BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 23

Sansar LochanBPSC

आज हम बिहार सामान्य अध्ययन सामग्री (General Knowledge Study Material) आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो जरुर बताएँ ताकि हम इस तरह के Question and Answer सीरीज BPSC के लिए और भी ला सकें. यदि आपने हमारे पुराने Test series को सॉल्व नहीं किया है, तो इस लिंक पर जा कर जरुर सॉल्व कर लें > BPSC Study Material

वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें जरुर सूचित करें. 

Important Info
यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.

BIHAR – BPSC – History, Arts and Literature, Geography and Polity Questions TEST 100 Questions Part 23

History Questions for BPSC

इतिहास

  1. शेरशाह प्रशासन में राजकीय आदेश एवं पत्राचार विभाग का क्या नाम था? – दीवान-ए-ईंशा
  2. संस्कृत प्राकृत और मैथिलि की मिश्रित भाषा को विद्यापति ने क्या नाम दिया है? – अवहट्ट
  3. शेरशाह प्रशासन में खुफिया विभाग या गुप्तचर विभाग का क्या नाम था? – दीवान-ए-बरीद
  4. शेरशाह प्रशासन में सैन्य व्यवस्था का प्रधान कौन होता था? – दीवान-ए-आरिज
  5. सबसे प्राचीन एवं सबसे बड़े ब्राह्मण ग्रन्थ शतपथ ब्राह्मण के रचियता कौन हैं? – याज्ञवल्लक्य
  6. सम्राट शाहआलम द्वितीय ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी कब प्रदान की थी? – 12 अगस्त, 1765 को.
  7. स्थविर सम्प्रदाय के प्रवर्तक कौन थे? – महाकच्चायन
  8. सच्चिदानंद सिन्हा का जन्म कब और कहाँ हुआ था? – 10 नवम्बर, 1871 ई., आरा
  9. शेर-ए-पंजाब के नाम से कौन मशहूर थे? – लाला लाजपत राय
  10. शेरशाह का अष्टकोणीय मकबरा कब निर्मित हुआ था? – 1545 ई.
  11. ज्ञान प्राप्ति के बाद बुद्ध क्या कहलाये? – बोधिसत्त्व
  12. शेरशाह की मृत्यु किस आग्नेयशास्त्र को चलाते समय हुई थी? – उक्का
  13. ज्ञान प्राप्ति केबाद महावीर ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था? – राजगृह
  14. शेरशाह का जन्म कहाँ और कब हुआ था? – दिल्ली के निकट पंजवाड़ा में, 1472 ई.
  15. ज्ञान प्राप्ति के किस वर्ष बुद्ध वैशाली पहुँचे, जहाँ लिच्छवियों ने उन्हें कुटाग्रशाला नामक विहार दान में दिया था? – आठवें
  16. शेरशाह किस अफगान सरदार का प्रपौत्र था? – इब्राहीम खान सूर
  17. शेरशाह प्रशासन में मुहासिलाना क्या था? – कर संग्रह शुल्क
  18. शेरशाह प्रशासन में विदेशी मामलों की देख-रेख कौन विभाग करता था? – दीवान-ए-रसालत या दीवान-ए-मोहतसिब
  19. 1784 ई. में क्लीवलैंड की हत्या किसके द्वारा की गई थी? – तिलका माँझी
  20. शेरशाह प्रशासन में जरीबाना क्या था? – सर्वेक्षण शुल्क
  21. शेरशाह प्रशासन में लगान एवं अर्थव्यवस्था से सम्बंधित विभाग का क्या नाम था? – दीवान-ए-वजारत
  22. शेरशाह ने किसको मालवा का सूबेदार नियुक्त किया था? – सूजाद खान
  23. रेगुलेटिंग एक्ट कब पारित हुआ था? – 1773 ई.
  24. शतपथ ब्राह्मण के अनुसार किसने आर्य संस्कृति का विस्तार उत्तर बिहार तक किया था? – माधव विदेह
  25. शुंग वंश का अंतिम शासक कौन था? – देवभूति
  26. शुंग वंश के अंतिम शासक की हत्या किसने की थी? – वशुमित्र
  27. सिद्धार्थ के गृह त्याग के समय उनके अश्व का क्या नाम था? – कंथक
  28. शेरशाह ने भूमि की माप के लिए कौन-सा माप प्रयोग किया? – सिकंदरी गज एवं सन की डंडी
  29. ज्ञान प्राप्ति के बाद महावीर किस दशा को प्राप्त हुए? – कैवल्य
  30. “The Motherland” नामक समाचार पत्र का प्रकाशन किसने किया था? – मौलाना मजहरुल हक
  31. शुंग वंश की स्थापना कब और किसने की? – 185 ई.पू., पुष्यमित्र सुंग
  32. शुंग वंश की स्थापना मौर्य वंश के किस अंतिम शासक की हत्या करके की गई थी? – वृहद्रथ
  33. जय प्रकाश नारायण अपने सहयोगियों के साथ 9 नवम्बर, 1942 ई. को किस जेल से फरार हुए थे? – हजारीबाग जेल
  34. शेरशाह का वास्तविक नाम क्या था? – फरीद
  35. राजगृह का नियोजन किस वास्तुकार ने किया था? – महागोविंद
  36. राजकुमार शुल्क की मृत्यु कब और कहाँ हुई थी? – 20 मई. 1929 ई. मोतिहारी
  37. ज्ञान प्राप्ति की घटना को बौद्ध धर्म में क्या कहा जाता है? – निर्वाण
  38. चिराँद का नामकरण किस शासक के नाम पर हुआ है? – चेरो शासक
  39. राहुल सांकृत्यायन 1920 के असहयोग आन्दोलन में किस क्षेत्र में सक्रिय थे? – छपरा (राहुल सांकृत्यायन जिन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार थे)

Arts/Culture and Literature Questions for BPSC

कला एवं साहित्य

  1. ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाला बिहार का पहला व्यक्ति कौन है? – डॉ. रामधारी सिंह
  2. रागिनी गांधारी चित्र (चिड़ियों का बारीक चित्रण) किस कलाकार के द्वारा बनाई गई है? – महादेव लाल
  3. भारत में लिखी गई फारसी भाषा की प्रथम रचना कौन-सी है? – तबकाते नासिरी
  4. तारीख-ए-शेरशाही के लेखक कौन हैं? – अब्बास खां शेरवानी
  5. मैथिलि कवि विद्यापति किस दरभंगा नरेश के दरबार में थे? – कृति सिंह एवं शिव सिंह
  6. श्रीलंका साहित्य के अनुसार शासक बनने से पूर्व अशोक कहाँ का गवर्नर था? – उज्जैन
  7. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब और कहाँ हुआ था? – 23 सितम्बर. 1908 ई. सिमरिया ग्राम (बेगूसराय)
  8. श्रीमती चक्रवर्ती देवी किस शैली की प्रमुख चित्रकार हैं? – मंजूषा शैली

Geography Questions for BPSC

भूगोल

  1. सहरसा तथा पुरनिया के उत्तरी सीमान्त क्षेत्रों में किस प्रकार के वन की पट्टी पाई जाती है? – साल वन
  2. रागी के उत्पादन में बिहार भारत में किस स्थान पर है? – प्रथम
  3. श्रुति जायसवाल किस खेल से सम्बंधित हैं? – टेनिस
  4. भगवान् नरसिंह अवतार स्तम्भ बिहार में कहाँ अवस्थित है? – बनमनखी (पूर्णिया)
  5. बिहार में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या में वृद्धि किस जिले में हुई है? – बेगुसराय (426.89%)
  6. बिहार में सर्वाधिक अनुसूचित जाति की जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है? – गया (29.6%)
  7. राजकुमार अजीम ने पटना का नाम बदलकर क्या रखा था? – अजीमाबाद
  8. संत फ्रांसिस ऑसिसी चर्च बिहार के किस जिले में स्थित है? – मुजफ्फरपुर
  9. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा किस जिले में स्थित है? – समस्तीपुर
  10. राजगृह के किस पहाड़ी पर जापान सरकार द्वारा विश्व के सबसे ऊँचे विश्व शान्ति स्तूप का निर्माण करवाया गया है? – रत्नगिरी पहाड़ी
  11. राजेन्द्र पुल किस नदी पर अवस्थित है? – गंगा
  12. छपरा, चंपारण एवं रोहतास जिलों में पाई जाने वाली जनजाति कौन-सी है? – गौंड
  13. अनुसूचित जाति में साक्षरता की दृष्टि से प्रथम स्थान बिहार राज्य के किस जिले का है? – मुंगेर (42.6%)
  14. बिहार राज्य में अनुसूचित जाति में साक्षरता की दृष्टि से सबसे पिछड़ा जिला कौन-सा है? – शिवहर (16.9%)
  15. बिहार में अनुसूचित जाति में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला कौन है? – सीवान
  16. बिहार में अनुसूचित जाति में न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला कौन है? – भागलपुर
  17. अनसूचित जनजाति में लिंगानुपात की दर बिहार राज्य में कितनी है? – 923
  18. अनुसूचित जनजाति में साक्षरता दर राज्य में कितना प्रतिशत है? – 28.5%
  19. राजगीर महोत्सव का प्रथम बार आयोजन कब किया गया था? – 1986 ई.
  20. राजगीर में दुर्ग तथा स्तूप की स्थापना मगध के किस शासक ने की थी? – अजातशत्रु
  21. “थावे” तीर्थस्थल बिहार के किस जिले में अवस्थित है? – गोपालगंज
  22. बिहार के एकमात्र व्याघ्र अभयारण्य “वाल्मीकि व्याघ्र अभयारण्य, पश्चिम चंपारण” का कुल क्षेत्रफल कितने वर्ग किलोमीटर है? – 899.38 वर्ग किलोमीटर
  23. बिहार के कुल कृषि क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर खाद्यान्न फसल का उत्पादन होता है? – 90%
  24. बिहार के कितने प्रतिशत क्षेत्रफल पर नहर से सिंचाई की जाती है? – 28.41%
  25. “बिहार स्टेट सुगर कारपोरेशन लिमिटेड” बिहार के किस जिले में स्थित है? – पटना

Political Science/Polity Questions for BPSC

राजनीति शास्त्र

  1. छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम कब लागू किया गया? – 11 नवम्बर, 1908
  2. संथाल परगना जिले का प्रथम जिलाधीश किसे बनाया गया था? – एशली एडेन
  3. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्यपाल को अध्यादेश जारी करने का अधिकार प्राप्त है? – अनुच्छेद 213
  4. किसी राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल अथवा प्रादेशिक दल की मान्यता कौन देता है? – निर्वाचन आयोग
  5. बिहार विधानपरिषद् के प्रथम भारतीय अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा
  6. बिहार के प्रथम भारतीय गवर्नर कौन थे? – सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा
  7. राज्य सरकार का संवैधानिक प्रमुख कौन होता है? – राज्यपाल
  8. देश का वह पहला राज्य जिसने राज्य अल्पसंख्यक आयोग को कानूनी अधिकार प्रदान किया, कौन-सा है? – बिहार
  9. खुदाबख्श ओरिएंटल लाइब्रेरी को संसद द्वारा राष्ट्रीय महत्त्व की संस्था कब घोषित किया गया? – 1969 ई.
  10. बिहार छात्र परिषद् का गठन किसने किया था? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  11. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् बिहार में कहाँ स्थित है? – महेन्द्रू, पटना
  12. अशोक मेहता समिति ने पंचायती राज अवस्था के अंतर्गत कितने स्तरीय ढाँचे की स्थापना की सलाह दी? – दो
  13. राज्य प्रशासन पूरी तरह से किस के नियंत्रण में रहता है? – मुख्यमंत्री
  14. पंचायती राज का प्रधान लक्ष्य क्या है? – ग्रामवासियों में शक्ति का विकेंद्रीकरण
  15. राज्य विधानमंडल का नेता कौन होता है? – मुख्यमंत्री
  16. राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति किनके द्वारा की जाती है? – राज्यपाल
  17. राज्यपाल विधानसभा में कितने आंग्ल भारतीय सदस्य मनोनीत कर सकता है? – एक
  18. राज्य प्रशासन की सबसे छोटी इकाई कौन-सी है? – ग्राम पंचायत
  19. राज्य की कार्यपालिका शक्तियां राज्यपाल में सन्निहित हैं, परन्तु वास्तविक रूप में ये शक्तियां किसकी अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् को प्राप्त है? – मुख्यमंत्री
  20. बिहार के किस मुख्यमंत्री को उनकी सख्त प्रशासनिक छवि के कारण “धोती कुर्ता से IAS” कहा जाता है? – चन्द्रशेखर सिंह
  21. बिहार के प्रथम मुस्लिम मुख्यमंत्री कौन थे? – अब्दुल गफूर
  22. राज्य की सभी महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां राजपाल किसके परामर्श से करता है? – मंत्रिमंडल
  23. महाधिवक्ता की नियुक्ति राज्य में किसके द्वारा की जाती है? – राज्यपाल
  24. विधानमंडल द्वारा बनाए गये किसी कानून को राज्य में लागू करना किसकी जिम्मेवारी है? – राज्य मंत्रिपरिषद्
  25. राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है? – राज्यपाल
  26. राज्य मंत्रिपरिषद् किसके प्रति उत्तरदायी होता है? – विधानसभा के प्रति
  27. बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम की स्थापना किस वर्ष की गई थी? – 1983 ई.
  28. मुस्लिम लड़कियों को व्यावसायिक उन्मुखीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए बिहार में कौन-सी योजना का क्रियान्वयन किया गया? – हुनर

Tags : Bihar General Knowledge Test – GK Mock Test Part 23. बिहार सामान्य ज्ञान. Mixed Questions Polity, Geography and Arts and Culture & Literature/History, geography in Hindi and history in Hindi Bihar online test series free PDF for BPSC.

इस तरह के सभी सवाल आपको इस पेज पर मिलेंगे :>> BPSC Study Material

We are also in telegram >> Telgram

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]