2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC – Part 12

Sansar LochanQuiz 2021

2021 Current Affairs Quiz for UPSC
इस current affairs के सवाल वर्ष 2021 के करंट अफेयर्स से सम्बंधित हैं जो आपकी UPSC प्रारम्भिक परीक्षा या अन्य PCS परीक्षा, जैसे – UPPSC, BPSC, MPPSC, JPSC, RPSC आदि में काम आयेंगे. ये सवाल Sansar Daily Current Affairs से तैयार किये गये हैं इसलिए आपसे आग्रह है कि Sansar DCA ठीक से पढ़ा करें.

2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC - Part 12

Congratulations - you have completed 2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC - Part 12. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
मतुआ समुदाय आजकल खूब सुर्ख़ियों में है. यह किस राज्य की अनुसूचित जाति है?
A
महाराष्ट्र
B
नागालैंड
C
अरुणाचल प्रदेश
D
पश्चिम बंगाल
Question 1 Explanation: 
पश्चिम बंगा में कुल मतदाताओं में मतुआ समुदाय की भागीदारी लगभग 17% है। यह राज्य में दूसरी सबसे बड़ी अनुसूचित जाति जनसंख्या है। इस समुदाय के लोग बंगाल सीमा के दोनों ओर अधिवासित हैं। कई वर्षों से वे वर्ष 2003 के नागरिकता अधिनियम में संशोधन की मांग कर रहे थे, क्योंकि इस अधिनियम के प्रावधानों ने शरणार्थियों के लिए नागरिकता प्राप्त करना कठिन बना दिया था। हालाँकि नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 ने अब उनके लिए नागरिकता प्राप्त करने की संभावना उत्पन्न कर दी है।
Question 2
स्क्वायर किलोमीटर ऐरे वेधशाला (Square Kilometer Array Observatory: SKAO) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. हाल ही में SKAO परिषद् की बैठक में विश्व के सबसे बड़े रेडियो टेलिस्कोप की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है.
  2. SKAO के सदस्यों में भारत शामिल नहीं है.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 2 Explanation: 
हाल ही में SKAO परिषद की प्रथम बैठक को आयोजित किया गया है। इसके तहत विश्व के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। ऑप्टिकल टेलीस्कोप के विपरीत, रेडियो टेलीस्कोप द्वारा अदृश्य गैस की खोज की जा सकती है। इससे अंतरिक्ष के उन क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी, जो कॉस्मिक धूल के कारण अस्पष्ट बने हुए हैं। इस प्रस्तावित टेलीस्कोप को अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया जाएगा तथा इसका संचालन, रखरखाव एवं निर्माण SKAO द्वारा किया जाएगा। SKAO मुख्यतः रेडियो खगोल विज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन और अन्वेषण हेतु समर्पित एक अंतर सरकारी संगठन है। इसका मुख्यालय ब्रिटेन में अवस्थित है। SKAO के सदस्यों में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, भारत, इटली, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, नीदरलैंड और यूनाइटेड किंगडम सम्मिलित हैं।
Question 3
"भसन चार द्वीप" के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. यह मैक्सिको की खाड़ी में तलछटों से निर्मित एक द्वीप है.
  2. यह एक सूखा-प्रवण द्वीप है.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 3 Explanation: 
भासन चार, बंगाल की खाड़ी में स्थित एक विवादित बाढ़-प्रवण द्वीप है, जिसे म्यांमार से पलायन करने वाले 1 मिलियन रोहिंग्या शरणार्थियों में से 1 लाख शरणार्थियों को बसाने के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है.
Question 4
समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. यह विश्वविद्यालयी शिक्षा की प्रभावशीलता में सुधार लाने का अभियान है.
  2. इस अभियान में  पूर्व की तीन योजनाओं का समन्वय किया गया है.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 4 Explanation: 
समग्र शिक्षा अभियान समग्र शिक्षा अभियान, प्री-स्कूल से कक्षा 12 तक स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने का एक कार्यक्रम है। केंद्रीय बजट 2018-19 में प्री-नर्सरी से 12वीं कक्षा तक बिना विभाजन के स्कूली शिक्षा को समग्र रूप से करने का प्रस्ताव रखा गया था। इसमें तीन योजनाएँ - सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और शिक्षक शिक्षण योजना सम्मिलित हैं.
Question 5
लोकतंत्र सूचकांक, 2020 के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. इस सूचकांक को एक भारतीय संस्था द्वारा जारी किया जाता है.
  2. भारत का स्थान पिछले वर्ष की तुलना में सुधरा है.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 5 Explanation: 
The Economist Intelligence Unit द्वारा प्रतिवर्ष निर्गत होने वाला लोकतंत्र सूचकांक प्रकाशित हो चुका है. 2020 में भारत दो स्थान घटकर 53वें पर आ गया.
Question 6
उत्तरी सागर के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. यह प्रशांत महासागर का एक भाग है.
  2. यह यूरोपीय देशों की सीमाओं को स्पर्श नहीं करता है.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 6 Explanation: 
उत्तरी सागर, अटलांटिक महासागर का एक भाग है. यह नॉर्वे, डेनमार्क, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और फ़्रांस आदि देशों की सीमाओं से संलग्न है.
Question 7
"युद्धाभ्यास 2020" संयुक्त सैन्य अभ्यास किन दो देशों के बीच सम्पन्न हुआ?
A
भारत और अमेरिका
B
भारत और फ़्रांस
C
भारत और इजराइल
D
भारत और अफगानिस्तान
Question 8
"ढेक्याजुली" शहर आजकल बहुत चर्चा में था. यह किस लिए प्रसिद्ध है?
A
इस शहर को पूरी तरह से मलेरिया मुक्त किया गया है.
B
यहाँ एशिया का सबसे बड़ा बाँध बनाया गया है.
C
यहाँ स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन न्यौछावर किया था.
D
यहाँ खनिज तेल के विशाल भंडार स्थापित किये जा रहे हैं.
Question 8 Explanation: 
हाल ही में, प्रधान मंत्री द्वारा असम के शहीदों के शहर ढेक्याजुली का दौरा किया गया. ढेक्याजुली वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से संबंधित है. यहाँ असम के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन न्यौछावर किया था. ढेक्याजुली, स्वतंत्रता संग्राम में सबसे अल्प आयु (12 वर्षीय) की शहीद मानी जाने वाली तिलेश्वरी बरुआ की निवास-स्थल के रूप में भी जाना जाता है. इससे पहले प्रधान मंत्री ने असम में ऐतिहासिक महत्व के एक अन्य स्थान शिवसागर के जेरेंगा पोथार (Jerenga Pothar) का भी दौर किया था. ज्ञातव्य है कि जेरेंगा पोथार में, 17वीं शताब्दी की अहोम राजकुमारी जयमती ने अपने जीवन का बलिदान दिया था.
Question 9
जगन्नाथ मंदिर के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. यह चार धामों में से एक है.
  2. यह ओडिशा में अवस्थित है.
  3. इसमें मुख्य देवताओं की प्रतिमाएँ स्वर्ण से निर्मित की गई हैं.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
1, 2 और 3
Question 9 Explanation: 
इसमें मुख्य देवताओं (भगवान् जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और ज्येष्ठ भ्राता बलभद्र) की प्रतिमाएँ काष्ठ से निर्मित की गई हैं.
Question 10
"लैंटाना कैमारा" (Lantana Camara) निम्नलिखित में से क्या है?
A
प्राचीनतम अनुसूचित जनजाति
B
झाड़ी की एक प्रजाति
C
एक वायरस
D
दक्षिण अमेरिका के शरणार्थी
Question 10 Explanation: 
एक हालिया अध्ययन के अनुसार झाड़ी की एक आक्रामक प्रजाति लैंटाना कैमारा, द्वारा भारत के बाघ क्षेत्रों के 40% से अधिक हिस्से पर अतिक्रमण किया जा चुका है। लैंटाना कैमारा उष्णकटिबंधीय अमेरिका में पाई जाने वाली झाड़ी की एक प्रजाति है। लैंटाना दस सबसे निकृष्टतम आक्रामक प्रजातियों में से एक है।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.

Also Solve Part 11 :- Current Affairs Quiz Part 11

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]