BPSC Questions : Mock Practice Test Series Part 17

Sansar LochanBPSC

आज हम बिहार सामान्य अध्ययन सामग्री (General Knowledge Study Material) आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं. आशा है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा. यदि पसंद आये तो जरुर बताएँ ताकि हम इस तरह के Question and Answer सीरीज BPSC के लिए और भी ला सकें. यदि आपने हमारे पुराने Test series को सॉल्व नहीं किया है, तो इस लिंक पर जा कर जरुर सॉल्व कर लें > BPSC Study Material

वैसे तो हमारा भरपूर प्रयास रहा है कि तथ्यों में त्रुटि नहीं हो, पर यदि गलती हो तो हमें जरुर सूचित करें. 

Important Info
यदि हमारा प्रयास अच्छा लगे तो जरुर अपने बिहारी दोस्तों के साथ हमारे इस मटेरियल को फेसबुक और व्हाट्सऐप में शेयर करें.

BIHAR – BPSC – Geography TEST 50 Questions Part 17

  1. समुद्र तल पर पृथ्वी के केंद्र के सबसे निकट स्थान है – उत्तरी ध्रुव. उत्तरी ध्रुव को आर्कटिक क्षेत्र भी कहते हैं. यहाँ के आस-पास की जलवायु उन सबसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में से है, जो न केवल पृथ्वी की जलवायु को नियंत्रित करती है, बल्कि उसके पिछले जलवायवीय इतिहास को भी संरक्षित करती है. यह पृथ्वी के केंद्र के सबसे निकट है.
  2. “ओजोन परत –  पृथ्वी के समताप मंडल के ऊपर अवस्थित ओजोन मंडल सूर्य से आने वाली पराबैगनी किरणों को अवशोषित कर लेती है. यह क्लोरो-फ्लोरो कार्बन एवं नाभिक ऑक्सीजन के कारण क्षतिग्रस्त हो रही है.
  3. धुआँ कुंड जल प्रपात किस नदी पर अवस्थित है? – काव (धुआ कुंड बिहार में स्थित एक जलप्रपात है)
  4. करनाली किस नदी का दूसरा नाम है? – घाघरा
  5. पृथ्वी तक पहुँचने के लिए सूर्य से चला प्रकाश समय लेता है लगभग – 8 मिनट.
  6. “बड़ी लाइन” की दो पटरियों के बीच कितनी दूरी होती है? – 5 ½ फीट
  7. लक्षद्वीप टापू अवस्थित है – दक्षिण-पश्चिम भारत में.
  8. “सीन नदी” किस नगर से होकर बहती है? – पेरिस में.
  9. “गोबी” मरुस्थल है – उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम चीन में.
  10. स्वेज नहर जोड़ती है – मिस्र में अवस्थित कृत्रिम समुद्र-तलीय जलमार्ग, स्वेज नहर भूमध्य सागर एवं लाल सागर को जोड़ती है.
  11. विश्व का बसे अधिक तेल निर्यातक देश है – ओपेक (खाड़ी देशों) में अवस्थित पेट्रोलियम के विशाल भंडार के कारण सऊदी अरब विश्व का सबसे अधिक तेल निर्यातक देश है.
  12. किस ग्रह पर वर्ष दीर्घतम होता है? – प्लूटो ग्रह पर एक वर्ष, पृथ्वी के 248 वर्षों के बराबर है. (प्लूटो को ग्रह नहीं माना जाता है तो यदि विकल्प में वरुण होगा तो उसपर टिक करें)
  13. टेरारोसा का प्रारूपित विकास उस भूभाग में होता है जिसमें – चूना-पत्थर होता है.
  14. “मौना लोआ” उदाहरण है – प्रसुप्त ज्वालामुखी का. (प्रशांत महासागर के हवाई द्वीप पर अवस्थित है)
  15. “टिन” मिलता है – टिन पालसर निक्षेपों में पाया जाता है. यह कैसिटेराइट नामक निक्षेप से निकाला जाता है.
  16. द्वीपों का समूह लक्षद्वीप किस सागर में अवस्थित है? – द्वीपों का समूह लक्षद्वीप अरब सागर में अवस्थित प्रवाल द्वीप है.
  17. साफ़ रातें मेघाच्छादित रातों की अपेक्षा अधिक ठंडी होती हैं – बादलों से घिरी रातें साफ रातों के मुकाबले इसलिए गर्म होती हैं, क्योंकि बादल ताप को जमीन से हवा में बिखरने नहीं होने देते. ऐसे में वातावरण गर्म रहता है.
  18. “शिवालिक” शैल समूह के दक्षिण में भाभर क्षेत्र उदाहरण है – शिवालिक शैल समूह दक्षिण के भाभर का क्षेत्र गिरीपदीय स्थिति का उदाहरण है.
  19. गंगा की जलोढ़ मृदा की गहराई भूमि सतह के नीचे लगभग – गंगा की जलोढ़ मृदा की गहराई भूमि सतह के नीचे लगभग 600 मीटर तक होती है.
  20. भारतीय मानसून मौसमी विस्थापन से इंगित है, जिसका कारण है – स्थल तथा समुद्र की विभेदी तापमान के कारण भारतीय मानसून में विस्थापन इंगित होता है.
  21. तिब्बत में मानसरोवर झील के पास जिस नदी का स्रोत है, वे हैं – ब्रह्मपुत्र, सतलज एवं सिन्धु.
  22. हुन्डरू जलप्रपात निर्मित है – झारखंड के राँची में स्वर्णरेखा नदी पर.
  23. भारत की तट रेखा कितनी लम्बी है? – द्वीपों समेत देश के कुल तटीय सीमा 7516.5 किमी. है. इस प्रकार भारत की कुल सीमा 22,716.5 (15200+7516.5) किमी है.
  24. भारत का प्रथम उर्वरक संयंत्र कहाँ लगा था? – सिंदरी, झारखंड
  25. दामोदर नदी कहाँ से निकलती है? – छोटानागपुर से.
  26. “शाहतश” विश्व का सबसे सुंदर, गर्म और हल्का ऊन माना जाता है, वह कहाँ पैदा होता है? – उज्बेकिस्तान में.
  27. “पूर्वी समुद्रों की स्वामिनी” के नाम से किस देश को जाना जाता है? – श्रीलंका
  28. समुद्र नीला क्यों प्रतीत होता है? – आकाश के परावर्तन तथा जल के कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण.
  29. तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती है क्योंकि – वाष्पीकरण की दर तेज होती है.
  30. हमारी आकाश गंगा के केंद्र की परिक्रमा करने में सूर्य को समय लगता है – 20 करोड़ वर्ष.
  31. मानसून का निवर्तन इंगित होता है – आकाश का स्वच्छ होना मानसून के लौटने का संकेत होता है.
  32. भारत के चावल के कटोरे क्षेत्र का नाम बताइए – कृष्णा-गोदावरी डेल्टा क्षेत्र.
  33. भारत के भीतर की सबसे बड़ी नदी कौन है? – गंगा.
  34. सबसे बड़ा हिमनद कौन-सा है? – सियाचिन 75 किलोमीटर. मगर यदि सियाचीन को चीन का हिस्सा माना जाए तो यदि विकल्प में कंचनजंघा तो वही सही उत्तर होगा जिसकी लम्बाई 21 किलोमीटर है.
  35. मारमागाओ पत्तन कहाँ स्थित है? – गोवा में.
  36. छोटानागपुर पठार – छोटानागपुर का पठार दक्षिण-पूर्वी भारत की ओर फैला प्रायद्वीपीय भारत का एक भाग है. इसमें रोहतास से कैमूर पहाड़ी का भाग शामिल है. अत्यधिक पुराना होने के कारण एवं अपरदन के फलस्वरूप यह समप्राय भूमि में परिणत हो गया है. छोटानागपुर क्षेत्र खनिज सम्पदा से समृद्ध है. इस कारण इसे भारत का रूर प्रदेश भी कहते हैं.
  37. पत्थर के कोयले के भंडार में कौन देश विश्व में अग्रणी है? – चीन>अमेरिका>भारत
  38. सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है – वृहस्पति
  39. पृथ्वी पर मरुभूमि होने की संभावना अधिक रहती है – 23 डिग्री अक्षांश के पास.
  40. जिस तारामंडल के तारे ध्रुवतारे की ओर संकेत करते हैं, वह है – सप्तर्षि
  41. पृथ्वी पर घने वन अधिकतर मिलते हैं – भूमध्यरेखा के पास
  42. सौरमंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह है – शुक्र
  43. भारत के प्रायद्वीपीय पर्वत कब निर्मित हुए – पेल्योजोइक महाकल्प (युग) में.
  44. गंगा के मैदान की पुरानी कछारी मिट्टी क्या कहलाती है? – बांगर. बांगर धरातल का वह ऊँचा भाग है जहाँ नदियों का बाढ़ का जल कभी-कभी पहुंचाता है. यह पुरानी जलोढ़ मिट्टी द्वारा बना होता है, जिसमें कैल्शियम की प्रचुरता होती है.
  45. भद्रावती इस्पात केंद्र स्थित है – महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में.
  46. भारत का सर्वाधिक पटसन उत्पादक है – पश्चिम बंगाल.
  47. “विदर्भ” एक प्रादेशिक नाम है और यह अंग है – महाराष्ट्र का पूर्वी अंग.
  48. चेरापूंजी किस राज्य में अवस्थित है? – मेघालय
  49. कौन-सी गैस ओजोन परत के क्षय के लिए उत्तरदायी है – क्लोरो-फ्लोरो कार्बन गैस (CFC)
  50. किस अयस्क द्वारा लोहा प्राप्त किया जाता है? – हेमेटाइट

Tags : Bihar General Knowledge Test – GK Mock Test Part 17. बिहार सामान्य ज्ञान. Geography भूगोल material in Hindi Bihar online test series free for BPSC

इस तरह के सभी सवाल आपको इस पेज पर मिलेंगे :>> BPSC Questions

We are also in telegram >> Telgram

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]