BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 12

Dr. SajivaBPSC

आज हम बिहार सामान्य अध्ययन सामग्री (General Knowledge Study Material) आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो जरुर बताएँ ताकि हम इस तरह के Question and Answer सीरीज BPSC के लिए और भी ला सकें. यदि आपने हमारे पुराने Test series को सॉल्व नहीं किया है, तो इस लिंक पर जा कर जरुर सॉल्व कर लें > BPSC Study Material

वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें जरुर सूचित करें. 

Important Info
यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.

BIHAR – BPSC – HISTORY TEST 50 Questions Part 12

  1. अपने किस कार्यकारिणी समिति में कांग्रेस ने भू-स्वामित्व को समाप्त करने की नीति अपनाई? – कार्यकारिणी समिति 1937
  2. छोटानागपुर जनजाति विद्रोह कब हुआ था? – 1920 ई.
  3. गाँधी जी का चंपारण सत्याग्रह किससे जुड़ा था? – तिनकठिया प्रणाली (पढ़ें – चंपारण आन्दोलन)
  4. उलगुलान विद्रोह किससे जुड़ा था? – बिरसा मुंडा
  5. हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था? – लाल
  6. ऋग्वेद संहिता का नौवाँ मंडल पूर्णतः किसको समर्पित है? – सोम और इस पेय पर नामकृत देवता
  7. धर्मशास्त्रों में भू-राजस्व की दर क्या तय की गई थी? – 1/6
  8. बराबर की गुफाओं का उपयोग किसने आश्रयगृह के रूप में किया? – आजीविकों ने
  9. सबसे पूर्वकालिक जैन ग्रन्थ कौन कहलाता है? – चौदह पूर्व
  10. नगरों का क्रमिक पतन किस काल की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता थी? – गुप्तकाल
  11. चीनी यात्री इत्सिंग ने बिहार का भ्रमण किया, लगभग – 637 ई. में
  12. कौन भूमि उत्पाद पर लगने वाले कर को इंगित करता है? – खराज, उश्र, मुक्तई
  13. विजयनगर के उस पहले शासक का नाम बताएँ जिसने बहमनियों से गोवा छीना? – हरिहर द्वितीय
  14. बिहार के सुप्रसिद्ध संत शफुर्द्दीन मनेरी का सम्बन्ध सूफियों के किस सम्प्रदाय से था? – फिरदौसी
  15. मध्यकाल में बिहार शरीफ का नगर महत्त्वपूर्ण रहा – विद्या केंद्र के रूप में और धार्मिक केंद्र के रूप में
  16. अंग्रेजों में किसे जहाँगीर ने “खान” की उपाधि से समानित किया था? – कप्तान हॉकिन्स
  17. उस क्षेत्र का नाम बताएँ जहाँ से यूरोपवासियों को सर्वोत्तम शोरा और अफीम प्राप्त होता था? – बंगाल
  18. मयूर सिंहांसन पर बैठने वाला अंतिम मुग़ल सम्राट कौन था? – मोहम्मद शाह
  19. किसने 1857 के विद्रोह को एक षड्यंत्र की संज्ञा दी? – सर जेम्स आउट्रम एंड डब्ल्यू टेलर
  20. किस वर्ष में हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना हुई? – अक्टूबर 1924
  21. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं? – एनी बेसेंट
  22. किसने 1873 में सत्य शोधक समाज की स्थापना की? – ज्योतिबा फूले
  23. किसने खिलाफत आन्दोलन को “हिन्दुओं और मुसलामानों की एकता, के एक ऐसे अवसर के रूप में देखा जो सौ वर्षों में भी पुनः प्रस्तुत नहीं होगा” – महात्मा गाँधी
  24. खुदाई खिदमतगार संगठन की स्थापना किसने की थी? – खां अब्दुल गफ्फार खां
  25. कम्युनिस्ट इंटरनेशनल का सदस्य बनने वाला पहला भारतीय कौन था? – एम.एन. राय
  26. ऑल इंडिया स्टेट पीपुल्स कांफ्रेंस का गठन कब हुआ? – 5 दिसम्बर, 1927 ई.
  27. बिरसा मुंडा के गुरु कौन थे? – आनंद पांडे
  28. रेग्युलेटिंग एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत बिहार के लिए एक प्रांतीय सभा की स्थापना कब हुई? – 1774 ई.
  29. महाराष्ट्र के किस सुधारक को “लोकहितवादी” कहा जाता था? – गोपाल हरि देशमुख
  30. किसके द्वारा मंदिरों में प्रवेश के अधिकार की माँग की प्रस्तुति के कारण 1899 में तिरुनेलवेली में भयंकर दंगे हुए थे? – नाडर (तमिलनाडु में नाडर और मारवार के बीच
  31. 19वीं शताब्दी के धर्म एवं समाज सुधार आन्दोलनों ने जनसंख्या के किस वर्ग को मुख्यतः आकर्षित किया? – बुद्धिजीवी
  32. किस राजवंश का उल्लेख संगम साहित्य में नहीं हुआ है? – कदम्ब (चेर, चोल, पांड्य का उल्लेख हुआ है)
  33. पाटलिपुत्र में स्थित चन्द्रगुप्त मौर्य का महल मुख्यतः किस चीज से बना था? – लकड़ी से
  34. ह्वेनसांग की भारत यात्रा के समय सूती कपड़ों के उत्पादन के लिए सबसे प्रसिद्ध नगर कौन था? – मथुरा
  35. कवि बाण कहाँ के निवासी थे? – सोननदी के तट पर प्रीतिकूट ग्राम (बाणभट्ट सातवीं शताब्दी के संस्कृत गद्य लेखक और कवि थे. वह राजा हर्षवर्धन के आस्थान कवि थे)
  36. कुतुबुद्दीन ऐबक की राजधानी कौन-सी थी? – लाहौर
  37. अलाउद्दीन खिलजी के प्रसिद्ध सेनापतियों में किसकी मंगोलों के विरुद्ध लड़ते हुए युद्ध में मृत्यु हो गई? – जफ़र खां
  38. हुमायु द्वारा लड़े गये चार प्रमुख युद्ध तिथि-अनुसार – देवरा (1531 ई.), चौसा (1539 ई.), कन्नौज (1540 ई.), सरहिंद (1555 ई.)
  39. किस इतिहासकार ने शाहजहाँ के शासनकाल को मुगलकाल का स्वर्ण युग कहा? – वी.ए. स्मिथ
  40. 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में नव हिन्दूवाद के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि थे – स्वामी विवेकानंद
  41. होमरूल आन्दोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक नए चरण के आरम्भ का द्योतक था, क्योंकि – इसने देश के सामने स्वशासन की एक ठोस योजना रखी.
  42. ग़दर पार्टी की स्थापना कब हुई थी? – 10 मई, 1913 ई.
  43. “करो या मरो” का नारा किससे सम्बंधित है? – महात्मा गाँधी
  44. नोआखाली काल में महात्मा गाँधी के सचिव कौन थे? – प्यारे लाल (महादेव देसाई के बाद गांधी के सचिव बने प्यारेलाल पंजाबी परिवार से थे)
  45. जय प्रकाश नारायण को राष्ट्रीय स्तर के नेता की पहचान किस आन्दोलन से मिली? – भारत छोड़ो आंदोलन
  46. स्वतंत्र भारत का अंतिम गवर्नर जनरल कौन था? – सी. राजागोपालचारी
  47. सविनय अवज्ञा आन्दोलन की असफलता के बाद गाँधीजी ने किस बात को महत्त्व दिया? – रचनात्मक कार्यक्रम को
  48. 1923-28 के काल में भारतीय राजनीति में क्रांतिकारी कार्यविधियों की पुनरावृत्ति का कारण था – गाँधीजी द्वारा असहयोग आन्दोलन का स्थगन
  49. 1857 का विद्रोह मुख्यतः किस कारण से असफल रहा? – किसी सामान्य योजना और केन्द्रीय संगठन की कमी.
  50. भारत छोड़ो आन्दोलन से उत्पन्न दंगे किस क्षेत्र में सबसे अधिव्यापक रहे? – बिहार एवं संयुक्त प्रांत. इसी समय संयुक्त प्रांत के बलिया में चितु पांडे के नेतृत्व में स्वतंत्र सरकार की स्थापना हुई.

Tags : Bihar General Knowledge Test – GK Mock Test Part 12. बिहार सामान्य ज्ञान. History इतिहास material in Hindi Bihar online test series free for BPSC

इस तरह के सभी सवाल आपको इस पेज पर मिलेंगे :>> BPSC Questions

We are also in telegram >> Telgram

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]