BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 19

Sansar LochanBPSC

आज हम बिहार सामान्य अध्ययन सामग्री (General Knowledge Study Material) आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो जरुर बताएँ ताकि हम इस तरह के Question and Answer सीरीज BPSC के लिए और भी ला सकें. यदि आपने हमारे पुराने Test series को सॉल्व नहीं किया है, तो इस लिंक पर जा कर जरुर सॉल्व कर लें > BPSC Study Material

वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें जरुर सूचित करें. 

Important Info
यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.

BIHAR – BPSC – History and Geography Questions TEST 50 Questions Part 19

इतिहास

  1. बिन्दुसार के शासन के दौरान किस क्षेत्र में अशांति थी? – तक्षशिला
  2. अशोक का प्रारम्भ में क्या नाम था? – चंडाशोक या कामाशोक
  3. अशोक का सबसे छोटा स्तम्भ लेख कौन है? – रुम्मिनदेई स्तम्भ लेख (कपिलवस्तु के निकट उत्तर प्रदेश के ककराहा नामक ग्राम से 14 मील और नेपाल-भारत सीमा से कुछ दूर पर नेपाल के अन्दर रुमिनोदेई नामक ग्राम ही लुम्बनीग्राम है).
  4. अशोक के ब्राह्मी अभिलेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा था? – जेम्स प्रिन्सेप
  5. कलिंग युद्ध की जानकारी अशोक के किस वृहत शिलालेख से मिलती है? – 13वें वृहत् शिलालेख
  6. ब्राह्मी लिपि (दाए से बाएं) से लिखी गई अशोक का शिलालेख कौन-सा है? – एर्रगुड़ी शिलालेख (कुरनूल जिला, आन्ध्र प्रदेश)
  7. अशोक के किस स्तम्भलेख में कराधान की चर्चा की गई है? – रुम्मिनदेई शिलालेख
  8. अशोक के समय अवन्ति का यूनानी गवर्नर कौन था? – तुषाष्प
  9. अशोक ने किस बौद्ध साधु से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म अपनाया था? – उपगुप्त
  10. किन चार अभिलेखों में अशोक के नाम का उल्लेख मिलता है? – मस्की, गुर्जरा, नेत्तूर और उडेगोलम
  11. श्रीनगर की स्थापना किस शासक के द्वारा की गई थी? – अशोक
  12. अशोक ने नेपाल में किस नगर की स्थापना की? – ललितपाटन
  13. अशोक ने अपने जीवन में कौन-सा एकमात्र युद्ध लड़ा? – कलिंग
  14. अहिरौली मंदिर कहाँ है? – बक्सर
  15. राज्य अभिषेक के किस वर्ष अशोक द्वारा लुम्बिनी की यात्रा की गई और वहाँ का भूमिकर घटाकर 1/8 कर दिया गया था? – 20वें वर्ष
  16. अभिधम्म पिटक का संकलन किसके द्वारा दिया गया है? – मोगलिपुत्त तिस्स
  17. अभिनव जयदेव के नाम से किसे जाना जाता है? – विद्यापति
  18. अथर्ववेद में “व्रात्य” शब्द का प्रयोग किस राज्य के लोगों के लिए किया गया है? – मगध
  19. जनजातियों द्वारा जोती जाने वाली भूमि को “अर्थशास्त्र” में क्या गया है? – सीता भूमि
  20. अर्थशास्त्र में किस फसल को निकृष्ट बताया गया है? – गन्ना
  21. अर्थशास्त्र में कितने तीर्थों (विभाग) का उल्लेख मिलता है? – 18 तीर्थों (विभाग)
  22. तीर्थों (विभाग) के अध्यक्ष को “अर्थशास्त्र” में कहा गया है? – महामात्र
  23. अनिश्चयवादी सम्प्रदाय के संस्थापक कौन थे? – संजय वेट्ठ्लपुत्र
  24. अंतिम मौर्य सम्राट कौन था? – वृहद्रथ
  25. अपने पिता की मृत्यु के बाद महावीर ने किनकी आज्ञा से 30 वर्ष की अवस्था में गृह त्याग किया था? – बड़े भाई नंदीवर्द्धन
  26. धातु से बने सिक्के सर्वप्रथम किस काल में प्रकट हुए थे? – बुद्ध काल में
  27. नेपाली साहित्य के अनुसार शासक बनने से पूर्व अशोक कहाँ का गवर्नर था? – तक्षशिला (नेपाली साहित्य के अनुसार शासक बनने से पूर्व अशोक तक्षशिला का गवर्नर था, जबकि श्रीलंका साहित्य के अनुसार वह उज्जैन का गवर्नर था).
  28. अंग महाजनपद की राजधानी कहाँ थी? – चम्पा
  29. छठी शताब्दी ई.पू. में मगध में किस धातु का विशाल भंडार था? – लोहा
  30. नूहानियों के पतन के बाद अफगान शक्ति का पुनरुत्थान किसके नेतृत्व में हुआ था? – शेरशाह
  31. अकबर ने मिथिला के राजपूत नरेश को 1574 ई. में पराजित कर किस मैथिल ब्राह्मण को उस क्षेत्र में राजस्व वसूलना का अधिकार दिया था? – महेश ठाकुर
  32. अकबर ने अपने किस सेनापति को छोटानागपुर के राजा वीरशाल के विरुद्ध भेजा था? – शाहबाज खान
  33. अप्रैल, 1908 ई. के मुजफ्फरपुर बम कांड के प्रमुख अभियुक्त कौन-कौन थे? – प्रफुल्ल चाकी और खुदीराम बोस
  34. अंग्रेजों द्वारा भारतीयों को 1947 में सत्ता हस्तांतरित किये जाने के समय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे? – जे.बी. कृपलानी
  35. अंग्रेजों द्वारा कृषकों से हल के बदले 3 रुपये साला लिया जाने वाला कर क्या था? – बेठमाफ़ी
  36. रैयत के मर जाने के बाद अंग्रेजों द्वारा उनके सम्पत्ति हस्तांतरण के लिए उत्तराधिकार से लिया जाने वाला कर क्या कहलाता था? – बपहीपुतही
  37. ब्रिटिशकाल में नहर की पानी से सिंचाई के बदले लिया जाने वाला कर क्या था? – पैन खर्च
  38. लाहौर षड्यंत्र केस में सरकारी गवाह बनने वाले फणीन्द्र घोष को क्रांतिकारियों ने मारने का जिम्मा किसको सौंपा था? – बैकुंठ शुल्क
  39. अखिल भारतीय किसान सभा के प्रथम सत्र की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई थी? – स्वामी सहजानन्द सरस्वती
  40. अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के किस सम्मलेन में पंडित जवाहर लाल नेहरु ने भाग लिया तथा इसकी अध्यक्षता की थी? – झरिया सम्मेलन

भूगोल

  1. बिहार के किस स्थान पर “फल विकास एवं शोध संस्थान” स्थित है? – सबौर
  2. बिहार के किस स्थान पर “चावल विकास एवं शोध संस्थान” स्थित है? – आरा
  3. अरेराज का शिव मंदिर कहाँ स्थित है? – मोतिहारी
  4. बिहार के किस स्थान पर “इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ हैंडलूम टेक्नोलॉजी” की स्थापना की गई? – किशनगंज
  5. अक्षांशीय दृष्टिकोण से बिहार कर्क रेखा के किस ओर स्थित है? – उत्तर
  6. अम्बिका मन्दिर कहाँ स्थित है? – आमी (छपरा)
  7. बिहार में सिगरेट का एकमात्र कारखाना कहाँ स्थित है? – मुंगेर
  8. अब्दुल बारी पुल किस नदी पर स्थित है? – सोन नदी
  9. अम्पायर गोरा बोस का सम्बन्ध किस खेल से है? – क्रिकेट
  10. किन दो नदियों के संगम पर नेपाली मंदिर, हाजीपुर स्थित है? – गंगा और गंडक

Tags : Bihar General Knowledge Test – GK Mock Test Part 19. बिहार सामान्य ज्ञान. Mixed Questions Geography and History, geography in Hindi and history in Hindi Bihar online test series free PDF for BPSC.

इस तरह के सभी सवाल आपको इस पेज पर मिलेंगे :>> BPSC Questions

We are also in telegram >> Telgram

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]