
  8. अजातशत्रु के साथ प्रेम सम्बन्ध के लिए चर्चित नर्तकी आम्रपाली कहाँ की थी? – वैशाली
  9. अजातशत्रु ने अपने शासन के किस वर्ष में गौतम बुद्ध के महापरिनिर्वाण के पश्चात् उनके अवशेषों पर राजगृह में स्तूप का निर्माण करवाया था? – 10वें वर्ष
  10. अजातशत्रु ने किस राज्य के साथ युद्ध में प्रथम बार “रथमूसल” तथा “महाशिलाकंटक” नामक हथियारों का प्रयोग किया था? – लिच्छवी
  11. अटल पुनरुजीवन एवं नगर रूपांतरण मिशन (अमृत) योजना की शुरुआत कब की गई? – 29 अप्रैल, 2016
  12. अनसूचित जनजातियों में सर्वाधिक साक्षरता दर वाला बिहार का जिला कौन-सा है? – बेगूसराय (78.6%)
  13. अनुमंडल प्रशासन का प्रमुख कौन होता है? – अनुमंडल पदाधिकारी
  14. अनुसूचित जनजातियों में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला बिहार का जिला कौन-सा है? – गोपालगंज
  15. अनुसूचित जनजातियों में साक्षरता दर का प्रतिशत बिहार में कितना है? – 28.2%
  16. अनुसूचित जनजातियों में से सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला कौन है? – पटना
  17. अनुसूचित जनजातियों में से सबसे कम साक्षरता दर वाला बिहार का जिला कौन है? – लखीसराय (12.9%)
  18. अन्त्योदय योजना कब प्रारम्भ की गई? – 2000
  19. अन्नपूर्णा मंदिर कहाँ अवस्थित है? – पटना
  20. अफगान दरिया खां नूहानी की मृत्यु 1523 ई. में होने के बाद किसने बिहार को स्वतंत्र राज्य घोषित कर दिया था? – मोहम्मद शाह नूहानी (बहार खां)
  21. अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरी का शासक कौन था? – रामचन्द्र देव
  22. अलारकलाम किस दर्शन के विद्वान् थे? – सांख्य दर्शन
  23. आईन-ए-अकबरी के अनुसार बिहार प्रांत (सूबा) कितने सरकारों (जिला) में बँटा हुआ था? – सात
  24. आजीवक सम्प्रदाय के संस्थापक कौन थे? – मक्खली गोसाल
  25. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना कहाँ हुई है? – पटना
  26. आर्यभट्ट पुरस्कार किस विषय के लिए दिया जाता है? – विज्ञान
  27. ओदंतपुरी, नालंदा, विक्रमशिला एवं सोमापुर विहारों की स्थापना का श्रेय किस पाल शासक को जाता है? – धर्मपाल एवं देवपाल
  28. औरंगाबाद स्थित सूर्य मंदिर का निर्माण किसने कराया था? – उगम के चन्द्रवंशी राजा भैरवेन्द्र सिंह
  29. किस गुप्त सम्राट ने हूणों को पराजित किया था? – स्कन्दगुप्त
  30. किस प्रसिद्ध शासक को शिलालेखों का जनक कहा जाता है? – अशोक
  31. कौन शासक अजातशत्रु की हत्या कर मगध साम्राज्य का शासक बना था? – उदायीन/उदयन
  32. गंगा का मैदान किस सागर का अवशेष है? – टेथिस सागर
  33. गंगा के मैदान का क्षेत्रफल कितना है? – 90,650 वर्ग किलोमीटर
  34. गंगा के मैदान में सर्वाधिक गहरे जलोढ़ का निक्षेप किस जगह के पास पाया जाता है? – पटना के आसपास
  35. गंगा नदी उत्तर प्रदेश से बिहार के किस जिले में प्रवेश करती है? – बक्सर
  36. गंगा नदी का उद्गम स्थल कौन है? – गंगोत्री
  37. गंडक किस नदी की सहायक नदी है? – गंगा
  38. गंडक नदी को अन्य किस नाम से जाना जाता है? – सदानीरा
  39. गन्ना विकास कार्यक्रम की शुरुआत किस वित्तीय वर्ष में बिहार सरकार द्वारा किया गया? – 2012-13
  40. गया के अपसढ़ से प्राप्त एक मन्दिर के भग्नावशेष की दीवारों पर कौन-से कथा-दृश्य अंकित हैं? – रामायण
  41. गया स्थित हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का दर्जा कब प्राप्त हुआ? – 2002
  42. गयासुद्दीन तुगलक के बंगाल अभियान के समय तिरहुत का शासक कौन था? – हरिसिंह देव
  43. गर्म स्रोतों के लिए सुप्रसिद्ध ऐतिहासिल स्थल बिहार के किस स्थान पर है? – राजगीर
  44. गहड़वाल वंश के शासक गोविन्दचन्द्र के मनेर ताम्रपत्र में किस कर की चर्चा मिलती है? – तुरुष्कदंड
  45. गाँधीजी का चंपारण सत्याग्रह किससे जुड़ा था? – तिनकठिया (पढ़ें – चंपारण आन्दोलन)
  46. गाँधीजी ने चंपारण में सबसे पहले 16 अप्रैल, 1917 को कहाँ का दौरा किया था? – जसौली पट्टी
  47. गाँधीजी ने भारत में पहली बार सत्याग्रह आन्दोलन बिहार में कहाँ प्रारम्भ किया था? – चंपारण
  48. गीत गोविन्द के लेखक जयदेव किसके दरबार में रहते थे? – लक्ष्मण सेन
  49. गुजरात के कवि सोड्ढ़ल ने 11वीं सदी में अपनी किस रचना में धर्मपाल को उत्तर का स्वामी कहा है? – उदयसुंदरी
  50. गुप्तकाल के समय के प्राप्त अभिलेख की भाषा और लिपि क्या है? – संस्कृत भाषा और लिपि ब्राह्मी (गुप्तकालीन लिपि)
  51. गुप्तधाम कहाँ स्थित है? – रोहतास
  52. गुरु गोविन्द सिंह का जन्म कब हुआ था? – 26 दिसम्बर, 1666 ई.
  53. गुरु प्रसाद सेन के द्वारा बिहार के अंग्रेजी समाचार-पत्र “द बिहार हेराल्ड” का प्रकाशन कब शुरू हुआ था? – 1875
  54. हांडी साहिब गुरुद्वारा कहाँ स्थित है? – दानापुर, बिहार
  55. गुलाम वंश का प्रथम शासक कौन था? – कुतुबुद्दीन ऐबक
  56. गृह त्याग के कितने समय बाद महावीर ने वस्त्र त्याग दिया था? – 13 माह बाद
  57. गैंगेटिक डॉलफिन अभयारण्य बिहार के किस जिले में स्थित है? – भागलपुर
  58. गोगाविल अभयारण्य बिहार के किस जिले में अवस्थित है? – भागलपुर
  59. गोपाल के बाद पाल वंश का कौन शासक बना था? – धर्मपाल (770-810 ई.)
  60. गोलघर का निर्माण कब और किसके द्वारा करवाया गया था? – 1786 ई., कैप्टन जॉन गस्टिन
  61. गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या के नाम पर किस मंदिर का नामकरण किया गया है? – अहिरौली मंदिर
  62. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था? – 563 ई.पू.
  63. गौतम बुद्ध का जन्म किस कुल में हुआ था? – कपिलवस्तु के शाक्य कुल में
  64. गौतम बुद्ध का पालन-पोषण किसके द्वारा किया गया था? – मौसी एवं सौतेली माँ प्रजापति गौतमी
  65. गौतम बुद्ध का बचपन का नाम क्या था? – सिद्धार्थ
  66. गौतम बुद्ध की माता का नाम क्या था? – महामाया देवी
  67. गौतम बुद्ध की माता किस कुल की थी? – कौशल के कोलीय कुल
  68. गौतम बुद्ध की शिक्षा एवं धर्म उपदेश किस ग्रन्थ में संकलित है? – सुत्तपिटक
  69. गौतम बुद्ध के गृह त्याग की घटना को क्या कहा जाता है? – महाभिनिष्क्रमण
  70. गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था? – शुद्धोदन
  71. गौतम बुद्ध को 29 वर्ष की अवस्था में पुत्र की प्राप्ति हुई, जिसका गौतम बुद्ध ने क्या नाम रखा था? – राहुल
  72. गौतम बुद्ध को कहाँ कौण्डिन्य और 5 ब्राह्मण मिले थे? – उरुवेला (बोधगया)
  73. गौतम बुद्ध को किस नदी के किनारे ज्ञान प्राप्ति हुई थी? – निरंजना
  74. गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त कहाँ हुआ था? – बोध गया
  75. गौतम बुद्ध वन्य जीव अभयारण्य कहाँ स्थित है? – गया
  76. ग्रीष्म ऋतु में बिहार का सबसे गर्म जिला कौन-सा रहता है? – गया
  77. ग्रीष्मकाल में चलने वाली गर्म हवाओं को बिहार में क्या कहा जाता है? – लू
  78. अनिवेश लोचन के नाम से किन्हें कहा जाता है? – बुद्ध भगवान्
  79. ग्रेट पब्लिक लाइब्रेरी की स्थापना कब हुई? – 1916
  80. ग्रेनाइट चट्टानों से निर्मित माता भगवती दुर्गा मंदिर मंदारगिरी कहाँ स्थित है? – भागलपुर
  81. बिहार का कौन-सा पक्षी विहार उत्तर भारत का सबसे बड़ा पक्षी विहार है? – कुशेश्वर पक्षी विहार, दरभंगा
  82. बिहार के किस जनजाति को लड़ाकू जनजाति कहा जाता है? – खरवार
  83. बिहार के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत गंगा का मैदान है? – 96.27%
  84. बिहार में कला भवन कहाँ स्थित है? – पूर्णिया
  85. बिहार में बौद्ध बनने वाला प्रथम शासक कौन था? – बिम्बिसार
  86. बिहार राज्य में अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत किस वर्ष हुई? – 1 अप्रैल, 2001
  87. बिहार शिक्षा परियोजना मुख्यतः किससे सम्बंधित है? – प्राथमिक शिक्षा और प्रौढ़ साक्षरता
  88. बिहार सरकार द्वारा पर्यटन को किस वर्ष एक उद्योग के रूप में मान्यता प्रदान की गई थी? – 1987
  89. ब्राह्मणों पर भी जजिया कर लगाने वाला दिल्ली का सुलतान कौन था? – फ़िरोज़ तुगलक
  90. भगवान् नरसिंह अवतार स्तम्भ (बनमनखी) बिहार के किस जिले में स्थित है? – पूर्णिया
  91. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गया अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे? – देशबन्धु चितरंजन दास
  92. मौर्य साम्राज्य की राजधानी कौन थी? – पाटलिपुत्र
  93. राज्य में अनुसूचित जनजातियों की लिंगानुपात कितनी है? – 929
  94. राज्य में आलू का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला कौन-सा है? – नालंदा
  95. लंदन इंडियन सोसाइटी के अध्यक्ष रहते हुए दादा भाई नौरोजी ने किस बिहारी को उपाध्यक्ष बनाया था? – परमेश्वर लाल
  96. लक्ष्मण कुंड कहाँ अवस्थित है? – मुंगेर
  97. लाह का उत्पादन किस कीड़े से होता है? – लेसिफर लक्का या लाह के कीड़े
  98. लाहौर षड्यंत्र केस में सरकारी गवाह बनने वाले फणीन्द्र घोष की बैकुंठ शुक्ल ने कहाँ हत्या कर दी थी? – बेतिया
  99. लीची अनुसंधान केंद्र बिहार में कहाँ स्थित है? – मुसहरी
  100. लीची के उत्पादन में बिहार का देश में कौन-सा स्थान है? – पहला

Tags : Bihar General Knowledge Test – GK Mock Test Part 18. बिहार सामान्य ज्ञान. Mixed Questions Polity, Geography and History, geography in Hindi Bihar online test series free for BPSC

इस तरह के सभी सवाल आपको इस पेज पर मिलेंगे :>> BPSC Questions

We are also in telegram >> Telgram

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]