2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC – Part 9

Sansar LochanQuiz 2021

2021 Current Affairs Quiz for UPSC
इस current affairs के सवाल वर्ष 2021 के करंट अफेयर्स से सम्बंधित हैं जो आपकी UPSC प्रारम्भिक परीक्षा या अन्य PCS परीक्षा, जैसे – UPPSC, BPSC, MPPSC, JPSC, RPSC आदि में काम आयेंगे. ये सवाल Sansar Daily Current Affairs से तैयार किये गये हैं इसलिए आपसे आग्रह है कि Sansar DCA ठीक से पढ़ा करें.

2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC - Part 9

Congratulations - you have completed 2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC - Part 9. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
मानस टाइगर रिज़र्व (MTR) किस राज्य में अवस्थित है?
A
हरियाणा
B
उत्तर प्रदेश
C
असम
D
कर्नाटक
Question 1 Explanation: 
मानस राष्ट्रीय उद्यान या मानस वन्यजीव अभयारण्य, असम, भारत में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान हैं। यह अभयारण्य यूनेस्को द्वारा घोषित एक प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल, बाघ के आरक्षित परियोजना, हाथियों के आरक्षित क्षेत्र एक आरक्षित जीवमंडल हैं।
Question 2
डेजेर्ट फ्लैग - VI युद्धाभ्यास में कौन-सा निम्नलिखित देश भाग नहीं ले रहा है?
A
रूस
B
फ़्रांस
C
सऊदी अरब
D
भारत
Question 2 Explanation: 
भारत, UAE, अमेरिका, फ़्रांस, सऊदी अरब, दक्षिणी कोरिया और बहरीन भाग ले रहे हैं.
Question 3
समुद्री स्थानिक योजना (MSP) का संचालन निम्नलिखित में से कौन-से देश संयुक्त रूप से लक्षद्वीप एवं पुडुचेरी में कर रहे हैं?
A
भारत और बांग्लादेश
B
अमेरिका और इजराइल
C
भारत और नॉर्वे
D
ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम
Question 3 Explanation: 
समुद्री स्थानिक योजना- MSP पहल को NCCR- नेशनल सेंटर फ़ॉर कोस्टल रिसर्च फ़ॉर इंडिया के माध्यम से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा निष्पादित किया जाएगा। पहल के तहत, भारत और नॉर्वे ने तटीय क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए महासागर संसाधनों के स्थायी उपयोग के लिए समर्थन बढ़ाने का फैसला किया है।
Question 4
हाल ही में फ़ूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट, 2021 किसके द्वारा जारी किया गया है?
A
FICCI
B
FCI
C
FSSAI
D
UNEP
Question 4 Explanation: 
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, दुनिया-भर में 2019 में अनुमानित 931 मिलियन टन भोजन बर्बाद हुआ. भोजन की बर्बादी में घरों का योगदान 61%, खाद्य सेवाओं का 26%, जबकि खुदरा क्षेत्र का 13% योगदान है. भारत में घरेलू भोजन बर्बादी प्रति वर्ष 50 किलोग्राम प्रति व्यक्ति है जो प्रति वर्ष 68,760,163 टन के बराबर है.
Question 5
फाइव टूज़ क्रांति (Five twos revolution) निम्नलिखित में से किस देश से सम्बंधित है?
A
बांग्लादेश
B
चीन
C
जापान
D
म्यांमार
Question 5 Explanation: 
यह म्यांमार में हाल ही में हुए सैन्य सत्ता परिवर्तन के विरुद्ध जारी एक सविनय अवज्ञा आंदोलन है। फाइव टूज़ क्रांति “दिनांक 22.2.2021” को घटित एक घटना को संदर्भित करती है। ज्ञातव्य है कि इसी दिन एक्टिविस्ट /आंदोलनकारियों ने म्यांमार में बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों का आह्वान किया था।
Question 6
P172+18 क्वैसर आजकल खूब सुर्ख़ियों में है. यह क्या है?
A
आकाशंगा में चमकीले पिंड
B
वायरस
C
केसर की एक प्रजाति
D
सुपर कंप्यूटर
Question 6 Explanation: 
क्वैसर ब्रह्मांड में सबसे चमकदार वस्तुओं में से कुछ हैं। नए पाए गए क्वासर को P172 + 18 के रूप में नामित किया गया है। जेट ध्वनि की गति से लगभग सामग्री को नष्ट कर रहे हैं।
Question 7
हाल ही में मोंगला पत्तन चर्चा में था. यह कहाँ अवस्थित है?
A
भारत
B
पाकिस्तान
C
बांग्लादेश
D
श्रीलंका
Question 7 Explanation: 
यह बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा समुद्र पत्तन है. भारत और बांग्लादेश ने 2015 में चट्टोग्राम (चटगाँव) और मोंगला पत्तनों के उपयोग पर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये थे. यह मोंगला पत्तन से जलमार्ग, सड़कों और रेलवे के माध्यम से भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में माल-परिवहन की व्यवस्था पर आधारित था.
Question 8
दस्तलिक II किन देशों के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है?
A
अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया
B
ईरान और सीरिया
C
भारत और उज्बेकिस्तान
D
इजराइल और यमन
Question 8 Explanation: 
भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 'दस्तलिक II' (DUSTLIK II) 10 मार्च, 2021 को उत्तराखंड के विदेशी प्रशिक्षण केंद्र, चौबटिया, रानीखेत में शुरू किया गया.
Question 9
प्रोजेक्ट 75 कार्यक्रम के तहत भारत में क्या निर्मित किये जा रहे हैं?
A
सड़क
B
पनडुब्बियाँ
C
एलईडी बल्ब
D
बाँध
Question 9 Explanation: 
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ( MDSL) के प्रोजेक्ट 75 (P75) के तहत पनडुब्बियों के लिए तकनीक ट्रांसफर पर फ्रेंच सहयोगी और वहां की नौसेना के साथ मिलकर ये कंपनी काम कर रही है।
Question 10
"AsterX" अंतरिक्ष में किस देश का प्रथम सैन्य अभ्यास है?
A
अमेरिका
B
चीन
C
फ़्रांस
D
उत्तरी कोरिया
Question 10 Explanation: 
यह अंतरिक्ष में फ्रांस का प्रथम सैन्य अभ्यास है. इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार के हमले से उसके उपग्रहों और अन्य रक्षा उपकरणों की सुरक्षा करने की क्षमता का मूल्यांकन करना है. फ्रांस ने इस एस्टर-एक्स अभ्यास का नाम अपने प्रथम उपग्रह एस्टर-एक्स के नाम पर रखा है, जिसे वर्ष 1965 में कक्षा में स्थापित किया गया था. नवगठित अमेरिकी अंतरिक्ष बल और जर्मन अंतरिक्ष एजेंसियां भी इस फ्रांसीसी अभ्यास में भाग ले रही हैं.
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.

Also Solve Part 8 :- Current Affairs Quiz Part 8

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]