2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC – Part 11

Sansar LochanQuiz 2021

2021 Current Affairs Quiz for UPSC
इस current affairs के सवाल वर्ष 2021 के करंट अफेयर्स से सम्बंधित हैं जो आपकी UPSC प्रारम्भिक परीक्षा या अन्य PCS परीक्षा, जैसे – UPPSC, BPSC, MPPSC, JPSC, RPSC आदि में काम आयेंगे. ये सवाल Sansar Daily Current Affairs से तैयार किये गये हैं इसलिए आपसे आग्रह है कि Sansar DCA ठीक से पढ़ा करें.

2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC - Part 11

Congratulations - you have completed 2021 QUIZ :- Sansar Current Affairs for UPSC - Part 11. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
"आदि महोत्सव" निम्नलिखित में से कौन-सा मंत्रालय आयोजित करता है?
A
संस्‍कृति मंत्रालय
B
सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
C
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
D
जनजातीय कार्य मंत्रालय
Question 1 Explanation: 
आदि महोत्सव एक राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव है, यह जनजातीय मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार और जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (TRIFED) की संयुक्त पहल है. यह उत्सव देश की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है.
Question 2
हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने "प्रबुद्ध भारत" के 125वें वर्षगाँठ समरोह को संबोधित किया था. "प्रबुद्ध भारत" के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. यह एक मासिक पत्रिका है.
  2. इसकी शुरुआत स्वामी विवेकानंद ने की थी.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 2 Explanation: 
यह खुशीकी बात है कि हम प्रबुद्ध भारत की 125वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। ये कोई सामान्य पत्रिका नहीं है। इसकी शुरुआत वर्ष 1896 में किसी और ने नहीं, बल्कि स्वामी विवेकानन्द ने स्वयं की थी। और वह भी केवल 33 वर्ष की युवा आयु में। ये देशभर मेंसबसे अधिक समय से प्रकाशित होने वाली अंग्रेजी पत्रिकाओं में से एक है।
Question 3
निम्नलिखित में से किस रोग को "हैन्सन रोग" के नाम से भी जाना जाता है?
A
एड्स
B
मलेरिया
C
कुष्ठ रोग
D
रक्ताल्पता
Question 3 Explanation: 
कुष्ठरोग (Leprosy) या हैन्सेन का रोग (Hansen's Disease) (एचडी) (HD), चिकित्सक गेरहार्ड आर्मोर हैन्सेन (Gerhard Armauer Hansen) के नाम पर, माइकोबैक्टेरियम लेप्री (Mycobacterium leprae) और माइकोबैक्टेरियम लेप्रोमेटॉसिस (Mycobacterium lepromatosis) जीवाणुओं के कारण होने वाली एक दीर्घकालिक बीमारी है।
Question 4
पेरियार टाइगर रिजर्व किस राज्य में अवस्थित है?
A
केरल
B
तमिलनाडु
C
कर्नाटक
D
आंध्र प्रदेश
Question 4 Explanation: 
पेरियार टाइगर रिजर्व, पेरियार नदी के नाम पर, देश के सबसे प्रतिष्ठित बाघ अभ्यारण्यों में से एक है। यह केरल के इडुक्की जिले में स्थित है।
Question 5
पट्टचित्र चित्रकला किस राज्य की प्राचीन कला शैलियों में से एक है?
A
झारखण्ड
B
ओडिशा
C
बिहार
D
राजस्थान
Question 5 Explanation: 
पट्टचित्र ओडिशा की पारम्परिक चित्रकला है। इन चित्रों में हिन्दू देवीदेवताओं को दर्शाया जाता है। 'पट्ट' का अर्थ 'कपड़ा' होता है।
Question 6
स्टारडस्ट 1.0 नामक प्रक्षेपण यान को किस देश के एक स्टार्टअप ने लॉन्च किया जो जैव ईंधन से चलता है?
A
रूस
B
चीन
C
अमेरिका
D
जर्मनी
Question 6 Explanation: 
31 जनवरी को अमेरिका में स्टारडस्ट 1.0 लॉन्च व्हीकल को लॉन्च किया गया। इस लांच के साथ ही स्टारडस्ट 1.0 जैव ईंधन (biofuel) से चलने वाला पहला रॉकेट बन गया है।
Question 7
राष्ट्रीय ई-विधान आवेदन परियोजना (NeVA) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. इसके अंतर्गत लोकसभा के कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक साधनों का प्रयोग किया जाएगा.
  2. संसदीय कार्य मंत्रालय NeVA को लागू करने के लिए नोडल मंत्रालय है.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 7 Explanation: 
नेवा विकेंद्रीकृत डिजिटल एप्लीकेशन है, जो विधानमंडलों के दैनिक कामकाज से संबंधित सूचना डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है। यह डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का एक हिस्सा है और संसदीय मामलों का मंत्रालय इसके लिये नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है तथा इसकी योजना ‘एक राष्ट्र एक एप्लीकेशन’ के सिद्धांत के अनुरूप ई-विधान को संसद के दोनों सदनों सहित 40 विधानमंडलों में लागू करने की है। हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश ने NeVA परियोजना को सफलतापूर्वक लागू किया है.
Question 8
ईस्ट कंटेनर टर्मिनल (ECT) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. इसके तहत किये जाने वाले 70% ट्रांसशिपमेंट व्यवसाय भारत से सम्बंधित है.
  2. ECT कोलम्बो इंटरनेशनल कन्टेनर टर्मिनल के निकट स्थित है.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?  
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1, न ही 2
Question 8 Explanation: 
कुछ दिन पहले ही श्रीलंका ने इस परियोजना से संबंधित त्रिपक्षीय समझौते को निरस्त कर दिया था। टर्मिनल परियोजना के विकास संबंधी समझौते पर भारत, जापान और श्रीलंका ने वर्ष 2019 में हस्ताक्षर किए थे।
Question 9
न्यू स्टार्ट संधि (New START Treaty) पर निम्नलिखित में कौन-से दो देशों ने हस्ताक्षर किये हैं?
A
चीन और पाकिस्तान
B
चीन और श्रीलंका
C
भारत और जापान
D
अमेरिका और रूस
Question 9 Explanation: 
नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि (Strategic Arms Reduction Treaty- START) संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच सामरिक हथियारों में कमी लाने तथा उन्हें सीमित करने संबंधी एक संधि है. यह संधि 5 फरवरी, 2011 को लागू हुई थी. यह नई स्टार्ट संधि शीत युद्ध के अंत में वर्ष 1991 में हुई स्टार्ट संधि की अनुवर्ती है. वर्ष 1991 की संधि दोनों पक्षों के लिये रणनीतिक परमाणु वितरण वाहनों की संख्या को 1,600 और वारहेड्स की संख्या को 6,000 तक सीमित करती है.
Question 10
वेम्बनाड झील के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
  1. यह भारत की सबसे लम्बी झील है.
  2. यह केरल में है.
  3. वल्लम काली नामक नौका दौड़ प्रतियोगिता यहीं आयोजित की जाती है.
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3
Question 10 Explanation: 
यह केरल की सबसे बड़ी और भारत की सबसे लम्बी झील है.
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.

Also Solve Part 10 :- Current Affairs Quiz Part 10

Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]