2019 QUIZ :- Sansar Current Affairs, 03 May – 09 May

Sansar LochanQuiz 2019

आवश्यक सूचना
हम लोग पूरे साल ऑनलाइन छात्रों के लिए कोई Quiz Session नहीं चला पाए. इसका हमें बेहद खेद है. इसलिए हम जल्द से जल्द पूरे साल का UPSC quiz जल्द से जल्द ख़त्म करेंगे.

छात्रों के अनुरोध पर Weekly Quiz को एक बार फिर से Daily Quiz किया जाने वाला है. 

आज हम 03 मई से 09 मई, 2019 तक के Sansar Current Affairs Quiz दे रहे हैं. ये सारे Test Series के सवाल Sansar Daily Current Affairs पर आधारित होते हैं. इसलिए जब तक आप हमारा Daily Current Affairs नहीं पढेंगे, इन सवालों का उत्तर देना आपके लिए मुश्किल होगा. आप सारे Quiz को इस लिंक से प्राप्त कर सकते हैं >>> Sansar Weekly Quiz

Important Info
Tips: Search in GOOGLE typing “Sansar Weekly Quiz” and you will get all Quiz Collection

2019 QUIZ :- Sansar Current Affairs, 03 May – 09 May

Congratulations - you have completed 2019 QUIZ :- Sansar Current Affairs, 03 May – 09 May . You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1
चौमहल्ला महल भारत के किस शहर में स्थित है?
A
जबलपुर
B
मुंबई
C
जयपुर
D
हैदराबाद
Question 1 Explanation: 
चौमहल्ला महल हैदराबाद के पूर्व निजाम के महल को कहते हैं। इसे निजाम सलाबत जंग ने बनवाया था। हाल ही में इस महल के जीर्णोद्धार का काम पूरा हुआ।
Question 2
SCATFORM परियोजना का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन है?
A
जंगल कम होने को रोकना और झूम खेती के द्वारा जंगलों की गुणवत्ता में ह्रास को रोकना है।
B
अन्तरिक्ष के मलबे को जल्द से जल्द ख़त्म करना।
C
इलेक्ट्रॉनिक कचरे को रि-साइकल करके पुनः प्रयोग में लाने का प्रयास करना।
D
समुद्री प्रदूषण को रोकने वाले राज्यों को ब्लू फ्लैग प्रदान करना।
Question 2 Explanation: 
त्रिपुरा सरकार ने जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (Japan International Cooperation Agency – JICA) की सहायता से एक नई परियोजना चालू की है जिसका नाम है – SCATFORM (Sustainable Catchment Forest Management)। इस परियोजना का उद्देश्य जंगल कम होने को रोकना और झूम खेती के द्वारा जंगलों की गुणवत्ता में ह्रास को रोकना है। जंगलों को क्षति पहुँचने से पहाड़ी ढलानों, विशेषकर ऊपरी जल-संग्रह क्षेत्रों में, मिट्टी के क्षरण का जोखिम बढ़ जाता है। यह योजना ऊपरी जल-संग्रह क्षेत्रों में ही मुख्य रूप से लागू होगी क्योंकि वहीं जंगल अधिक नष्ट हुए हैं और वहीं मिट्टी का भी क्षरण सबसे अधिक हुआ है। इस कारण उन्हीं क्षेत्रों में रोजगार की स्थिति में सुधार लाने की आवश्यकता अधिक है।
Question 3
प्रधानमन्त्री रोजगार प्रोत्साहन योजना (PMRPY) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
  1. इस योजना का कार्यान्वयन शहरी विकास मंत्रालय कर रहा है।
  2. यह योजना उन कामगारों के लिए है जो 15,000 रू. तक की मजदूरी कमाते हैं।
  3. यह योजना 2018-19 के बजट में घोषित हुई थी।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A
केवल 1 और 3
B
केवल 2
C
1, 2 और 3
D
इनमें से कोई नहीं
Question 3 Explanation: 
यह योजना 2016-17 के बजट में घोषित हुई थी। इस योजना का कार्यान्वयन श्रम एवं नियोजन मंत्रालय कर रहा है। इस योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना है। PMRPY योजना को नियुक्ति प्रदान करने वाले लोगों (employers) को नए रोजगार के निर्माण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए तैयार किया गया है। इस योजना के तहत नए नियुक्त कर्मचारी की EPS का 33% योगदान का वहन भारत सरकार करेगी। यह योजना उन कामगारों के लिए है जो 15,000 रू. तक की मजदूरी कमाते हैं। PMRPY योजना से नियुक्ति करने वाले व्यक्ति को अपने स्टाफ की संख्या बढ़ाने में प्रोत्साहन मिलेगा। इस योजना का यह भी लाभ है कि अधिक से अधिक व्यक्ति ऐसे प्रतिष्ठानों (establishment) में सम्मिलित होंगे।
Question 4
फोर्मलिन के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
  1. यह एक रंगहीन द्रव है।
  2. इसका प्रयोग मछलियों को संरक्षित करने में किया जाता है।
  3. यह कैंसरकारक है।
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
1, 2 और 3
Question 4 Explanation: 
फोर्मलिन एक विषाक्त और रंगहीन द्रव है जो पानी में फॉर्मलडिहाइड गैस को घोलकर प्राप्त किया जाता है। फोर्मलिन का प्रयोग मछलियों को कीटाणु-रहित करने और उन्हें संरक्षित करने के लिए किया जाता है, परन्तु इस रसायन से कैन्सर हो जाता है। फोर्मलिन का प्रयोग कुछ अन्य पदार्थों को बनाने में भी किया जाता है, जो हैं – कीटनाशक दवाएँ, उर्वरक, गोंद, कागज़, रंग आदि। फोर्मलिन से आँखों, गले, चमड़े और पेट में जलन हो जाती है यदि कोई लगातार इसके सम्पर्क में रहे तो एक लम्बे समय के पश्चात् उस व्यक्ति की किडनी और यकृत को तो हानि पहुँचती ही है, अपितु कैंसर भी हो सकता है। फॉर्मलडिहाइड एक अत्यन्त क्रियाशील और ज्वलनशील गैस है। यदि यह किसी लौ अथवा गर्मी के सम्पर्क में आये तो आग लगने का खतरा उत्पन्न हो जाता है।
Question 5
निम्नलिखित युग्मों पर विचार करें – पर्व - सम्बंधित राज्य
  1. पोंगल - केरल
  2. माघ बिहू - असम
  3. ओणम - तमिलनाडु
  4. साजी - हिमाचल प्रदेश
सही कूट का चयन करें –
A
केवल 1
B
केवल 1 और 3
C
केवल 4
D
केवल 2 और 4
Question 5 Explanation: 
Tamil Nadu = Pongal Festival, Kerala = Onam
Question 6
OSIRIS-REx अभियान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
  1. यह ISRO के New Frontiers program का तीसरा अभियान है।
  2. यह अन्तरिक्ष यान बेनु नामक उल्कापिंड की सतह पर फैले रेगोलिथ नामक मिट्टी जैसे पदार्थ का नमूना लेगा।
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं
Question 6 Explanation: 
OSIRIS-REx का full form है – Origins, Spectral Interpretation, Resource Identification, Security-Regolith Explorer। यह NASA केNew Frontiers program का तीसरा अभियान है। इसके पहले इस कार्यक्रम के तहत प्लूटो और वृहस्पति की ओर क्रमशः New Horizons और Juno नामक अन्तरिक्षयान छोड़े गये थे।
Question 7
ऐची लक्ष्य (Aichi Targets) निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है :
A
जैव-विविधता
B
कार्बन उत्सर्जन
C
आपदा प्रबंधन
D
नवाचार
Question 7 Explanation: 
जैव-विविधता संधि (CBD) एक नागोया सत्र में जैव-विविधता के विषय में 20 लक्ष्यों का चयन किया गया था। इन्हीं लक्ष्यों को ऐची लक्ष्य कहा जाता है। ये लक्ष्य इस प्रकार विभाजित हैं – लक्ष्य A – जैव-विविधता के नाश के कारणों का पता लगाना। लक्ष्य B – जैव-विविधता को प्रत्यक्ष क्षति से बचाना और उसके टिकाऊ उपयोग को बढ़ावा देना। लक्ष्य C – पारिस्थितिकी तन्त्र, प्रजातियों और आनुवंशिक विविधता को बचाने के लिए जैव-विविधता में सुधार लाना। लक्ष्य D – जैव-विविधता एवं जैव- पारिस्थितिकी सेवाओं का लाभ सब तक पहुँचाना। लक्ष्य E – जैव-विविधता की समृद्धि के लिए प्रतिभागी योजना निर्माण, ज्ञान प्रबंधन एवं क्षमता संवर्धन के माध्यम से कार्यान्वयन करना।
Question 8
जैव-विविधता संधि (CBD) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
  1. जैव-विविधता संधि (CBD) एक बहुपक्षीय संधि है और यह विश्व में कानूनी रूप से बाध्यकारी है।
  2. इसके प्रशासी निकाय में उन सभी देशों के प्रतिनिधि होते हैं जिन्होंने इस संधि पर हस्ताक्षर किये होते हैं।
  3. इसे 29 दिसम्बर, 1993 को लागू कर दिया गया।
उपर्युक्त कथनों में कौन सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
1, 2 और 3
C
केवल 3
D
केवल 2
Question 8 Explanation: 
जैव-विविधता संधि (CBD) एक बहुपक्षीय संधि है और यह विश्व में कानूनी रूप से बाध्यकारी है। यह समझौता Rio Conference, 1992 में हस्ताक्षरित हुआऔर इसे 29 दिसम्बर, 1993 को लागू कर दिया गया। इसके तीन प्रमुख लक्ष्य हैं – i) जैव विविधता का संरक्षण ii) जैव विविधता का अक्षय उपयोग iii) आनुवांशिक संसाधन के उपयोग से उत्पन्न लाभों की उचित एवं समान साझेदारी। प्रशासी निकाय– इसके प्रशासी निकाय में उन सभी देशों के प्रतिनिधि होते हैं जिन्होंने इस संधि पर हस्ताक्षर किये होते हैं। येसभी हर दूसरे वर्ष एक जगह बैठक कर के संधि की प्रगति की समीक्षा करते हैं तथा भविष्य की योजनाएँ तैयार करते हैं। आज की तिथि तक 168 देश इस संधि पर दस्तखत कर चुके हैं।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 8 questions to complete.

Sansar Weekly Quiz : Topics included :

  1. चौमहल्ला महल 
  2. SCATFORM परियोजना
  3. प्रधानमन्त्री रोजगार प्रोत्साहन योजना (PMRPY) 
  4. फोर्मलिन
  5. भारतीय पर्व त्यौहार उत्सव और सम्बंधित राज्य
  6. OSIRIS-REx अभियान
  7. ऐची लक्ष्य (Aichi Targets)
Spread the love
Read them too :
[related_posts_by_tax]