2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC – Part 8

Sansar LochanQuiz 2021

2021 Current Affairs Quiz for UPSC
इस current affairs के सवाल वर्ष 2021 के करंट अफेयर्स से सम्बंधित हैं जो आपकी UPSC प्रारम्भिक परीक्षा या अन्य PCS परीक्षा, जैसे – UPPSC, BPSC, MPPSC, JPSC, RPSC आदि में काम आयेंगे. ये सवाल Sansar Daily Current Affairs से तैयार किये गये हैं इसलिए आपसे आग्रह है कि Sansar DCA ठीक से पढ़ा करें.

2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC - Part 8

Congratulations - you have completed 2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC - Part 8. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
प्रधानमंत्री ने हाल ही में बीर चिलाराय को श्रद्धांजलि अर्पित की. उनका सम्बन्ध किस राज्य से है?
A
मेघालय
B
असम
C
मणिपुर
D
कर्नाटक
Question 1 Explanation: 
बीर चिलाराय असम के कोच रॉयल राजवंश का एक प्रसिद्ध जनरल है। उन्होंने अपने बड़े भाई, महाराजा नारा नारायण के साम्राज्य के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीर चिलाराई, कुच शाही वंश के संस्थापक महाराजा विश्व सिंह के पुत्र हैं। इस जनरल की जयंती हर साल बीर चिलाराय दिवस के रूप में मनाई जाती है। 2005 के बाद से, असम सरकार व्यक्तियों की बहादुरी को सम्मानित करने के लिए बीर बीर चिलाराय पुरस्कार प्रदान कर रही है।
Question 2
हूती विद्रोह समाचारों में खूब सुर्खियाँ बटोरता रहता है. क्या आप बता सकते हैं कि यह संघर्ष कहाँ चल रहा है?
A
बांग्लादेश
B
यमन
C
ग्रीस
D
इजराइल
Question 2 Explanation: 
मिडिल-ईस्ट में बसा एक देश है, यमन. उत्तर में सऊदी अरब और पूरब में ओमान की सीमा से सटा. बाकी दिशाओं में समंदर से घिरा. यमन के उत्तर-पश्चिम में एक शहर, सैदा. 1990 के दशक में यहां एक स्टूडेंट मूवमेंट शुरू हुआ. द बिलिवींग यूथ. फाउंडर का नाम- हुसैन बेदरदीन अल-हूती. इनका मकसद था, ज़ायदी इस्लाम का पुनर्जागरण. ज़ायदी, शिया इस्लाम की एक धारा है. यमन में एक हज़ार सालों तक ज़ायदी राजाओं का शासन रहा. 1962 में अंतिम ज़ायदी सुल्तान इमाम अहमद की हत्या हो गई. इसके बाद लंबे समय तक सिविल वॉर चला. यमन दो हिस्सों में बंटा. कुछ समय के लिए साउथ यमन में सोवियत संघ की हवा भी चली.
Question 3
साहित्य अकादमी के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. यह केवल अंग्रेजी भाषा के लेखकों को दिया जाता है.
  2. यह कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत एक संगठन है.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 या 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 3 Explanation: 
भारत सरकार के जिस प्रस्ताव में अकादमी का यह विधान निरूपित किया गया था, उसमें अकादमी की यह परिभाषा दी गई है- भारतीय साहित्य के सक्रिय विकास के लिए कार्य करनेवाली एक राष्ट्रीय संस्था, जिसका उद्देश्य उच्च साहित्यिक मानदंड स्थापित करना, भारतीय भाषाओं में साहित्यिक गतिविधियों को समन्वित करना एवं उनका पोषण करना तथा उनके माध्‍यम से देश की सांस्कृतिक एकता का उन्नयन करना होगा। साहित्य अकादमी की स्थापना 12 मार्च, 1954 में स्वायत्त संस्था के रूप में की गई थी और इसके लिए धन की व्यवस्था भारत सरकार का संस्कृति विभाग करता है।
Question 4
हाल ही में पोम्पई (Pompeii) में एक धार्मिक समारोहों में प्रयुक्त होने वाले रथ (ancient ceremonial chariot) की खोज की गई. यह शहर किस देश में है?
A
अमेरिका
B
रूस
C
जर्मनी
D
इटली
Question 4 Explanation: 
आर्कियोलॉजिस्ट्स ने इटली के पुराने शहर पोम्पेई में अद्भुत चीज़ की खोज की है. पोम्पेई के पास एक विला में चार पहिया वाला रोमन सेरेमोनियल रथ को ढूंढा है. दक्षिणी इटली के प्राचीन शहर को दफन किए जाने के लगभग 2,000 साल बाद यह खोज सामने आई है. यह रथ सिविटा गिउलिआना में एक विला के घुड़साल के पास स्थित था जो प्राचीन पोम्पेई की दीवारों से लगभग 700 मीटर उत्तर में है.
Question 5
हाल ही में भारत ने गंभीर सूखे से उत्पन्न मानवीय संकट से निटपने हेतु इस पूर्वी अफ़्रीकी देश को मानवीय सहायता भेजने का निर्णय किया है. यहाँ किस देश की बात चल रही है?
A
मॉरिशस
B
मोजाम्बिक
C
सेशेल्स
D
मेडागास्कर
Question 5 Explanation: 
1 मार्च, 2021 को भारत ने अपने ‘सागर विजन’ के अनुरूप सूखाग्रस्त मेडागास्कर को मानवीय सहायता के रूप में 1,000 मीट्रिक टन चावल और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन की 100,000 टैबलेट की खेप भेजने की घोषणा की है।
Question 6
आर्कटिका-एम (Arktika-M) निम्नलिखित में से किस देश का प्रथम आर्कटिक निगरानी उपग्रह है?
A
अमेरिका
B
चीन
C
रूस
D
इजराइल
Question 6 Explanation: 
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस ने अपने पहले आर्कटिक-निगरानी उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है जो आर्कटिक की जलवायु और पर्यावरण की निगरानी करेगा। यह उपग्रह मौसम संबंधी समस्याओं के साथ-साथ जल विज्ञान समस्याओं को हल करने के लिए आवश्यक जानकारी एकत्र करेगा। यह उपग्रह आर्कटिक क्षेत्र की जलवायु और पर्यावरण की निगरानी भी करेगा। यह रूस के उत्तरी क्षेत्र में भी चौबीसों घंटे सतत निगरानी प्रदान करेगा। आर्कटिका-एम उपग्रह पृथ्वी के उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों की चित्रों को हर 15-30 मिनट में प्रसारित करेगा।
Question 7
भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) किस मंत्रालय के अंतर्गत एक सांविधिक निकाय है?
A
रक्षा मंत्रालय
B
गृह मंत्रालय
C
ग्रामीण विकास मंत्रालय
D
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
Question 7 Explanation: 
लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया एक वैधानिक निकाय है जिसे लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया एक्ट-2010 के तहत स्थापित किया गया है। यह गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है।
Question 8
BTCA (संयुक्त राष्ट्र में स्थित) सरकारों, कम्पनियों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी है. BTCA का पूरा नाम क्या है?
A
Bilateral Tribunal Companies Act
B
Best Theme for Companies Alignment
C
Beyond The Cash Act
D
Better Than Cash Alliance
Question 9
विश्व सीमा शुल्क संगठन (World Customs Organization: WCO) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. इसका मुख्यालय भारत में है.
  2. भारत WCO के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष भी रह चुका है.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 9 Explanation: 
इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स में है. भारत वर्ष 2018-2020 तक WCO के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष था.
Question 10
नाग नदी प्रदूषण न्यूनीकरण परियोजना किस राज्य की परियोजना है?
A
उत्तराखंड
B
नागालैंड
C
ओडिशा
D
महाराष्ट्र
Question 10 Explanation: 
कुल 2,117.54 करोड़ रुपये की लागत से नाग नदी प्रदूषण नियंत्रण परियोजना को मंजूरी दी गई है। नागपुर शहर से होकर बहने वाली और इस शहर को अपना नाम देने वाली यह नदी अब मैले और औद्योगिक कचरे से अत्यधिक प्रदूषित एक जलधारा बन चुकी है।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.

Also Solve Part 7 :- Current Affairs Quiz Part 7

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]