BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 21

Sansar LochanBPSC

आज हम बिहार सामान्य अध्ययन सामग्री (General Knowledge Study Material) आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो जरुर बताएँ ताकि हम इस तरह के Question and Answer सीरीज BPSC के लिए और भी ला सकें. यदि आपने हमारे पुराने Test series को सॉल्व नहीं किया है, तो इस लिंक पर जा कर जरुर सॉल्व कर लें > BPSC Study Material

वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें जरुर सूचित करें. 

Important Info
यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.

BIHAR – BPSC – History and Geography Questions TEST 50 Questions Part 21

History Questions for BPSC

इतिहास

  1. लॉर्ड कॉर्नवालिस ने किस वर्ष बिहार-बंगाल क्षेत्र में स्थायी बंदोबस्त के तहत जमींदारी व्यवस्था लागू की? – 1793
  2. अजातशत्रु ने युद्ध में किन मुख्य शस्त्रों का प्रयोग किया था? – कंटक शिला
  3. मीर कासिम ने अपनी राजधानी किस जगह बनाई थी? – मुंगेर
  4. “प्रीजन डायरी” की रचना किसने की थी? – जयप्रकाश नारायण
  5. चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में मेगास्थनीज को भेजने वाला शासक कौन था? – सेल्यूकस
  6. प्रथम जैन संगीति का आयोजन किस स्थल पर हुआ? – पाटलिपुत्र
  7. चंपा (भागलपुर) का निर्माण किसने करवाया था? – महागोविन्द
  8. चंपारण आन्दोलन के राष्ट्रीय नेता कौन थे? – महात्मा गाँधी
  9. वह पहला मुग़ल शासक कौन था जिसके अभिलेख बिहार में मिले हैं – अकबर
  10. “हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स” और प्रीवी कौंसिल की सदस्यता प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय कौन थे? – सच्चिदानन्द सिंह
  11. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी? – 1992
  12. “बिहार केसरी” से किसे संबोधित किया जाता है? – डॉ. श्रीकृष्ण सिंह
  13. वास्तुकार महागोविंद किस शासक के दरबार में था? – बिम्बिसार
  14. लोकनायक जयप्रकाश नारायण को भारत रत्न से कब नवाजा गया? – 1999
  15. जय प्रकाश नारायण द्वारा पटना में सम्पूर्ण क्रान्ति की घोषणा कब की गई? – 5 जून, 1974
  16. किस शासक ने कबूलियत व पट्टा प्रथा की शुरुआत की थी? – शेरशाह
  17. “नव नालंदा महाविहार” किसके लिए विख्यात है? – ह्वेनसांग स्मारक
  18. वर्तमान का बोधिवृक्ष किस पीढ़ी से सम्बंधित है? – पाँचवी पीढ़ी
  19. बिन्दुसार किस सम्प्रदाय का अनुयायी था? – आजीवक सम्प्रदाय
  20. लोदी शासक इब्राहिम खां लोदी के समय में बिहार के किस अफगान सूबेदार ने विद्रोह किया था? – दरिया खां नूहानी

Geography Questions for BPSC

भूगोल

  1. “प्रबोध साहित्य सम्मान” किस भाषा का सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार है? – मैथिली
  2. भारत संचार निगम लिमिटेड की मोबाइल सेवा प्रारम्भ करने वाला देश का पहला राज्य कौन-सा है? – बिहार
  3. वाल्मीकि नेशनल पार्क बिहार के किस जिले में स्थित है? – पश्चिम चंपारण (1989)
  4. बिहार के कुल कितना/कितने राष्ट्रीय उद्यान है/हैं? – एक
  5. वर्तमान समय में बिहार में कुल कितने वन्य जीव अभयारण्य हैं? – 12
  6. देशी, अर्लीबेदाना, शाही, मंदराजी (चायना), कस्वा इत्यादि किस फल की किस्में हैं? – लीची
  7. 1969-70 ई. में गंडक परियोजना के अंतर्गत वाल्मीकि नगर में बाँध का निर्माण किस स्थान पर किया गया? – त्रिवेणी घाट
  8. सामान्य बेरोजगारी दर को अन्य किस नाम से जाना जाता है? – क्रॉनिक बेरोजगारी
  9. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या कितनी है? – 10.41 करोड़
  10. बिहार की समुद्र तट से औसत ऊँचाई कितनी है? – 52.73 मीटर
  11. “नचारी राहग” एवं “लगनी राग” का सृजन किसने किया था? – कवि विद्यापति
  12. दक्षिण बिहार में प्रवाहित होने वाली गंगा की सबसे लम्बी सहायक नदी कौन है? – सोन नदी
  13. दक्षिण गंगा के मैदान का ढाल इस ओर है? – दक्षिण से उत्तर की ओर
  14. छोटानागपुर पठार और गंगा के दक्षिण मैदान के मिलन क्षेत्र में पायी जाने वाली मिट्टी का नाम क्या है? – बलथर मिट्टी
  15. बिहार का राजकीय वृक्ष कौन है? – पीपल

Political Science Questions for BPSC

राजनीति शास्त्र

  1. बिहार विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं? – दो
  2. बेरोजगारी की माप के लिए वर्ष 1973 ई. में योजना आयोग ने किस आयोग का गठन किया था? – भगवती आयोग
  3. दशरथ माँझी कौशल विकास योजना की शुरुआत बिहार में कब हुई? – जून, 2013
  4. छोटानागपुर काश्तकारी क़ानून कब पारित हुआ? – 1908
  5. सुरेन्द्र तेंदुलकर समिति का सम्बन्ध किससे है? – गरीबी रेखा का निर्धारण
  6. देश के उप प्रधानमन्त्री बनने वाले बिहार के विभूति कौन थे? – बाबू जगजीवन राम
  7. देश में नियमित 10 वर्षीय जनगणना किसके समय और कब से प्रारम्भ हुआ? – लॉर्ड रिपन
  8. परिवार नियोजन कार्यक्रम देश में कब लागू किया गया? – 1948
  9. उड़ीसा-बिहार विधानपरिषद् के प्रथम सभापति कौन थे? – सर वाल्टर मांडे
  10. उच्च न्यायालयों को अभिलेख न्यायालय किस अनुच्छेद में कहा गया है? – अनुच्छेद 215
  11. भारत में निर्धनता रेखा के निर्धारण का पहला आधिकारिक प्रयास योजना आयोग द्वारा कब किया गया? – जुलाई, 1962
  12. योजना आयोग द्वारा देश में निर्धनता की माप के लिए प्रोफेसर डी.टी. लकड़ावाला की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ दल का गठन कब किया गया था? – 1989 ई.
  13. स्टूडेंट्स गाइडेंस सेंटर योजना की शुरुआत बिहार में किस वित्तीय वर्ष में की गई थी? – 2009-10
  14. स्वतंत्र भारत की प्रथम वन नीति किस वर्ष बनी थी? – 1952 ई.
  15. भारतीय संविधान के अनुसार बिहार का पहला आम चुनाव कब सम्पन्न हुआ था? – 1952 ई.

Tags : Bihar General Knowledge Test – GK Mock Test Part 21. बिहार सामान्य ज्ञान. Mixed Questions Polity, Geography and History, geography in Hindi and history in Hindi Bihar online test series free PDF for BPSC.

इस तरह के सभी सवाल आपको इस पेज पर मिलेंगे :>> BPSC Questions

We are also in telegram >> Telgram

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]